Summary:सेक्स लाइफ में तुलना क्यों बनती है रिश्तों के लिए खतरा?
दूसरों की सेक्स लाइफ से तुलना करने से रिश्ते में आत्मविश्वास की कमी, तनाव और भावनात्मक दूरी बढ़ती है। खुशहाल रिश्ते के लिए जरूरी है खुला संवाद, समझ और सोशल मीडिया की परफेक्ट इमेज से दूरी।
Sex Relationship Issues: आज के कपल्स के बीच सबसे बड़ी समस्या ये है कि वे सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली अधिकांश चीजों को सच मान लेते हैं और उसे परफेक्ट इमेज मान कर इसकी तुलना अपनी सेक्स लाइफ से करने लगते हैं। इस आदत के कारण शुरुआत में उनके बीच लड़ाई झगड़े तो होते ही हैं, लेकिन समय के साथ उनके बीच मानसिक और भावनात्मक दूरी भी बढ़ जाती है।
सेक्स लाइफ में तुलना के कारण रिश्ते में होते हैं ये नुकसान
आत्मविश्वास में कमी की समस्या

जब कपल्स अपनी सेक्स लाइफ की तुलना दूसरों से करते हैं, तो उन्हें यह लगने लगता है कि उसका पार्टनर अच्छा नहीं है। इसकी वजह से आत्मविश्वास में कमी आती है और व्यक्ति खुद को कमतर समझने लगता है। इस भावना के कारण धीरे-धीरे रिश्ते में असहजता पैदा हो जाती है और वे एकदूसरे के करीब जाने से बचते हैं।
पार्टनर की कमियों पर ज्यादा ध्यान देना

सेक्स लाइफ में तुलना करने से व्यक्ति अपने पार्टनर के करीब जाने के बजाए अपने पार्टनर की कमियों पर ज्यादा ध्यान देने लगता है। सामान्य चीजें भी पार्टनर को बड़ी लगने लगती हैं और पार्टनर की हर चीज खराब लगती है। इसकी वजह से पार्टनर के प्रति असंतोष बढ़ता है और रिश्ते में कड़वाहट आ जाती है।
भावनात्मक जुड़ाव में परेशानी

सेक्स लाइफ का मतलब केवल शारीरिक संबंध बनाना ही नहीं होता है, बल्कि यह भावनात्मक जुड़ाव से भी जुड़ी होती है। जब दिमाग में लगातार दूसरों की सेक्स लाइफ से तुलना चलती रहती है, तो पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव करने में परेशानी आती है और इसका सीधा असर रिश्ते की गहराई पर पड़ता है।
परफॉर्मेंस प्रेशर का तनाव

दूसरों की सेक्स लाइफ से तुलना करने पर हमेशा ही परफॉर्मेंस का प्रेशर बना रहता है, जिसकी वजह से व्यक्ति खुद पर अनावश्यक दबाव लेने लगता है। कई बार यह परफॉर्मेंस प्रेशर एंग्जायटी का कारण भी बन जाता है, जिससे सेक्स लाइफ प्रभावित होती है और तनाव के कारण रिश्ते में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं।
आपसी संवाद में कमी
सेक्स लाइफ में तुलना के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आने लगते हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति चिड़चिड़ा रहते लगता है और खुलकर अपनी बात नहीं कह पाता है। सही से संवाद नहीं होने के कारण गलतफहमियां बढ़ने लगती हैं और छोटी-छोटी बातों पर बड़े झगड़े होने लगते हैं।
रिश्ता टूटने का खतरा

रिश्ते में लगातार तुलना और असंतोष के कारण रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती है। कपल्स एकदूसरे के साथ समय बिताने से बचते हैं और अगर बात करते भी हैं तो सिर्फ एकदूसरे की कमियां बताते हैं। अगर समय रहते इस आदत को नहीं बदला गया, तो यह रिश्ता टूटने से कोई नहीं बचा सकता है।
कैसे बचें इस समस्या से
- तुलना करने के बजाए अपने पार्टनर की जरूरतों को समझने की कोशिश करें।
- याद रखें कि हर रिश्ता और हर व्यक्ति अलग होता है, कोई किसी के रिश्ते के जैसा खुद का रिश्ता नहीं बना सकता है।
- सोशल मीडिया और दूसरों की बाहरी बातों को अपने रिश्ते पर ज्यादा हावी ना होने दें।
