Male vs female sexual desire
Male vs female sexual desire

Summary: सेक्सुअल नीड का संतुलन

पुरुष और महिला की सेक्सुअल नीड हॉर्मोन, सोच और समाज से अलग होती है, जिसे समझकर रिश्ता मजबूत बनाया जा सकता है।

Male vs Female Sexual Desire: पुरुषों और महिलाओं की सेक्सुअल नीड का अलग होना रिश्ते की चुनौती नहीं है बल्कि रिश्ते में सेक्सुअल कंपैटिबिलिटी को समझदारी से संभालता चुनौती है। स्त्री और पुरुष के जरूरत के बीच भिन्नता के लिए अगर भावनात्मक और वैज्ञानिक दोनों पक्ष को ना समझ आ जाए तो रिश्ते में सेक्सुअल कंपैटिबिलिटी एक बड़ी चुनौती बन सकती है जो रिश्ते को खराब कर सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं पुरुषों और महिलाओं के सेक्सुअल नीड अलग होने के पीछे कौन से वैज्ञानिक कारण है।

वैज्ञानिक या बायोलॉजिकल कारण: एक महिला और पुरुष दोनों ही शारीरिक बनावट में अलग दिखने के साथ-साथ उनके शरीर में हार्मोन्स के स्तर में भी अंतर होता है। जैसे पुरुषों के अंदर टेस्टोस्टेरोन हार्मोन ज्यादा मात्रा में होता है जो कि पुरुष के सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है, जबकि महिलाओं में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन पाया जाता है जो की महिला के भावनाओं पर असर डालता है। इन्हीं हार्मोन के कारण महिलाओं में मासिक चक्र के समय सेक्स इच्छा और भावनाओं में परिवर्तन होता है।

सेक्स के दौरान पुरुष जल्दी उत्तेजित होते हैं, जबकि महिला धीरे-धीरे उस अवस्था तक पहुंचती है। महिलाओं को उत्तेजना के लिए सेक्स से पहले भावनात्मक स्तर पर जुड़ाव और आराम चाहती है।

Male vs female sexual desire
Male vs female sexual desire

साइकोलॉजिकल कारण: पुरुष सेक्स को केवल एक शारीरिक जरूरत की तरह समझते हैं जबकि की महिला सेक्स को भावनात्मक जुड़ा की तरह देखती हैं।

पुरुष तनाव में सेक्स को रिलैक्सेशन के तरीके की तरह ले सकते हैं, जबकि महिला तनाव में सेक्स के प्रति उदासीन हो सकती है।

सामाजिक कारण: अगर हमारे समाज में पुरुषों को अपनी इच्छा रखने की आजादी मिलती है और महिलाओं को चुप रहने या अपनी इच्छा दबाने के लिए कहा जाता है और यही कारण है कि रिश्ते में पुरुष अपने जरूरत पर कर सकते हैं पर महिला ना तो जरूरत होने पर कह पाती है ना ही मन ना होने पर मना कर पाती है।

रिश्ते में सेक्सुअल नीड के मिसमैच होने से रिश्ते में गलतफहमी बढ़ जाती है पुरुष को लगता है उसका साथी उसके शारीरिक जरूरत को नहीं समझता जबकि महिला को लगता है उसके साथी को उसके भावनाओं की कोई फिक्र नहीं है। रिश्ते में यौन संबंध में समस्या के कारण झगड़ा, चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है साथी एक दूसरे से भावनात्मक दूरी महसूस करते हैं और रिश्ता टूटने तक पहुंच जाता है।

कपल्स एक दूसरे के शारीरिक और मानसिक जरूरत के बारे में खुलकर बात करें एक दूसरे के परेशानियों को समझने के साथ ही दूसरे की इच्छाओं का सम्मान भी करें।

पुरुष सेक्स को सिर्फ एक शारीरिक क्रिया की बजाय भावनात्मक क्रिया भी बनाएं ताकि महिला आपके साथ ऑर्गेज्म का आनंद ले इसके लिए सेक्स से पहले कपल्स फोरप्ले, प्यार भरी बातों का सहारा ले सकते हैं।

आपके रिश्ते में आप किस समय सेक्स करना ज्यादा पसंद करते हैं इसका चुनाव आप अपने साथी के समय का ध्यान रखते हुए कर सकते हैं।

सेक्सुअल मिसमैच के कारण आपके रिश्ते पर या आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव न पड़े इसके लिए व्यायाम, वॉक, घर के काम, जैसी चीजों को मिलकर करें ताकि आप ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिता सके।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...