आपकी त्वचा पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के बस दिखने लगते हैं ये लक्षण: Signs of cholesterol on skin
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण हमारे चेहरे और हाथ पर भी दिखाई दे सकते हैं। चलिए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में।
Signs of Cholesterol on Skin: गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो गई है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। जैसा नाम से पता चलता है कि बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए हानिकारक होता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह नसों में जमने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कोरोनरी हार्ट डिजीज जैसी कई गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण हमारे चेहरे पर भी दिखाई दे सकते हैं। चलिए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में।
आंखों के आसपास पीले धब्बे

जब हमारे शरीर में बेड कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ने लगता है तो हमारे आंखों और पलकों के आसपास पीले रंग के छोटे धब्बे नजर आ सकते हैं। ये पीले धब्बे त्वचा के नीचे वसा के जमाव के कारण बनते हैं। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
गांठे बनना
यदि शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है तो हमारे चेहरे के कुछ भागों में छोटे-छोटे गांठे बनने लगते हैं, जो फुंसी की तरह नजर आते हैं, लेकिन यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य लक्षणों में से एक हो सकते हैं, इसलिए इन लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय आप अपना कोलेस्ट्रॉल स्तर चेक करवाकर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
चेहरे पर सूजन

यदि किसी व्यक्ति के चेहरे पर लगातार सूजन दिखाई दे रहा है तो उसे एक बार अपनी कोलेस्ट्रोल का स्तर चेक करवाना चाहिए, क्योंकि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई बार हमारा चेहरा भी सूज जाता है। दरअसल, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से रक्त परिसंचरण बाधित हो सकता है, जिससे चेहरे पर सूजन आ सकती है।
त्वचा में पीलापन
चेहरे पर पीलापन नजर आना हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। क्योंकि बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से नहीं हो पाता है। इसके कारण त्वचा पर पीलापन दिखने लगता है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और टेस्ट भी करवाएं।
रूखापन और खुजली
हाई कोलेस्ट्रॉल की स्थिति में चेहरे पर ड्राइनेस और खुजली की समस्या हो सकती है। दरअसल, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण स्किन में डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिसके कारण त्वचा रूखी हो जाती है। अगर कुछ समय से आपकी स्किन ने बहुत ज्यादा ड्राइनेस या खुजली हो रही है, तो डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवा लें।
