Rashmika Mandanna appears in the teaser of ‘Maasa’ with a gun in hand
Rashmika Mandanna appears in the teaser of ‘Maasa’ with a gun in hand

Summary: जंगल की आग और रश्मिका का जबरदस्त लुक, ‘मैसा’ का टीजर हुआ रिलीज़

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली रश्मिका मंडाना की अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ का टीजर रिलीज़ हो गया है। जंगल की आग के बीच रश्मिका हाथ में बंदूक लिए, खून से सनी नजर आईं, जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दे।

Mysaa Teaser Release: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली रश्मिका मंदाना अब पूरे इंडिया में लोकप्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में की हैं जिनमें उनके रोल दर्शकों के दिल में जगह बना चुके हैं। अब तक रश्मिका ज्यादातर क्यूट और मासूम तरह के किरदारों में दिखाई देती रही हैं। लेकिन इस बार रश्मिका एक बिलकुल नए अवतार में नजर आने वाली हैं, जो उनके पुराने क्यूट और प्यारे रोल से बिल्कुल अलग है। दरअसल, रश्मिका ने अपनी नई फिल्म मैसा का शॉर्ट टीजर रिलीज़ किया है, जिसमें उनका भयंकर और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है। इस टीजर के बाद फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। तो चलिए जानते हैं कि रश्मिका की इस नई फिल्म में क्या खास है और इस बारे में उन्होंने क्या-क्या कहा है।

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ का पहला लुक सामने आया। ये फिल्म एक हाई-ऑक्टेन इमोशनल एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रश्मिका एक बिल्कुल नए और पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाई देंगी। वह इस फिल्म में गोंड समुदाय की एक महिला का किरदार निभा रही हैं। रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैसा। ये तो बस आइसबर्ग का सिरा है। हमने बस एक शाम के लिए कुछ मज़ेदार दिखाना चाहा, ताकि आपको दुनिया का थोड़ा सा अनुभव हो। और सीरियस चीज़ें? ओह्होहो… वो आप कुछ महीनों में देखेंगे। अब मज़े कीजिए!”

फिल्म का टीजर 1 मिनट 21 सेकंड का है, जिसमें जंगल में लगी आग दिखाई देती है। आग में से एक घायल लड़की निकलती है, जो खुद रश्मिका हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में आवाज सुनाई देती है: “उन्होंने कहा था हमारी बिटिया मर चुकी है। लेकिन धरती कांप उठी, हम उसकी आखिरी सांस तक नहीं पहुंच सके। आग राख हो गई, पर हमारी जलती हुई बिटिया को मौत भी मार नहीं सकी। जानते हैं हमारी बिटिया कौन है? मैसा।”

YouTube video

रश्मिका की अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें वह गोंड जनजाति की महिला के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राविंद्र पुल्ले कर रहे हैं, जबकि निर्माता हैं अजय और अनिल सैय्यापुरेड्डी, जिन्होंने इसे अपने बैनर अनफॉर्मूला फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि ‘मैसा’ सिर्फ हिंदी में ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।

2025 मैं छावा, कुबेरा और थामा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद, रश्मिका का नया अवतार दर्शकों के लिए बिल्कुल खास साबित होने वाला है। हाल ही में उनकी फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ भी OTT प्लेटफॉर्म पर बड़ी सफलता हासिल कर चुकी है। इससे साफ जाहिर है कि इस समय रश्मिका मंडाना देश की सबसे बड़ी पैन-इंडियन फीमेल स्टार के रूप में उभर चुकी हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...