support partner failure
support partner failure Credit: Istock

Sex Problem: शादीशुदा रिश्‍ते में यौन चुनौतियां यानी सेक्‍स प्रॉब्‍लम्‍स का सामना करना कभी भी आसान नहीं होता लेकिन इनदिनों कपल्‍स के बीच ये समस्‍या आम होती जा रही है। सेक्‍स प्रॉब्‍लम कई कारणों की वजह से उत्‍पन्‍न हो सकती है। सबसे महत्‍वपूर्ण है समस्‍या को पहचानना और एक टीम के रूप में उसको हल करना। सेक्स केवल शारीरिक इच्‍छाओं की पूर्ति मात्र नहीं है ये रिश्‍ते को मजबूत करने और दो लोगों को आपस में जोड़कर रखने की एक कड़ी भी है। यदि आप सेक्‍सुअल प्रॉब्‍लम्‍स का सामना कर रहे हैं तो आपको घबराने की आवश्‍यकता नहीं है, बल्कि उसको हल करने की कोशिश करनी चाहिए। इनदिनों कपल्‍स कौन सी सेक्‍सुअल प्रॉब्‍लम्‍स का सामना कर रहे हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में। 

साइज प्रॉब्‍लम

Size problem
Size problem

अधिकांश पुरुष अपने लिंग के साइज को लेकर असमंजस में रहते हैं। पुरुषों का मानना है कि लिंग का साइज जितना अधिक होगा वह उतना ही अधिक अपने पार्टनर को सेटिस्‍फाइड कर पाएंगे। लिंग साइज को लेकर बढ़ती चिंता और तनाव उनके रिश्‍ते को प्रभावित कर रहा है।

सेक्‍स की लो फ्रिक्‍यूएंशी

सेक्‍स शादीशुदा रिश्‍ते की नींव होती है। यदि कपल्‍स लंबे समय तक सेक्‍स न करें तो उनकी सेक्‍स लाइफ प्रभावित हो सकती है साथ ही रिश्‍ते में दरार भी आ सकती है। सेक्‍स की लो फ्रिक्‍यूएंशी पार्टनर को असंतुष्‍ट महसूस करा सकती है। काम के तनाव की वजह से इनदिनों कपल्‍स के बीच शारीरिक दूरियां बढ़ती जा रही हैं। ये न सिर्फ आपके शरीर के लिए हानिकारक है बल्कि इसका असर आपकी सेक्‍स लाइफ पर भी पड़ रहा है। 

ऑर्गेज्‍म तक न पहुंचना

महिला और पुरुष के शरीर फिजिकल इंटिमेसी के मामले में अलग-अलग प्रतिक्रिया देते हैं। कुछ व्‍यक्तियों को अपने साथी की तुलना में आसानी से ऑर्गेज्‍म प्राप्‍त होता है तो वहीं कुछ असंतुष्‍ट रहते हैं। इनदिनों ऑर्गेज्‍म तक न पहुंचना एक बड़ी समस्‍या बन गई है। इसके कारण कपल्‍स एक-दूसरे से नाखुश रहने लगे हैं। इसके अलावा कपल्‍स इस विषय पर खुलकर बात भी नहीं कर पाते। ऐसे में रिश्‍तों में दूरियां आना स्‍वाभाविक है। 

इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन

Erectile Dysfunction
Erectile Dysfunction

सेक्‍स लाइफ को प्रभावित करने वाली एक और सामान्‍य समस्‍या है इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन। ये समस्‍या पुरुषों को असहज महसूस करा सकती है और उनके आत्‍मसम्‍मान व रिश्‍ते को प्रभावित कर सकती है। इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन नींद की कमी, थकान, तनाव और परफॉर्मेंस प्रेशर जैसे कारणों की वजह से हो सकता है। कई बार ये समस्‍या कपल्‍स के बीच दरार का काम करती है।

ऐसे करें सेक्‍स प्रॉब्‍लम को सॉल्‍व

– लिंग का साइज आपकी परफॉर्मेंस को प्रभावित नहीं कर सकता। यदि आपकी परफॉर्मेंस अच्‍छी है तो पार्टनर को आपसे कोई शिकायत नहीं होगी।

– यदि आपका पार्टनर नींद और तनाव की वजह से सेक्‍स नहीं कर पाता तो उसे पर्याप्‍त नींद लेने का समय दें। तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन करें, सेक्‍स गेम खेलें और प्‍यारभरी बातें कर सकते हैं। 

– यदि आपको और आपके पार्टनर को ऑर्गेज्‍म तक पहुंचने में दिक्‍कत आ रही है तो आप सेक्‍स गेम, ओरल सेक्‍स और सेक्‍स टॉयज का उपयोग कर सकते हैं। इससे पार्टनर को उत्‍तेजित करने में आसानी होगी।

– इरेक्‍टाइल डिसफंक्‍शन एक सामान्‍य समस्‍या है। इसे रोकने के लिए आप डॉक्‍टर से परामर्श कर सकते हैं। ये विभिन्‍न ट्रीटमेंट और नियमित व्‍यायाम करने से कंट्रोल हो सकता है।