Low Sex Desire
Low Sex Desire Credit: Istock

Low Sex Desire: सेक्‍स पति-पत्‍नी के बीच की डोर होती है जो उन्‍हें एक साथ जोड़े रखती है। लेकिन कई बार सेक्स करना ऊबाउ और बोरिंग लगने लगता है या सेक्‍स करने की इच्‍छा ही नहीं होती। ऐसा सिर्फ महिलाओं के साथ ही नहीं होता, बल्कि पुरुष भी इस समस्‍या का सामना करते हैं। पुरुष बहुत जल्‍दी एक जैसे पैटर्न और पोजीशन से बोर हो जाते हैं जिसके कारण उनका सेक्‍स के प्रति रुझान कम हो जाता है। पुरुषों में सेक्‍स डिजायर की कमी के लक्षण यौन गतिविधियों में कमी, इरेक्‍शन प्राप्‍त करने और बनाए रखने में कठिनाई और सेक्‍स के प्रति रूखेपन से पहचाने जा सकते हैं। सेक्‍स डिजायर में कमी के लिए कई कारण जिम्‍मेदार हो सकते हैं, जिसके बारे में पार्टनर को जानना बेहद जरूरी होता है। हालांकि इस समस्‍या को सही सलाह और दवाईयों से समय रहते ठीक किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके कारणों के बारे में। 

पुरुषों में सेक्‍स डिजायर के लक्षण

Low Sex Desire: पुरुषों में सेक्‍स डिजायर की कमी
Symptoms of sex desire in men

– किसी भी प्रकार की यौन गतिविधियों और हस्‍तमैथुन में कमी।

– यौन कल्‍पनाओं और विचारों में अनुभव न करना।

– पार्टनर के साथ सेटिस्‍फेक्‍शन की कमी।

– रिश्‍ते में तनाव और संघर्ष।

– सेक्‍स के दौरान पार्टनर का साथ न देना।

– सेक्‍स के दौरान नीरसता।

पुरुषों में सेक्‍स डिजायर की कमी के कारण

पुरुषों में सेक्‍स डिजायर की कमी
Reasons for lack of sex desire in men

दवाएं

कई दवाओं के कारण पुरुषों की सेक्‍स डिजायर में कमी आ जाती है। कई पुरुष टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्‍लड प्रेशर, हाई कोलेस्‍ट्रॉल, मोटापे और स्‍लीप एपनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। इन दवाओं के सेवन से नींद के पैटर्न, भूख और सेक्‍स डिजायर में कमी देखी जा सकती है।

सेक्‍सुअल समस्‍याएं

महिलाओं की तरह पुरुषों को भी सेक्‍सुअल समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। पुरुषों में कम टेस्‍टोस्‍टेरोन के सबसे सामान्‍य लक्षणों में से एक है लो सेक्‍स डिजायर। कम टेस्‍टोस्‍टेरोन की वजह से पुरुषों को सेक्‍स करने की इच्‍छा नहीं होती है। साथ ही उनमें चिड्चिड़ापन, मांसपेशियों का कमजोर होना और थकान जैसी समस्‍याएं देखी जा सकती हैं।

डिप्रेशन

डिप्रेशन किसी को भी हो सकता है। पुरुष जब डिप्रेशन का शिकार होते हैं तो उनमें सेक्‍स के प्रति दिलचस्‍पी कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में वह शांत और चिड़चिड़े स्‍वभाव के हो सकते हैं। डिप्रेशन से निकलने के लिए फीमेल पार्टनर को उनकी भावनाओं को समझना चाहिए और उनकी समस्‍या का समाधान निकालने की कोशिश करनी चाहिए।

परफॉर्मेंस एंग्‍जायटी

कई बार बेहतर परफॉर्मेंस की चिंता सेक्‍स डिजायर में कमी का कारण बन सकती है। अधिकांश पुरुष इस बात को मर्दानगी से जोड़ते हैं। यही वजह है कि उन्‍हें परफॉर्मेंस से पहले एंग्‍जायटी होने लगती है जिसकी वजह से सेक्‍स डिजायर में कमी देखी जा सकती है।

ऊबाउपन

पुरुष सेक्‍स के दौरान एक ही जैसे पैटर्न और पोजीशन से बहुत जल्‍दी बोर हो जाते हैं। वह हमेशा नई चीजें ट्राय करना चाहते हैं। ऐसी स्थिति में यदि पार्टनर साथ न दें तो वह सेक्‍स के प्रति दिलचस्‍पी खो सकते हैं। वह बहुत जल्‍दी बोरियत महसूस करने लगते हैं। इसलिए महिला और पुरष दोनों को नई-नई चीजें ट्राय करनी चाहिए ताकि सेक्‍स को पूरी तरह से इंज्‍वॉय किया जा सके।