Sexting for Sex Life: सेक्स सिर्फ फिजिकल अटैचमेंट नहीं है बल्कि ये एक मेंटल और इमोशनल फीलिंग है जो आपकी लव लाइफ को इंट्रेस्टिंग बनाने का काम करता है। इसमें पार्टनर की अंडरस्टैंडिंग और को-ऑर्डिनेशन बेहद मायने रखती है। जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है वैसे-वैसे सेक्स लाइफ बोरिंग और उबाऊ लगने लगती है, जिससे पार्टनर्स के बीच दूरियां आना स्वाभाविक है। यदि आप की सेक्स लाइफ भी इसी ट्रैक पर है तो इसे इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए आप अपने पार्टनर को सेक्सी चैट और टेक्स्ट मैसेज भेजकर उसे उत्तेजित कर सकते हैं। तकनीकी भाषा में इसे सेक्सटिंग कहा जाता है। नॉटी मैसेजेज न केवल आपकी भावनाओं को जगाएंगे बल्कि आपको सेटिस्फाईंग भी महससू करा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आपने पार्टनर को दिलचस्प और इंट्रेस्टिंग मैसेजेज भेज सकते हैं।
ऑफिस के बीच निकालें समय

हफ्ते में लगभग पांच दिन आप अपने ऑफिस और घर के कामों में बिजी रहते हैं जिसके चलते आपको सेक्स करने और अपनी भावनाओं को शेयर करने का मौका नहीं मिल पाता। ऐसे में पार्टनर को खुश करने के लिए आप ऑफिस के दौरान सेक्सी टेक्स्ट कर सकते हैं। इसमें आपका ज्यादा समय भी जाया नहीं होगा लेकिन आपके टेक्स्ट को पढ़कर आपके पार्टनर की खुशी का ठिकाना न होगा। ये मैसेज फोरप्ले का काम कर सकता है।
पार्टनर को दिलाएं भरोसा
कई यंग कपल्स जॉब के सिलसिले में लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं। जिसके चलते वह कई-कई महीने एक-दूसरे को देख नहीं पाते और न ही इंटीमेंट हो पाते हैं। ऐसे में उनका अन्य व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। यदि आप समय-समय पर उनको सेक्स से रिलेटिड टेक्स्ट करते रहेंगे तो आपका प्यार लंबे समय तक बरकरार रह सकता है। दूर रहने वाले कपल्स को ज्यादा से ज्यादा सेक्स टेक्सटिंग करनी चाहिए। इससे पार्टनर को सेटिस्फाईंग महसूस कराने में आसानी होगी।
मूड होगा रोमांटिक
यदि पार्टनर्स के बीच अनबन चल रही है तो सेक्स टेक्सटिंग आपके बेहद काम आ सकती है। टेक्स्ट में अपने दिल का हाल लिखें और पार्टनर को स्पेशल फील कराएं। इससे न केवल उसका मूड एनहांस होगा बल्कि वह आपके पास आने का इंतजार भी करेगा। नॉटी टेक्स्ट आपके मूड को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं।
सेक्सटिंग के साथ भेजें इमेज

मोबाइल तकनीक ने लोगों की लाइफ को तो आसान बनाया ही है साथ ही रिश्तों को करीब लाने का काम भी बखूबी किया है। सेक्सटिंग की बढ़ती लोकप्रियता ने कई रिश्तों को नए तरीके से जीने का मौका दिया है। सेक्स लाइफ को इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए आप सेक्सटिंग के साथ नॉटी इमेज भी भेज सकते हैं। जिसके माध्यम से आप अपनी फीलिंग्स और मूड को शेयर कर सकते हैं।
पार्टनर को करें ऐसे सेक्सटिंग
पार्टनर के मूड को बेहतर बनाने के लिए आप उन्हें ऐसे टेक्स्ट कर सकते हैं।
– क्या आपको लगता है कि मैं स्कर्ट या तंग जींस में बेहतर दिखूंगी।
– आज रात मैं आपको ऊपर से नीचे तक चूमना चाहता हूं।
– क्या आपको याद है कि हमने सेक्स कब किया था या आपको ये डेट याद है।
– जब आप मेरे पास होते हो तो मैं खुद को रोक नहीं पाता।
