Overview: घर पर आसानी से बनने वाले ये नेचुरल सनस्क्रीन धूप से बचाव के साथ त्वचा को पोषण भी देते हैं
तेज धूप और बढ़ती गर्मी में त्वचा को सन डैमेज से बचाना बेहद ज़रूरी होता है, लेकिन हर बार महंगे सनस्क्रीन खरीदना संभव नहीं होता। ऐसे में कुछ घरेलू और प्राकृतिक चीज़ों से बने होममेड सनस्क्रीन एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। एलोवेरा जेल, नारियल तेल, तिल का तेल, शीया बटर, खीरा, गाजर का रस और रास्पबेरी सीड ऑयल जैसी चीज़ें त्वचा को ठंडक देने के साथ हल्की सन प्रोटेक्शन प्रदान करती हैं।
Homemade Sunscreen: तेज़ धूप में बाहर निकलना हमारे स्किन के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है। बाजार में मिलने वाले सनस्क्रीन भले ही यूवी किरणों से सुरक्षा का दावा करें, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स और भारी कीमत अक्सर परेशानी का कारण बनते हैं। ऐसे में क्यों न हम अपने किचन या बाथरूम में रखी कुछ आम चीज़ों से ही स्किन की रक्षा करें? जी हां, कुछ घरेलू प्राकृतिक चीजें भी धूप से बचाने में कारगर हो सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही 7 चीजों के बारे में जो आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रख सकती हैं—बिना किसी साइड इफेक्ट और खर्च के।
नारियल का तेल

नारियल का तेल न सिर्फ मॉइस्चराइज़र का काम करता है बल्कि इसमें हल्की यूवी सुरक्षा भी होती है। यह त्वचा को सूखा नहीं होने देता और सूरज की तेज किरणों से एक नैचुरल परत बनाकर रक्षा करता है। बाहर निकलने से पहले इसे चेहरे और हाथों पर हल्के हाथ से लगाएं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C, E त्वचा को सूरज से होने वाले डैमेज से बचाते हैं। धूप में निकलने से पहले इसकी एक पतली परत चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को शांत भी रखता है और जलन नहीं होने देता।
घी
घी में पाए जाने वाले फैटी एसिड त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। हल्की मात्रा में घी लगाकर धूप में निकलने से स्किन पर एक सुरक्षात्मक लेयर बन जाती है, जो सूर्य की हानिकारक किरणों को भीतर घुसने से रोकती है।
ककड़ी का रस
ककड़ी में 90% से ज्यादा पानी होता है और यह स्किन को ठंडक पहुंचाती है। इसके रस को रुई में लेकर चेहरे पर लगाएं। यह न सिर्फ त्वचा को सूरज से बचाता है बल्कि टैनिंग को भी घटाता है।
टमाटर का रस
टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व होता है जो सूर्य की यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। टमाटर के रस को 10 मिनट चेहरे पर लगाएं और फिर धो लें। यह टैनिंग भी कम करता है और स्किन को चमकदार बनाता है।
चंदन पाउडर
चंदन त्वचा को ठंडक देने के साथ-साथ सूरज की किरणों से भी बचाता है। गुलाब जल में मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को शुद्ध करता है और सूर्य के दुष्प्रभाव से बचाता है।
जैतून का तेल
जैतून के तेल में मौजूद स्क्वालेन और विटामिन इ त्वचा को पोषण देकर एक प्राकृतिक सुरक्षा परत बनाते हैं। कुछ बूंदें हथेली पर लेकर हल्के से त्वचा पर मालिश करें, और बिना किसी भारीपन के सूरज से सुरक्षा पाएं।
