A charming tabletop scene featuring a small white lightbox that reads "HAPPY GALENTINES DAY." Next to it is a glowing white bunny lamp, a plush unicorn squishmallow, a single pink rose, and small wooden heart cutouts scattered on the white surface.

Summary: गैलेंटाइन डे कब है? जानिए क्या है इसका मतलब और सेलिब्रेशन के तरीके

फरवरी में जहां वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों के लिए खास होता है, वहीं गैलेंटाइन डे दोस्तों के नाम होता है। यह दिन उन सच्चे दोस्तों को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है जो हर खुशी और मुश्किल में साथ खड़े रहते हैं।

Galentine’s Day: फरवरी का महीना प्यार, इमोशन्स और रिश्तों के जश्न के लिए जाना जाता है, जहां हर तरफ वैलेंटाइन डे, डेट्स और रोमांटिक सरप्राइज़ की चर्चा होती है। लेकिन इसी माहौल के बीच एक और नाम तेजी से सुनाई देने लगा है गैलेंटाइन डे। सोशल मीडिया पर इसकी झलक मिलती है, लोग इसके बारे में बात करते हैं, लेकिन यह दिन आखिर है क्या, कब आता है और इसे कैसे मनाया जाता है, ये अब भी कई लोगों के लिए दिलचस्प सवाल बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं, आखिर Galentine’s Day में ऐसा क्या खास है।

The same heart-scattered background as the first image, but with the phrase "happy Galentine’s day" added in the center. The text is written in a playful, rounded red font that matches the color of the surrounding hearts.
Galentine’s Day

गैलेंटाइन शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है Gal (गर्ल) और Valentine। इसका मतलब है अपने रोमांटिक पार्टनर की बजाय अपनी बेस्ट फ्रेंड्स को सेलिब्रेट करना। यह दिन उन दोस्तों के नाम है जो हमारी जिंदगी के हर चैप्टर में मौजूद होते हैं। स्कूल की यादों से लेकर ऑफिस की टेंशन तक। ये सिर्फ पार्टी करने का दिन नहीं है, बल्कि अपने दोस्तों को ये बताने का मौका है कि वो हमारी जिंदगी में कितने खास हैं।

Galentine’s Day हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है, यानी वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले। यह दिन खास तौर पर महिला सहेलियों की दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए शुरू हुआ था, लेकिन अब कोई भी अपने क्लोज फ्रेंड्स के साथ इसे मना सकता है।

A vibrant, low-light photo of friends enjoying a silent disco party
Galentine’s Day celebration Ideas

इस दिन अपनी फ्रेंड्स के साथ बाहर जाने का प्लान बनाइए। ब्रंच, लंच या डिनर डेट रख सकते हैं। किसी सुंदर कैफे में बैठकर घंटों बातें करना, हंसना और फोटो क्लिक करना इस दिन को यादगार बना देता है।

गैलेंटाइन डे पर पजामा पार्टी करना अपनी सहेलियों के साथ मज़े से समय बिताने का बहुत आसान तरीका है। सब आराम वाले कपड़े पहनकर एक जगह मिलती हैं और खूब मस्ती करती है।

दोस्ती पर बनी फिल्में या अपनी फेवरेट वेब सीरीज़ साथ में देखना एक बढ़िया आइडिया है। पॉपकॉर्न, स्नैक्स और कंबल के साथ मूवी नाइट का मजा ही अलग होता है। बीच-बीच में पुरानी यादें छेड़ना इस शाम को और भी खास बना देता है।

हर दोस्त के लिए एक छोटा सा नोट या कार्ड लिखना भी खूबसूरत तरीका है। उसमें उसकी कोई अच्छी बात या यादगार पल लिखें। ये छोटी चीजें दोस्ती को और गहरा बना देती हैं।

सीक्रेट गिफ्ट एक्सचेंज खेलकर सरप्राइज का मज़ा बढ़ाया जा सकता है। छोटा लेकिन दिल से दिया गया गिफ्ट हमेशा खास लगता है।

अपने पसंदीदा गानों पर साथ में गाना गाना या डांस करना मूड को पूरी तरह फ्रेश कर देता है। परफेक्ट परफॉर्मेंस जरूरी नहीं, बस मस्ती होनी चाहिए।

फेस पैक, नेल पेंट, हेयर स्पा या हल्की स्किनकेयर रूटीन — एक मिनी स्पा डे घर पर ही बनाया जा सकता है। रिलैक्सिंग म्यूजिक के साथ ये समय और भी सुकूनभरा लगेगा।

साथ मिलकर कुकिंग करना या फेवरेट फूड ऑर्डर करके म्यूजिक के साथ मस्ती करना भी शानदार तरीका है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...