पैरों पर कोलेस्ट्रॉल के दिखते हैं ये लक्षण: High Cholesterol Symptoms
High Cholesterol Symptoms

पैरों पर कोलेस्ट्रॉल के दिखते हैं ये लक्षण

पैरों में कोलेस्ट्रॉल के कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों को आपको नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में-

High Cholesterol Symptoms : शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें स्ट्रोक, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर जैसी परेशानियां शामिल हैं। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में एक फैट जैसा पदार्थ है, जो धीरे-धीरे नसों में जमा होकर नसों को संकीर्ण बना देता है। ऐसी स्थिति में शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर ढंग से नहीं हो पाता है। हालांकि, गुड कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है। लेकिन बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना खतरे की निशानी होती है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। इन बदलावों में पैरों में भी कुछ लक्षण देखे जा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में पैरों में कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों क बारे में बताएंगे। आइए जानके हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पैरों में किस तरह के लक्षण नजर आते हैं?

पैरों का तलवा काफी ठंडा रहना

High Cholesterol Symptoms
High Cholesterol Symptoms-Cold Feet

कुछ रिपोर्ट्स और खबरों के मुताबिक, अगर आपके पैर या पैरों के तलवे काफी ज्यादा ठंडे रहते हैं, तो यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की ओर इशारा कर सकता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। क्योंकि यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है। इसके अपना अपने लिपिट प्रोफाइल की भी जांच कराएं।

बदलने लगते हैं पैरों के रंग

शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से पैरों के रंग में भी बदलाव नजर आ सकता है। दरअसल, नसों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने की वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है। ऐसी स्थिति में स्किन का रंग फीका नजर आता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन सही न होने की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जिसकी वजह से स्किन का रंग पीला नजर आता है। कुछ स्थितियों में पैरों की स्किन पीली या नीली बी नजर आ सकती है। इस स्थिति में आपको अपने डॉक्टर के तुरंत सलाह लेने की जरूरत है।

Legs
High Cholesterol Symptoms-Legs

पैरों में क्रैम्प होना

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में रात को सोते समय आपको क्रैम्प जैसा भी महसूस हो सकता है। दरअसल, हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से लोअर लिंब्स की आर्टरीज को नुकसान पहुंचता है, जिसकी वजह से इस तरह की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आपको नींद न आना, पैरों की मांसपेशियों में ऐंठन, तलवों और एड़ियों में ऐंठन जैसा महसूस हो सकता है। इस स्थिति में आपको पैरों को लटकाकर रखने की जरूरत होती है, जिससे बेहतर महसूस होता है। हालांकि, अगर आपको इस तरह का लक्षण दिख रहा है, तो फौरन अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेकर ब्लड टेस्ट कराएं।

Cramping Legs
High Cholesterol Symptoms-Cramping Legs

पैरों में घाव होना या घाव जल्दी ठीक न होना

अगर आपके पैरों में किसी तरह का घाव हो गया है या फिर घाव होने के बाद यह जल्दी ठीक नहीं हो रहा है, तो यह समस्या भी कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा कर सकता है। यह स्थिति ब्लड सर्कुलेट न होने की वजह से देखी सा सकती है। इस स्थिति में आपको डॉक्टर से संपर्क करके अपना ब्लड टेस्ट कराने की जरूरत है।

Foot Wounds
High Cholesterol Symptoms-Foot Wounds

पैरों में कोलेस्ट्रॉल के कई अन्य लक्षण भी दिख सकते हैं, जैसे- पैरों में झुनझुनी, पैरों में दर्द होना इत्यादि। अगर आपोक इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो इस स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें। ताकि आपका समय पर इलाज शुरू किया जा सके।