sexual performance anxiety treatment
sexual performance anxiety treatment

Summary:क्यों बिगड़ती है महिलाओं की सेक्स लाइफ – जानें आम समस्याएं

महिलाओं को अक्सर ऑर्गेज्म में दिक्कत, ड्राईनेस या लो सेक्स ड्राइव जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये समस्याएं मानसिक और शारीरिक दोनों कारणों से होती हैं।

Women Sex Problems: महिलाएं अक्सर अपनी सेक्स लाइफ और इससे जुड़ी समस्याओं के बारे में खुलकर बात नहीं करती हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वे इसपर बात करेंगी तो लोग उन्हें जज करेंगे, जबकि सेक्स लाइफ उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का एक अहम हिस्सा होती है। इसकी वजह से न केवल उनकी सेक्स लाइफ खराब होती है, बल्कि उनके रिश्ते में भी तनाव बढ़ने लगता है। महिलाओं में ज्यादातर सेक्स समस्याएं हॉर्मोन की वजह से होती हैं। आइए जानते हैं कि महिलाओं को कौन-कौन सी सेक्स समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Difficulty in getting orgasm
Difficulty in getting orgasm

कई शोध में यह साबित हो चूका है कि महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ऑर्गेज्म की प्राप्ति देर से होती है। कई महिलाएं तो पूरी उत्तेजना के बावजूद भी ऑर्गेज्म तक नहीं पहुंच पातीं हैं। ऐसा कई कारणों से होता है, जैसे यौन ज्ञान और अनुभव की कमी होना, मन में किसी तरह का कोई अपराधबोध या शर्म होना, तनाव और थकान महसूस करना और शारीरिक रूप से उत्तेजना की कमी होना।

योनि में ड्राईनेस की समस्या किसी भी उम्र की महिला को हो सकती है। इसका मुख्य कारण हॉर्मोनल असंतुलन ही है। ड्राइनेस की समस्या न केवल सेक्स करने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है, बल्कि यह सेक्स से जुड़ी बिमारियों को भी आमंत्रित करती है। ऐसा एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर गिरने के कारण या फिर लम्बे समय तक बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल करने से होता है। कभी-कभी ऐसा पर्याप्त फोरप्ले ना होने के कारण भी होता है।

women in pain
Pain during sex

कई महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द होता है। यह दर्द अगर शारीरिक है तो इसे डिस्परेयूनिया के नाम से जाना जाता है। दर्द होने के कारण सेक्स करने की इच्छा खत्म हो जाती है। ऐसा योनि संक्रमण या इंफेक्शन के कारण, एंडोमेट्रियोसिस या पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज, वेजाइनल ड्राइनेस और मानसिक तनाव के कारण होता है।

women in no sex mood
Problem of low sex drive

कई बार अचानक से भी महिलाएं सेक्स करने से भागने लगती हैं। अक्सर महिलाओं को यह समस्या डिलीवरी के बाद या फिर किसी बीमारी से उठने के बाद आती है। लेकिन कभी कभी यह समस्या तनाव, चिंता व डिप्रेशन के कारण भी होने लगती है।

कुछ महिलाओं में योनि की मांसपेशियां इतनी ज्यादा टाइट हो जाती हैं कि उनके लिए सेक्स करना मुश्किल व दर्दनाक हो जाता है। ऐसा पहले हुए किसी ट्रॉमा या बुरे अनुभव के कारण, मानसिक डर या एंग्जायटी और सेक्स को लेकर नकारात्मक धारणाओं के कारण भी होता है।

couple in love
What to do to solve these problems
  • सेक्स लाइफ को अच्छी बनाने के लिए पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करना बहुत जरूरी है।
  • सेक्स लाइफ तभी अच्छी होगी, जब आप पूरी तरह से फिट होंगे। इसके लिए संतुलित आहार लें, व्यायाम करें और योग अपनाएं।
  • सेक्स करने से पहले इसके बारे में सही जानकारी हासिल करें।
  • फोरप्ले और रिलैक्सेशन पर ध्यान जरूर दें।
  • अपनी समस्याओं को छुपाने के बजाए गायनेकोलॉजिस्ट से मिलें या फिर सेक्स थेरेपिस्ट से संपर्क करें।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...