I-Pill Tablet: अधिकांश यंग कपल्स इस दुविधा में रहते हैं कि एक्टिव सेक्स लाइफ का आनंद लेते हुए कहीं अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी का सामना न करना पड़ जाए। हालांकि सेक्स लाइफ का मजा लेने और प्रेग्नेंसी को डिले या विलंबित करने के कई तरीके हैं, जिसमें से एक है आई-पिल टैबलेट का नियमित सेवन। आई-पिल टैबलेट एक इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल है जिसका उपयोग मुख्य रूप से प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए किया जाता है। आई-पिल टैबलेट कई तरीकों से ओव्यूलेशन को रोकता है। ये एक आसान तरीका है अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी को रोकने का। हालांकि कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स को लेकर अधिकतर महिलाएं असमंजस में रहती हैं। इन पिल्स को कब लेना चाहिए या इसके क्या फायदे और नुकसान हैं। ऐसे ही कई सवालों के जवाब पाने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आई-पिल से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों के बारे में।
क्या है आई-पिल ( I-Pill Tablet)

आई-पिल महिलाओं द्वारा ली जाने वाली मौखिक गोलियां हैं जो प्रेग्नेंसी की संभावना को काफी हद तक कम कर देती हैं। आई-पिल बर्थ कंट्रोल पिल्स में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन की मात्रा कम होती है जो शरीर को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाती। इसमें लिवोनारजेस्ट्रल है जो इसका मुख्य घटक होता है। ये हार्मोन के उत्पादन को रोकता है। पिल्स हार्मोन डिम्बग्रंथि अंडे यानी ओव्यूलेशन प्रक्रिया को धीमा करने का काम करती है। असुरक्षित यौन संबंध बनाने के कुछ ही घंटों के भीतर इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिक पिल्स ली जा सकती है।
आई-पिल कैसे काम करती है
गर्भनिरोधक विफलता और असुरक्षित यौन संबंध की स्थिति में अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी से बचने के लिए आई-पिल एक सुरक्षित विकल्प प्रदान करता है। इमरजेंसी टैबलेट आपके प्रजनन चक्र के आधार पर ओव्यूलेशन प्रक्रिया को रोकने का काम करता है। यदि अंडाशय पहले ही अंडा रिलीज कर चुका है तो टैबलेट अंडे को स्पर्म द्वारा फर्टिलाइज होने से रोकती है। वहीं यदि फर्टीलाइजेशन पहले ही हो चुका है तो ये यूट्रस में अंडे के जुड़ने की प्रक्रिया को तोड़कर प्रेग्नेंसी की संभावना को कम कर सकती है।
कब करना चाहिए आई-पिल का सेवन (When To Take I-Pill)

प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए शारीरिक संबंध बनाने के लगभग 72 घंटों के भीतर इसका उपयोग किया जाना चाहिए। पहली खुराक के 12 घंटे बाद दूसरी खुराक लेनी होती है। अगर दूसरी खुराक लेना गलती से छूट जाता है, तब तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। आई-पिल टैबलेट का उपयोग करने के 3 हफ्ते बाद अपने आप को जांच लें कि कहीं आप प्रेग्नेंट तो नहीं। इमरजेंसी पिल का इस्तेमाल सिर्फ 25 से 45 साल की महिलाएं ही कर सकती हैं। 17 से कम वर्ष की युवतियों के लिए प्रेग्नेंसी को रोकने का ये सुरक्षित तरीका नहीं है। ये पिल्स हार्मोनल टैबलेट हैं और लंबे समय तक इसके उपयोग से पीरियड्स की गंभीर समस्याएं और यूट्रस को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा ये टैबलेट कामेच्छा के स्तर को भी कम कर सकती है।
आई-पिल लेने के बाद क्या होता है
अनवॉन्टेड प्रेग्नेंसी से बचने के लिए आई-पिल टैबलेट का सेवन किया जाता है। हालांकि ये एक सुरक्षित तरीका है प्रेग्नेंसी को रोकने का लेकिन इसका लंबे समय तक सेवन करने से कई तरह की समस्याएं भी आ सकती हैं। बिना चिकित्सक की सलाह के इन टैबलेट का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। कुछ महिलाओं को आई-पिल लेने के बाद ये लक्षण महसूस हो सकते हैं।
– सिरदर्द
– घबराहट
– चक्कर आना
– एक्ने
– मितली
– भूख में बदलाव
– वजन बढ़ना
– हैवी ब्लीडिंग
– एमेनोरिया
– माएल्जिया
आई-पिल के सेवन के कितने दिन बाद पीरियड आने चाहिए
ये 21 दिन का कोर्स हो सकता है जिसमें सभी टैबलेट में हार्मोन होता है। 21 दिन के बाद 7 दिन तक टैबलेट का सेवन बंद कर देना चाहिए। इसमें 21 हार्मोनयुक्त एक्टिव टैबलेट होती हैं और 7 निष्क्रिय प्लेसिबो टैबलेट होती है। पीरियड्स या ब्लीडिंग आमतौर पर गोली न लिए जाने वाले 7 दिनों के अंतराल के दौरान होती है। 7 दिनों के बाद भी यदि पीरियड न आएं तो चिकित्सक को दिखाना आवश्यक हो जाता है। आई-पिल आपके पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकती है क्योंकि ये आपके जैविक तंत्र में कई हार्मोन और कैमिकल्स को शामिल कर देती है। जिसके कारण महिलाओं को हल्की ब्लीडिंग का भी अनुभव हो सकता है। वहीं कुछ मामलों में ब्लीडिंग पूरी तरह से बंद भी हो जाती है।
आई-पिल इस्तेमाल करने का सही तरीका– I-Pill Tablet Use in Hindi
Read more: एंडोरा मास का उपयोग | Primolut-N टेबलेट का उपयोग

