शादी के लिए हैं तैयार, लेकिन क्या आपने पूछे होने वाले पार्टनर से ये 4 सवाल: Before Marriage Counseling
Before Marriage Counseling

होने वाले साथ से पूछे गए ये सवाल बदल देंगे आपका भविष्य

विचारों के आदान प्रदान से आप दोनों को एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा। हमेशा ये ध्यान रखें शादी का फैसला दबाव में आ कर नहीं करना चाहिए।

Before Marriage Counseling: शादी हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। पति पत्नी का साथ एक या दो दिन का नहीं जीवन भर का होता है। ऐसे में अगर आप अपने होने वाले पार्टनर से खुल कर अपने बारे में बात न कर पाएं या उनके बारे में ना पूछ पाएं, तो शायद आगे आने वाले भविष्य में कुछ समस्याएं जरूर खड़ी होंगी। जरुरी है शादी से पहले कुछ चीजों के बारें में आप दोनों खुल कर एक दूसरे से पूछें और अपने अपने विचार भी रखें। विचारों के आदान प्रदान से आप दोनों को एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ पता चलेगा। हमेशा ये ध्यान रखें शादी का फैसला दबाव में आ कर नहीं करना चाहिए। कुछ बातों का शादी से पहले ही अच्छी तरह साफ़ हो जाना बेहद जरुरी है।

आइये जानते हैं होने वाले दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे से क्या क्या जरुरी सवाल पूछें।

Before Marriage Counseling
Family planning

ये पति पत्नी का बहुत ही निजी फैसला होता है तो जाहिर सी बात है इसमें दोनों के विचार मेल खाने चाहिए। शादी से पहले जब आप एक दूसरे से मिलें तो परिवार बढ़ाने के बारे में एक दूसरे की राय जरूर जान लें। अगर आप दोनों एक ही विचार रखते हैं तो अच्छी बात है आगे बड़े लेकिन अगर आपके विचार मेल नहीं खाते हैं तो जबरदस्ती शादी ना करें। इस एक बात पर आगे जाकर आपके जीवन में बहुत खटास आ सकती है। एक दूसरे को दबाव में ना लेते हुए एक दूसरे की इच्छा और विचार का सम्मान करें।

Likes and dislikes
Likes and dislikes

दो लोगों के विचार और पसंद बिलकुल एक जैसी होना तो नामुमकिन है। लेकिन अगर आप अपनी पसंद नापसंद के बारे में जान लें तो बेहतर होगा। इस तरह आप एक दूसरे को अच्छी तरह समझ पाएंगे। थोड़ा बहुत विचारों का अलगाव होना सामान्य बात है, लेकिन अगर कहीं आप दोनों की पसंद बिलकुल भी मेल नहीं खा रही है तो इस रिश्ते में आगे न बढ़ें। ऐसे रिश्तों में अक्सर वैचारिक मतभेद होने लगते हैं और एहम की भावना भी घर करने लगती है। एक दूसरे की पसंद नापसंद का ख्याल रख पाएं ऐसा महसूस करें तभी इस रिश्ते को अपनाएं।

Set your goals
Set your goals

कुछ लोग भविष्य में बहुत आगे बढ़ने की चाह रखते हैं और कुछ जो चल रहा है उसी में संतुस्ट होते हैं। कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्होंने भविष्य या करियर के बारे में ना तो खुद कुछ सोच के रखा होता है और ना ही अपने पार्टनर से इसकी उम्मीद करते हैं। जीवन में तरक्की करना हर कसी के लिए जरुरी है। लेकिन अगर आपका पार्टनर अपने करियर को ले कर इतना सजग नहीं है तो इस रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले कई बार सोचें और जल्दी में फैसला ना लें।

Financial planning
Financial planning

अच्छे भविष्य के लिए आपकी आर्थिक स्तिथि काफी मजबूत होनी चाहिए। अक्सर हम ये चाहते हैं जो हमारी आर्थिक स्तिथि है कम से कम हमारा होने वाला पार्टनर इतना तो मजबूत हो की हम साथ में कदम मिला कर चल सकें। भविष्य में आपका परिवार बढ़ेगा साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, अपनी आर्थिक स्तिथि को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे को चुनें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...