myth about cold water and frozen food
myth about cold water and frozen food

Overview:

अक्सर बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि फ्रिज का पानी पीने से कैंसर हो सकता है या फिर फ्रोजन फूड खाने से जानलेवा बीमारियां हो जाती हैं। अब ऐसे में लोगों के मन में डर बैठना लाजमी है। अगर आपके मन में भी ऐसा डर है तो आइए डॉक्टर से जानते हैं, क्या है सच्चाई।

Myths about Frozen Food: गर्मी और उमस के मौसम में ठंडा पानी पीना हर किसी को पसंद होता है। उमस भरी गर्मी से जब आप घर लौटते हैं तो अक्सर सीधा फ्रिज से बोतल निकालकर पानी पी लेते हैं। लेकिन अक्सर बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि फ्रिज का पानी पीने से कैंसर हो सकता है या फिर फ्रोजन फूड खाने से जानलेवा बीमारियां हो जाती हैं। अब ऐसे में लोगों के मन में डर बैठना लाजमी है। अगर आपके मन में भी ऐसा डर है तो आइए डॉक्टर से जानते हैं, क्या है सच्चाई।

कैंसर सर्जन से जानें सवालों के जवाब

Myths about Frozen Food-प्लास्टिक की बोतल कैंसर का कारण बन सकती है।
Plastic bottles may cause cancer.

पिछले दिनों कैंसर सर्जन डॉ. जयेश शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके लोगों के मन में आने वाले ऐसे ही सवालों का जवाब दिया।

सवाल 1 : फ्रिज के पानी से होता है कैंसर?

सोशल मीडिया ​रील्स का दावा है कि प्लास्टिक की बोतल में पानी रखकर उसे फ्रिज में ठंडा किया जाता है तो उससे डाइऑक्सिन नामक कंपाउंड निकलता है, जो कैंसर का कारण बन सकता है। डॉ. जयेश ने कहा कि यह बात काफी हद तक सही है। डाइऑक्सिन और कैंसर के बीच संबंध है। लेकिन ये तब निकलता है जब टेम्परेचर 300° सेल्सियस तक पहुंच जाए। फ्रिज का तापमान तो इसके आस-पास भी नहीं होता। ऐसेे में साफ है कि सिर्फ डाइऑक्सिन के डर से फ्रिज का पानी पीना बंद करना जरूरी नहीं है। लेकिन अगर आप और सेफ रहना है तो प्लास्टिक की बोतल की बजाय स्टील या ग्लास की बोतल उपयोग में लें।

सवाल 2 : फ्रिज में आलू रखने से जहर बनता है?

कुछ लोगों का दावा है कि फ्रिज में आलू रखने से जहर बनता है। क्योंकि इससे आलू में एक्रिलामाइड नामक केमिकल बनता है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। डॉ. जयेश का कहना है कि ये बात पूरी तरह सच नहीं है। एक्रिलामाइड तब बनता है, जब टेम्परेचर 120° सेल्सियस से नीचे होता है। आपके फ्रिज का तापमान इतना ज्यादा या कम कैसे हो सकता है? अगर आपका फ्रिज अजीब तरीके से गर्म या बहुत ज्यादा ठंडा हो रहा है तो उसे एक बार चेक करवा लेना सही रहेगा। वरना बेवजह डरने की जरूरत नहीं।

सवाल 3 : फ्रोजन फूड से कैंसर का खतरा?

फ्रोजन फूड अब काफी चलन में है। लेकिन अक्सर कहा जाता है कि फ्रिज में रखा हुआ फ्रोजन फूड गर्म करके खाने से कैंसर होता है। इस पर डॉ. जयेश कहते हैं कि समस्या फ्रोजन होने की नहीं है, बल्कि उसमें मौजूद चीजों में है। फ्रोजन फूड में अक्सर जरूरत से ज्यादा चीनी, नमक और स्टार्च होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना इसे खा रहे हैं, तो यकीनन हेल्थ पर असर पड़ेगा। इसके अलावा विटामिन बी और सी जैसे जरूरी पोषक तत्व हीट में खत्म हो जाते हैं। ऐसे में अगर कभी-कभार फ्रोजन फूड खा भी रहे हैं, तो उस पर नींबू डालें और साथ में दही खा लें। इससे न्यूट्रिशन बैलेंस हो जाएगा।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...