आई-पिल का सेवन मौखिक रूप से किया जाता है। इस टैबलेट का उपयोग करने के लिए आपकी आयु 23 से 45 वर्ष होना आवश्यक है। सेक्स के बाद जितनी जल्दी हो सके इसका सेवन कर लेना बेहतर माना जाता है। इस टैबलेट का सेवन मुख्य रूप से असुरक्षित सेक्स करने के 24 से 72 घंटों के भीतर कर लेना चाहिए। आई-पिल का सेवन 12 घंटे के अंतराल में दोबारा किया जाता है। इन टैबलेट को प्रतिदिन एक ही समय पर लेना अनिवार्य होता है। आई-पिल सामान्य गर्भनिरोधक टैबलेट नहीं है इसलिए इसे सिर्फ इमरजेंसी में ही लेना ठीक होता है।
किन स्थितियों में न करें सेवन
– वैजाइना से असामान्य ब्लड आने की स्थिति में इसका सेवन न करें।
– यदि आप स्ट्रोक से पीडि़त हैं तो आई-पिल का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।
– क्लोटिंग डिसऑर्डर होने पर भी इसका सेवन खतरनाक हो सकता है।
– यदि आप पोर्फ्रिया से ग्रस्त हैं तो आपको आई-पिल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
– एलर्जी से लेवोनोर्जेस्ट्रेल के मामले में इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए।
– ये एक सामान्य गर्भनिधोरक गोली नहीं है इसलिए इसका इस्तेमाल सिर्फ इमरजेंसी में ही करना चाहिए।
– प्रेग्नेंट महिलाओं को आई-पिल का उपयोग नहीं करना चाहिए इससे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है।
– कैंसर पेशेंट्स को भी इससे दूरी बनानी चाहिए।
– 17 वर्ष से कम आयु की युवति को इसके उपयोग से बचना चाहिए।
– इसके अलावा ट्यूमर के मरीज को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
यह भी देखे-लिवर से जुड़ी समस्याएं होने पर शरीर देता है ये संकेत, ना करें नजरअंदाज: Liver Damage
आई-पिल के दुष्प्रभाव– I-Pill Tablet Side Effects in Hindi

वैसे तो आई-पिल का सेवन पूरी तरह से सुरक्षित होता है लेकिन कुछ महिलाओं के पीरियड्स में परिवर्तन हो सकता है जैसे कई बार हैवी ब्लीडिंग तो वहीं कभी स्पॉटिंग की समस्या। इसके सेवन से पीरियड जल्दी और देर से भी हो सकते हैं। कुछ महिलाओं को सिरदर्द और चक्कर जैसे लक्षण भी महसूस हो सकते हैं। कुछ मामलों में महिला को बेहोशी का दौरा, असहनीय सिरदर्द, बोलने में लड़खड़ाहट, कमजोरी, खांसी में खून, सांस लेने में परेशानी, छाती में दर्द और पेट में ऐंठन की समस्या हो सकती है। ऐसे में जल्द से जल्द चिकित्सक से संपर्क करना आवश्यक होता है।
आई-पिल से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स

