शरीर इस तरह देता है विटामिन बी 12 की कमी के संकेत, कमी दूर करेंगे ये फूड्स: Vitamin B12 Symptoms
Vitamin B12 Symptoms

शरीर इस तरह देता है विटामिन बी 12 की कमी के संकेत, कमी दूर करेंगे ये फूड्स: Vitamin B12 Symptoms

विटामिन बी 12 की कमी से शरीर असहाय हो जाती है। इसके कमी के कारण हमें कुछ भी काम करने का मन नहीं करता है।

Vitamin B12 Symptoms: हमारे शरीर के बेहतर फंक्शन के लिए रोजाना कई तरह के विटामिन की जरूरत होती है, लेकिन आजकल के खराब खानपान की वजह से शरीर को कुछ जरूरी विटामिन नहीं मिल पाते है। खासतौर पर विटामिन बी 12 की कमी आज कल ज्यादा देखने को मिल रही हैं। ये एक पानी में घुलनशील विटामिन है। विटामिन बी 12 की कमी से शरीर असहाय हो जाता है। इसके कमी के कारण हमें कुछ भी काम करने का मन नहीं करता है। विटामिन बी 12 खून में आरबीसी और डीएनए का निर्माण करता है, इसलिए जब इसकी कमी हो जाती है तो एनीमिया की बीमारी हो जाती है। इससे नसें भी कमजोर होने लगती है।

Also read: शरीर में चींटियां काटने जैसा महसूस होता है, तो जान लें इसके 8 कारण

Vitamin B12 Symptoms
  • शरीर में विटामिन बी12 की कमी दिमागी कामकाज को प्रभावित कर सकती है। जिस वजह से आपको सिरदर्द जैसा लक्षण महसूस हो सकता है। ध्यान रखें कि यह लक्षण जल्दी खत्म नहीं होता है।
  • विटामिन बी 12 की कमी से हमारे दिमाग को किसी भी एक चीज की तरफ ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा याददाश्त भी कमजोर हो सकती है।
  • इस विटामिन की कमी से मेगालोब्लास्टिक एनीमिया हो सकता है। मेगालोब्लास्टिक एनीमिया एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर असामान्य रूप से बड़ी लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन शुरू कर देता है।
Tangling In Feet
Tangling In Feet
  • कई बार पैर और हाथ में झनझनाहट विटामिन बी 12 की कमी से भी हो सकता है। अगर ये लक्षण अधिक समय तक दिखे तो डॉक्टर से संपर्क करें।
  • विटामिन बी 12 की कमी से अक्सर लोगों को एनीमिया हो जाता है। ऐसे मामलों में शरीर पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण नहीं कर पाता है।
  • विटामिन बी 12 की कमी से मुंह में सूजन होती है और आपकी जीभ सूज जाती है। इसके अलावा आपकी जीभ लाल भी हो जाती है, जिसमें तेज जलन होता है।
Vitamin B12 Foods
Vitamin B12 Foods

मशरूम में भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी है और इसमें पौटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे यह ब्लड प्रेशर कम करने में भी असरदार है।

Mushroom
Mushroom


विटामिन बी 12 की भरपूर मात्रा चुकुंदर में भी पाई जाती है। इसके अलावा इससे शरीर को फाइबर और पौटेशियम की भी सही खुराक मिल जाती है।

Salmon Fish
Salmon Fish

आप विटामिन बी 12 की कमी होने पर डाइट में मछली को शामिल करें। खासतौर पर ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर साल्मन मछली ब्लड प्रेशर घटाने में सहायक होती है।

आप शरीर में विटामिन-बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए प्रतिदिन सुबह में उबले अंडे खा सकते हैं।

शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत करने के लिए अपनी डाइट में रोजाना एक कप दही शामिल करें। इसमें विटामिन बी12, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

Brocolli
Brocolli

ब्रोकोली सभी विटामिन और मिनरल्स का खजाना है। इसके साथ ही इसके रोजाना सेवन से शरीर में कैल्शियम की कमी भी दूर होती है।

अगर आपको विटामिन बी 12 की कमी है, तो आप शराब कैफीन और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा ऊपर बताई गए फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...