सेहतमंद रहने के लिए मिलेट्स का करें सेवन: Millets Benefits
Millets Benefits for Health

Millets Benefits: इन दिनों आहार विशेषज्ञ मिलेट्स को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए कहते हैं क्योंकि यह आपको संपूर्ण पोषण देता है।

आहार ही सेहतमंद रहने की कुंजी है। सेहतमंद रहने के लिए मिलेट का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। मिलेट अत्यधिक पौष्टिक होते हैं और इन्हें वर्सेटाइल ग्रेन माना जाता है। इससे मिलने वाले फायदों को देखते हुए ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2023 को अंतराष्ट्रीय मिलेट क्रॉप वर्ष घोषित किया है। मिलेट को न्यूट्री सिरेल अर्थात सुपर फूड कहा जाने लगा है। पिछले कुछ दशकों से देश भर में लोकप्रिय हो रहा है। रिसर्च के अनुसार, प्रतिदिन डाइट में 50 से 90 ग्राम मिलेट लेने से लाइफ-स्टाइल डिसऑर्डर से जुड़ी बीमारियों से बचाव में काफी मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं मिलेट्स के सेवन से मिलने वाले लाभ के बारे में-

Also read: जी20 में ग्लोबल लीडर्स को सर्व की गईं मिलेट्स की ये रेसिपीज: Millets Recipes

मिलेट्स का सेवन करने से आपको कई तरह के पोषक तत्व मिल सकते हैं-
द्य मिलेट फाइबर से भरपूर है। इसमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन अन्य अनाज से ज्यादा मात्रा में होता है। इसमें फॉस्फोरस भी उच्च मात्रा में है।
द्य मिलेट्स एंटी-ऑक्सीडंट का भी एक अच्छा स्रोत है। चूंकि, मिलेट का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए मधुमेह रोगियों के लिए भी यह अच्छा विकल्प होता है। ये काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट हैं जिसका अर्थ है कि यह स्टार्च के रूप में है।

1. मिलेट में फाइबर होने के कारण यह पेट से जुड़ी समस्याओं का एक अच्छा समाधान है।
2.वहीं, इसमें कैल्शियम और फास्फोरस होने के कारण हड्डियों के लिए अच्छा है।
3.इसमें आयरन है जो खून को कभी कम नहीं होने देता।
4.जिन लोगों को गेहूं से एलर्जी है, वे मिलेट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि ये ग्लूटेन फ्री है।
5.ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। यहां तक कि यह बढ़े हुए कॉलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है।
6.मिलेट्स आपकी इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है और स्किन से जुड़े रोगों के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है।

मिलेट्स को आप अपनी डाइट में कई अलग-अलग तरीकों से शामिल कर सकते हैं। इसे पुलाव, खिचड़ी, दलिया या खीर और सलाद की तरह खाया जा सकता है। मिलेट को भिगोकर और इसे मिक्सी में पीसकर इडली, चीला, डोसा, उत्तपम और अप्पे बनाए जा सकते हैं। इतना ही नहीं, आप मार्केट से इन्हें आटे के रूप में खरीद सकते हैं और इसकी रोटी भी बनाई जा सकती है।

इंग्लिश नाम पर्ल मिलेट्स फिंगर फॉक्सटेल कोडो बारण्यार्ड लिटिल सरघुन
हिंदी नाम बाजरा नाचीनी कंगनी कोडो सावना कूटकी ज्वार
पंजाबी नाम बाजरा मान्धाल कंगनी कोडरा स्वानक स्वानक ज्वार
मराठी नाम बाजरी नाचीनी राला कोडरा वाराई सवा ज्वारी

क्रॉप नुट्रिशेंट प्रोटीन (द्द) फैक्ट्स (द्द) फाइबर (द्द) मिनरल्स (द्द) आयरन (द्वद्द) कैल्शियम (द्वद्द) केलोरीस (द्मष्ड्डद्य)
पर्ल मिलेट्स 10.6 4.8 1.3 2.3 16.9 38 378
फिंगर मिलेट 7.3 1.5 3.6 2.7 3.9 344 336
फॉक्सटेल मिलेट 12.3 0.4 8 3.3 2.8 31 473
कोडो मिलेट 8.3 3.6 9 2.6 0.5 27 309
लिटिल मिलेट 7.7 5.2 7.6 1.5 9.3 17 2.7
बारण्यार्ड मिलेट 11.2 3.9 10.1 4.4 15.2 11 342
सोरघुम मिलेट 10.4 3.1 2 1.6 5.4 25 329
परोसो मिलेट 12.5 2.9 2.2 1.9 0.8 14 356
राइस 6.8 2.7 0.2 0.6 0.7 10 262
गेहूं 11.8 2 1.2 1.5 5.3 41 348