– ये टैबलेट इमरजेंसी बर्थ कंट्रोल को रोकती है इसलिए इसका नियमित रूप से उपयोग न करें। केवल इमरजेंसी उद्देश्यों के लिए ही इसका उपयोग करें।
– यदि आपको किसी तरह की एलर्जी है तो आप इस टैबलेट का सेवन न करें।
– यदि इस टैबलेट को लेने के तीन घंटे के भीतर उल्टी हो जाती है तो इसका मतलब है कि आपका शरीर इस टैबलेट को अब्जॉर्ब नहीं कर पा रहा है। ऐसे में इसका दोबारा सेवन न करें।
– प्रेग्नेंसी को रोकने में, ये टैबलेट 100 प्रतिशत प्रभावी नहीं होती हैं।
– यदि आप पहले से ही प्रेग्नेंट हैं तो ये टैबलेट काम नहीं करेगी।
– आई-पिल सेक्स संबंधित समस्या या रोग को कंट्रोल नहीं कर सकती।
आई-पिल की कीमत– I-Pill Tablet Price in Hindi
Read more: Zerodol-SP Tablet की कीमत | काइमोरल फोर्टे टेबलेट की कीमत
बाजार में आपको आई-पिल टैबलेट 104 रुपए में मिल जाएगी। एक पैक में एक ही टैबलेट होती है। हालांकि कई कैमिस्ट शॉप पर इन टैबलेट्स पर डिस्काउंट भी मिल जाता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Grehlaxmi इनकी पुष्टि नहीं करता. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
FAQ | क्या आप जानते हैं
आई-पिल कितने दिन में असर दिखाती है ?
असुरक्षित यौग संबंध बनाने के 72 घंटे यानी तीन दिन के अंदर एक आई-पिल टैबलेट लें। चिकित्सक के अनुसार कुछ मामलों में इसे लगातार 5 दिनों तक लिया जा सकता है। हालांकि आप जितनी जल्दी टैबलेट लेंगी रिजल्ट उतना ही बेहतर मिलेगा।
आई-पिल पहली बार लेने से क्या होता है ?
यदि आप पहली बार आई-पिल का सेवन कर रही हैं तो आपको जी मिचलाने, उल्टी और सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।
72 घंटे के बाद अगर आई-पिल ली जाए जो क्या होगा ?
इमरजेंसी कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स की सफलता दर 72 घंटों के भीतर ही बेहतर होती है। 72 घंटे के बाद पिल्स लेने से प्रेग्नेंसी को रोकने में कठिनाई आती है। अधिकतर मामलों में विफलता मिलती है।
क्या आई-पिल को लेने के बाद प्रेग्नेंट हो सकते हैं ?
आई-पिल टैबलेट वर्तमान में हार्मोन चक्र को प्रभावित करके प्रेग्नेंसी को अस्थाई रूप से रोकती हैं। इसके सेवन से भविष्य में आपके प्रेग्नेंट होने की संभावना प्रभावित नहीं होती है।
क्या आई-पिल लेने से नुकसान होता है ?
इसके इस्तेमाल से किसी प्रकार का बड़े लक्षण महसूस नहीं होते। साथ ही भविष्य में होने वाली प्रेग्नेंसी पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।
क्या पीसीओडी की शिकार महिलाओं को आई-पिल का सेवन करना चाहिए ?
चिकित्सकों का मानना है कि पीसीओडी वाली महिलाओं को रेग्यूलर कॉप्ट्रासेप्टिव पिल्स का सेवन करना चाहिए। इन दवाओं में हार्मोन का लो डोज होता है।
आई-पिल खाने के कितने दिन बाद पीरियड आते हैं ?
इन कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स को 21 दिन तक लगातार खाने के बाद 7 दिनों तक रोकना पड़ता है। दवाओं के रोकने पर पीरियड्स आ जाते हैं। पीरियड्स के पांचवे दिन बाद फिर से ये कोर्स शुरू कर सकते हैं।