Japanese Beauty Hacks: जापानी स्किनकेयर रूटीन में डबल क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन, हाइड्रेटिंग टोनर, एसेंस, सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन शामिल होते हैं। यह रूटीन त्वचा को साफ, हाइड्रेटेड और जवां बनाए रखने में मदद करता है।
जापानी महिलाएं अपनी बेदाग, चमकदार और उम्र से कम दिखने वाली त्वचा के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। उनकी त्वचा न केवल सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है, बल्कि इसमें एक तरह की प्राकृतिक निखार भी नजर आता है। ऐसा कोई जादुई प्रोडक्ट या महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं बल्कि एक सरल और नियमित जापानी स्किनकेयर रूटीन की वजह से संभव होता है।
यह रूटीन सदियों से जापानी संस्कृति का हिस्सा रहा है और इसे अपनाकर हर कोई अपनी त्वचा की खूबसूरती बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं जापानी महिलाओं के स्किनकेयर के मुख्य स्टेप्स और उन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करने के तरीके।
डबल क्लींजिंग से शुरुआत
जापानी स्किनकेयर की सबसे खास बात है डबल क्लींजिंग, यानी दो बार चेहरे की सफाई। सबसे पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल किया जाता है, जो मेकअप, सनस्क्रीन और दिनभर की गंदगी को पूरी तरह हटाता है। इसके बाद वॉटर-बेस्ड या फोमिंग फेसवॉश से त्वचा को गहराई से
साफ किया जाता है। यह प्रक्रिया त्वचा के रोमछिद्रों को खोलती है और त्वचा को ताजगी देती है, जिससे मुंहासे और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं कम होती हैं। जापानी युवतियां एक बार में दो तरीके से चेहरा साफ करती हैं और यह उनके रूटीन का हिस्सा है। कुछ युवतियां फेस वॉश के लिए नेचुरल डीआईवाई यूज करती हैं, जिसमें तेल और चावल की भूसी का उपयोग कर चेहरा साफ किया जाता है।
एक्सफोलिएशन से निखार
हफ्ते में एक से दो बार स्किन को एक्सफोलिएट करना जापानी महिलाओं के रूटीन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वे कोमल स्क्रब या एंजाइम-बेस्ड एक्सफोलिएंट का उपयोग करती हैं, जो मृत त्वचा को हटाकर त्वचा को नया और चमकदार बनाता है। इस प्रक्रिया से त्वचा की सतह साफ होती है और पोर्स बंद नहीं होते, जिससे तैलीय त्वचा और पिंपल्स की समस्या भी कम हो जाती है।
टोनर या ‘लोशन’ का प्रयोग
क्लींजिंग और एक्सफोलिएशन के बाद जापानी महिलाएं हाइड्रेटिंग टोनर लगाती हैं, जिसे वे ‘लोशन’ कहते हैं। यह टोनर त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और अगले चरण के प्रोडक्ट्स को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है। टोनर से त्वचा की पीएच बैलेंस बनी रहती
है और त्वचा की नमी बनी रहती है।
सनस्क्रीन

जापान में महिलाएं सनस्क्रीन को अपनी डेली स्किनकेयर रूटीन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं। वे चाहे धूप हो या बादल, हर दिन एसपीएफ-30 या उससे ऊपर वाला सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं। यह यूवी किरणों से त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है और झुर्रियों, डार्क स्पॉट्स तथा अन्य त्वचा संबंधी नुकसान से बचाता है।
एसेंस
जापानी स्किनकेयर में एसेंस को बेहद महत्व दिया जाता है। यह हल्का लिक्विड होता है, जो त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और त्वचा की सेल रीजनरेशन को बढ़ावा देता है। एसेंस से त्वचा स्मूद, मुलायम और ग्लोइंग बनती है, जिससे चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक आती है। यह स्टेप जापानी महिलाओं की खूबसूरती का दिल माना जाता है।
सीरम

सीरम में त्वचा की खास जरूरतों के लिए सक्रिय तत्व होते हैं जो दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और उम्र बढ़ने के लक्षणों से लड़ते हैं। जापानी महिलाएं हल्के और हाइड्रेटिंग सीरम को प्राथमिकता देती हैं, जो त्वचा को नमी देने के साथ-साथ उसे पोषण भी प्रदान करता है।
नियमित इस्तेमाल से त्वचा की बनावट बेहतर होती है और वह जवान दिखती है।
मॉइस्चराइजर से नमी बनाए रखें
मॉइस्चराइजर स्किनकेयर का एक अनिवार्य हिस्सा है। जापानी महिलाएं इसे दिन में कई बार लगाती हैं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड और सॉफ्ट बनी रहे। मॉइस्चराइजर त्वचा की नमी को लॉक करता है और उसे बाहरी प्रदूषण से बचाता है। यह स्टेप त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मददगार होता है।
नेचुरल चीजों का उपयोग
जापानी लोग नेचुरल चीजें यूज करना और उसका सेवन करना पसंद करते हैं। वे अपनी डेली डाइट में ग्रीन टी लेते हैं, जिससे स्किन अच्छी होती है। विटामिन ई से भरपूर ग्रीन टी रूखी स्किन को गहराई से पोषण देती और उसे मॉइस्चराइज करती है। इससे पिगमेंटेशन भी कम होता है। इसी के साथ कैमेलिया ऑयल यूज करते हैं, जिससे एंटी इंफ्लामेशन गुण होते हैं। इससे स्किन अच्छी होती है।
शानदार ग्लो देगा शीट मास्क
शीट मास्क से आपकी स्किन पर मिनटों में ही शानदार ग्लो आ जाएगा। जापानी इसका उपयोग काफी करते हैं। सदियों पुराना यह जापानी आविष्कार आज दुनियाभर में लोगों का फेवरेट बना हुआ है। इससे स्किन मॉइस्चराइजर होती है। विटामिन सी या हाइड्रोलिक एसिड से युक्त शीट मास्क को
सप्ताह में एक से दो बार जरूर लगाएं।
गुनगुने पानी से नहाएं
गर्म पानी से नहाना न सिर्फ स्किन को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि उसे अच्छे से साफ भी करता है। आजकल लोग बहुत ही जल्दबाजी में नहाते हैं। लेकिन जापानी यह गलती नहीं करते हैं। वे गर्म
पानी से काफी देर तक नहाते हैं। इससे न सिर्फ दिनभर की थकान कम होती हैं, बल्कि स्किन भी तरोताजा हो जाती है। गर्म पानी से नहाना न सिर्फ स्किन को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि उसे अच्छे से साफ भी करता है।
धूप से बचाव जरूरी
जापानी महिलाएं जानती हैं कि सूरज की तेज किरणें स्किन को कितना खराब कर सकती हैं। ऐसे में वे इससे पूरी तरह से बचाव करने की कोशिश करती हैं। वे अच्छा एसपीएफ वाला सनस्क्रीन यूज
करती हैं। भारत में भी काफी तेज धूप रहती है। ऐसे में आपको भी हमेशा सनस्क्रीन लगाकर ही घर से बाहर निकलना चाहिए। कोशिश करें कि बाहर जाते समय कैप या फिर स्कार्फ से चेहरा ढकें।
स्किन को अंदर से दें पोषण
स्किन पर हम बाहर से चाहे जितने प्रोडक्ट लगा लें, लेकिन असली ग्लो तो हेल्दी डाइट से ही आता है। जापानी इस बात का खास ध्यान रखते हैं। वे अपनी डाइट में बहुत सारे फल, सब्जियां और ओमेगा-3 से भरी फिश खाना पसंद करते हैं, जिससे स्किन को अंदर से पोषण मिलता है।
