किन वजहों से सेक्स करने का मन नहीं करता है?: Causes of Low Desire Sex
चलिए जानते हैं कि किन कारणों की वजह से लोगों को आज के समय में सेक्स करने का अधिक मन नहीं करता है।
Causes of Low Desire Sex: सेक्स की इच्छा एक बायोलॉजिकल चीज है, जिसका अनुभव सभी करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोगों को सेक्स करने का मन बिल्कुल नहीं करता है और इसके पीछे शारीरिक और मनोवैज्ञानिक दोनों का कारण होते हैं। लेकिन अगर लगातार सेक्स के प्रति अरुचि महसूस हो, तो ये कोई बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। चलिए जानते हैं कि किन कारणों की वजह से लोगों को आज के समय में सेक्स करने का अधिक मन नहीं करता है।
Also read: बढ़ते बच्चे और सेक्स एजुकेशन: Sex Education
तनाव

सेक्स की इच्छाओं को मानसिक तनाव चिंता या डिप्रेशन भी प्रभावित कर सकते हैं। जब हमारे दिमाग में बहुत सारे विचार एक साथ चलते हैं तो मनुष्य व्यक्तिगत समस्या से जूझ रहा होता है और उसका सेक्स करने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। खासकर अगर कोई मानसिक स्वास्थ्य समस्या जैसे अवसाद या चिंता हो, तो यह सेक्स ड्राइव को प्रभावित कर सकती है।
थकावट
शारीरिक थकावट भी सेक्स के प्रति इच्छा को कम कर सकती है। जब शरीर अत्यधिक थका हुआ होता है, तो व्यक्ति को एनर्जी की कमी महसूस होती है और उसे आराम की आवश्यकता होती है। इसका असर सेक्स की इच्छा पर भी पड़ता है, क्योंकि शरीर पहले से ही थका हुआ होता है और इस कारण से सेक्स में रुचि कम हो सकती है।
हार्मोनल असंतुलन
हार्मोनल असंतुलन भी सेक्स की इच्छा को प्रभावित कर सकता है। महिलाओं में खासकर मासिक धर्म के दौरान, प्रेग्नेंसी, या मेनोपॉज के समय हार्मोनल बदलाव होते हैं जो सेक्स की इच्छा पर असर डाल सकते हैं। पुरुषों में भी टेस्टोस्टेरोन स्तर का कम होना सेक्स ड्राइव को घटा सकता है।
रिश्ते की समस्याएं

यदि आप और आपके पार्टनर के बीच किसी भी बात को लेकर भावनात्मक दूरी दिखने लगी है तो इसका सीधा असर सेक्स लाइफ पर भी पड़ता है। कई बार लोग खुश रहने पर ही सेक्स कर पाते हैं। अगर रिश्ते में किसी प्रकार का तनाव दिखने लगे तो उनका सेक्स करने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है।
बीमारियां

कुछ शारीरिक समस्याएं या बीमारियां भी सेक्स की इच्छा को कम कर सकती हैं। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, या किसी अन्य शारीरिक समस्या के कारण शरीर की ऊर्जा और क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, दवाइयों का सेवन भी सेक्स ड्राइव को प्रभावित कर सकता है।
