दुलहन की पहली झलक लोगों को एंट्री के समय ही दिखती है। सबकी निगाहें केवल दुलहन को ही ढूंढ़ती रहती हैं, तो दुलहन की एंट्री भी कुछ ऐसी होनी चाहिए कि सभी लोग कई सालों तक याद रखें।
शादी में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र दुलहन ही होती है। पहले के समय में दुलहन को उनकी बहनें पकड़ कर स्टेज के सामने लाती थीं लेकिन अब दुलहन आत्मनिर्भर हो गई हैं और वह खुद
अपने तरीके से बारात के सामने और स्टेज पर आना पसंद कर रही हैं। फिल्मी स्टाइल में फूलों के चादर के नीचे की एंट्री भी अब लगभग पुरानी सी हो गई है। आजकल होने वाली दुलहन कुछ ऐसी एंट्री लेना चाहती है कि उसकी एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाए। अगर आपकी भी शादी होने वाली है तो आप अपनी वेडिंग एंट्री को $खास बनाने के लिए ये टिह्रश्वस अपना सकती हैं। समय बदल रहा है तो रिवाज भी बदल रहे हैं। आजकल की मॉडर्न दुलहन अपने हिसाब से अपनी शादी को खास बना रही हैं। फूलों की चादर के नीचे के अलावा आप और भी कई तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं ताकि आपके स्टाइल का हर कोई दीवाना हो जाए। आज हम आपको कुछ यूनिक और कूल ब्राइडल एंट्री आइडिया के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी पसंद आएंगे-
बाइक या बुलेट पर एंट्री
बुलेट से एंट्री लेकर आप सभी को चौंका सकती हैं। इसके लिए आप अपने भाई या किसी खास दोस्त की मदद ले सकती हैं। अपने भाई को पीछे बिठाकर खुद आगे बाइक चलाकर धमाकेदार एंट्री मार सकती हैं। अपने लहंगे का विशेष रूप से ध्यान रखें।
आप चाहें तो बाइक से उतरकर डांस करती हुई भी स्टेज पर अपने हमसफर के पास जा सकती हैं। बॉलीवुड की एक-दो ऐक्ट्रेस ने भी बाइक पर
शानदार एंट्री ली है, आप इन अभिनेत्रियों को कॉपी कर सकती हैं।
डोली में अब विदाई नहीं, एंट्री होती है
अब दुलहन डोली में ससुराल नहीं जाती है बल्कि डोली में बैठकर शादी के मंडप में एंट्री लेती है। डोली को फूलों से सजाया जाता है। इस डोली के पीछे गाना-बजाना होता है। सबकी नज़रें दुलहन पर ही टिकी रह जाती हैं। इस एंट्री के दौरान आपको महारानी वाली फिलिंग आएगी। इस एंट्री के दौरान आप अपनी पसंद के गाने पर अपनी सहेलियों को डांस करने के लिए भी बोल सकती हैं।
समुद्र की लहरों के सामने लें सात फेरे
अगर आप भी समुद्र के किनारे सात फेर ले रही हैं तो ऐसे में आप बोट में बैठकर एंट्री ले सकती हैं। बोट को फूलों से सजाएं। ये आपकी एंट्री को बेहद खास बनाएगा। ये आइडिया थोड़ा यूनिक भी है। इस बोट में आप अपनी बहन और सहेलियों को बिठा सकती हैं।
माता-पिता के साथ
एंट्री लेकर शादी बनाएं यादगार शादी का दिन लड़की के अलावा उसके मातापिता के लिए भी बेहद खास होता है। माता-पिता इस दिन के लिए कब से इंतजार करते रहते हैं। अपनी बेटी को विदा करना हर मां-बाप के लिए बेहद कठिन होता है, लेकिन वह इस दिन को $खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। आप अपने मम्मी-पापा के हाथों में हाथ डालकर एंट्री लें। इससे पेरेंट्स को भी बेहद अच्छा लगेगा। इस एंट्री को $खास बनाने के लिए आपके पेरेंट्स आपके लहंगे से मैच करता हुआ ड्रेस पहनें।
दुलहन की डांस वाली एंट्री
दुलहन डांस करती हुए एंट्री लेती है। ये ट्रेंड काफी पॉपुलर हो रहा है। बॉलीवुड के किसी भी फेमस सॉन्ग को चुनकर उस पर अपने डांस स्टेप तैयार कर सकती हैं। दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी एंट्री कर सकती हैं।
आप अपने होने वाले उनको भी शादी के दिन से ही अपने इशारों पर नचाना शुरू कर दे। सॉन्ग ऐसा चुनें कि सबको डांस करने पर मजबूर कर दें। आप एक साथ तीन-चार गानों को भी चुन सकती हैं। डांस प्रैक्टिस एक महीने पहले से ही शुरू कर दें।
फायरवर्क एंट्री का है ट्रेंड
दुलहन एंट्री के समय फायरवर्क का क्रेज लंबे समय से ट्रेंड में है। आजकल दुलहन की एंट्री के समय कलरफुल फायरवर्क बेहद सुंदर लगते हैं। कई बार तो दुलहन की ड्रेस से मैचिंग कलर से फायरवर्क किए जाते हैं, जो देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। इसमें खर्चा भी बेहद कम आता है।
कलरफुल छाते की नीचे एंट्री
फूलों की दर की जगह अब कलरफुल छाते ने ले ली है।
दुलहन और दूल्हे के दोस्त दुलहन के पीछे छाते लेकर चलते हैं। ये आइडिया उनके
लिए बेस्ट होगा जिनकी शादी दिन के समय होती है।
रिक्शे और ऑटो में एंट्री
आजकल रिक्शे में एंट्री का चलन भी खूब चल रहा है। दुलहन और दूल्हा साथ में बैठकर रिक्शे से स्टेज तक पहुंचते हैं तो कहीं दूल्हा रिक्शा चलाकर दुलहन को स्टेज तक पहुंचाता है। ओपन ऑटो में एंट्री करना भी दुलहन को खूब भा रहा है।
लाइट वाली चादर में दिखाएं
अपने चेहरे का नूर शादी की सजावट का लाइटिंग अहम हिस्सा है। फूलों की चादर की जगह अब लाइट की मदद लें। फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी में कल्कि कोचलिन ने जिस तरह एलइडी लाइट वाली चादर के साथ एंट्री की थी आप भी ऐसा ही कर सकती हैं।
इनमें से जो भी आइडिया आपको पसंद आए उसे चुनें और अपनी शादी को यादगार बनाएं। वेडिंग एंट्री आजकल फैशनेबल बन गया है। यह हमेशा याद रखें कि फर्स्ट इंप्रेशन इज लास्ट इंप्रेशन! आपकी वेडिंग एंट्री खास होगी तो हमेशा आपकी शादी को वेडिंग एंट्री के लिए ही याद किया जाएगा।