Sexual Desire and Mental Health
Sexual Desire and Mental Health Credit: Istock

Summary: सेक्स की इच्छा दबाने से क्यों होते है बीमार

सेक्सुअल डिज़ायर दबाने से नींद की समस्या, तनाव और मानसिक असंतुलन बढ़ता है, जिससे जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

Sexual Desire and Mental Health: इंसान के शरीर की कुछ बुनियादी ज़रूरतें हैं जो उसे जीवन जीने और खुश रहने के लिए चाहिए जैसे भोजन, पानी, नींद और सेक्स की इच्छा। किसी भी व्यक्ति में सेक्स की इच्छा बिल्कुल ही साधारण बात है जैसे भूख लगना, लेकिन सामाजिक दबाव, शर्म, अपराधबोध या व्यक्तिगत कारणों से व्यक्ति इस इच्छा को दबाता है। अगर व्यक्ति लगातार अपने सेक्स की इच्छा को दबाता है तो लंबे समय में उसे कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है खासतौर पर अनिद्रा, तनाव और डिप्रेशन जैसी परेशानियों का। आइए इस लेख में जानते हैं किस तरह आपके सेक्सुअल डिजायर को दबाने से आपकी नींद प्रभावित होती है।

सामाजिक कारण: वर्तमान समय में भी हमारे देश में सेक्स एक ऐसा विषय है जिस पर खुलकर बात करना शर्म की बात समझा जाता है इस कारण से सेक्स की इच्छा या उससे होने वाली परेशानियों पर लोग खुलकर बात नहीं करते हैं।

धार्मिक या नैतिक मूल्य: कई लोग सेक्स के बारे में सोचना अपने धार्मिक मूल्यों को आहत करना समझते हैं या उन्हें लगता है कि सेक्स की बातों से उनके नैतिक मूल्य गिरते हैं इस वजह से वह अपनी सेक्स की इच्छा को दबाते हैं।

रिश्तो में समस्या: पार्टनर के साथ सेक्स को लेकर तालमेल ना बैठना एक का मन होने पर दूसरे का मन ना करना, रिश्ते में इस तरह की स्थिति भी सेक्स की इच्छा को कम करती है।

तनाव: व्यक्तिगत तनाव या काम का दबाव भी सेक्स की इच्छा को कम करता है।

Sexual Desire and Mental Health
eason for suppressing sexual desire

बैड पर जाते ही अगर आपके अंदर सेक्स की इच्छा आती है और आप लगातार उसे दबा कर सोने की कोशिश करते हैं तो आप बस अपनी रात खराब कर रहे हैं, क्योंकि जब आप सेक्सुअल डिजायर को दबाते हैं तो आपके दिमाग में बेचैनी होती है, आपका तनाव बढ़ता है, आपके शरीर में हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ता है जिस वजह से आपको नींद नहीं आती या फिर बार-बार आपकी आंख खुल जाती है।

नींद की कमी के कारण शरीर में सेक्सुअल हार्मोन का स्तर असंतुलित होता है जिस से व्यक्ति के सेक्स की इच्छा में भी कमी आती है। अगर व्यक्ति लगातार अपनी सेक्स की इच्छा को दबाता है तो यह एक दुष्चक्र बन जाता है जो आपके जीवन शैली को बुरी तरह प्रभावित करता है।

इसके अलावा अगर आप लगातार सालों तक अपने सेक्सुअल डिजायर दबाते हैं तो आपको कई प्रकार के मानसिक स्वास्थ्य का सामना करना पड़ता है जैसे तनाव, एंजायटी आत्मविश्वास में कमी, रिश्ते में असंतोष की भावना, पार्टनर पर विश्वास की कमी, अकेलापन, सामाजिक अलगाव, डिप्रेशन यह सभी परेशानियां हो सकती है।

सबसे पहले आपको यह समझना जरूरी है सेक्स आपके शरीर की सामान्य जरूरत है, उसमें कुछ भी गलत नहीं है। सेक्स की इच्छा को दबाना कोई समाधान नहीं है बल्कि इसके बारे में बात करें, अपने साथी से, दोस्त से या प्रोफेशनल से।

अपने सेक्सुअल डिजायर के बारे में अपने साथी से खुलकर बात करें आप क्या, कब और कितना करना चाहते हैं। दोनों के बीच मतभेद होने पर बीच का रास्ता निकाले जैसे आपको अगर रोज करना पसंद है और आपके साथी को हफ्ते में एक बार तो बात करके आप दो या तीन दिन में कर सकते हैं इस तरह आप दोनों ही थोड़ा-थोड़ा एक दूसरे के लिए प्रयास कर सकते हैं।

अपने तनाव को कम करने के लिए अपने दिनचर्या में योग, ध्यान और व्यायाम को शामिल करें। अगर आपको लगता है आपकी परेशानी आपका साथी नहीं समझ रहा तो सेक्स थेरेपिस्ट की मदद लें।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...