घर की ये चीजें ला सकती हैं कंगाली, आज ही फेंके बाहर: Home Vastu Tips
Home Vastu Tips

घर की ये चीजें ला सकती हैं कंगाली, आज ही फेंके बाहर

Vastu Tips : वास्तु के हिसाब से घर में कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में-

Home Vastu Tips: हम में से हर कोई चाहता है कि घर में हमेशा सुख शांति रहे, इसके लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। लेकिन फिर भी कई बार बिना किसी कमी के घर में सुख-शांति सी महसूस नहीं होती है। कई बार पैसे आने के बाद भी घर में टिकता नहीं है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह वास्तु के हिसाब से घर में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। मुख्य रूप से आपके घर में रखी चीजें आपके घर की सुख-शांति और तरक्की को छीन सकता है। इसलिए वास्तु के हिसाब से कुछ चीजों को रख में नहीं रखना चाहिए। अगर आपके घर में ये चीजे हैं, तो इससे कंगाली आ सकती है। आइए जानते हैं घर में क्या चीजें रखने से बचना चाहिए?

Also read: बच्चे होने के बाद कपल्स आपस में आई दूरियों को इन 3 तरह से करें कम

Home Vastu Tips
Cactus Plant

वास्तु के हिसाब से घर में कभी भी कांटेदार चीजें नहीं रखना चाहिए। अगर आप घर में इन चीजों को रखते हैं, तो इससे घर के अंदर नकारात्मकता आ सकती है। मुख्य रूप से तुलसी के पौधों के पास कांटेदार चीजें बिल्कुल भी न रखें। यह आपके घर में कंगाली ला सकता है और तरक्की को नाकामयाबी में बदल सकता है।
झाड़ू को न रखें सामने

हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। साथ ही यह शुक्र ग्रह का प्रतीक माना गया है। इसलिए झाड़ू को कभी भी सामने नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा सोफे या बेड के अंदर छिपाकर रखें। झाड़ू को कभी भी ऐसी जगह पर न रखें, जिससे वे नजर के सामने दिखे।

bad things
Do not keep bad things in the house
Door
Door

घर के दरवाजों से अगर आवाज आ रही है, तो इसे तुरंत बदल लें। कहा जाता है कि बार-बार दरवाजे से आवाज आना कंगाली ला सकती है। इसलिए हमेशा दरवाजों को ठीक कराते रहें, ताकि आपके घर में सुख और शांति रहे। वहीं, आप आर्थिक तंगी से न जूझें।

आज के समय में लोग फटे कपड़े काफी ज्यादा पहनने लगे हैं, ये आज का ट्रेंड हो चुका है। लेकिन वास्तु के हिसाब से घर में फटे कपड़ों को बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए और न ही पहनना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह पर नकारात्मक असर पड़ता है, जो आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां ला सकती हैं।