बढ़ती उम्र के साथ फिट रहने के लिए करें ये एक्सरसाइज़: Exercise for Adults
Exercise for Adults

नियमित रूप से ये एक्सरसाइज़ करने से मिलेगा फायदा

स्वस्थ जीवन शैली के लिए उचित पोषण के साथ-साथ फिटनेस भी महत्वपूर्ण है। फिट रहने से ऊर्जा बढ़ाने, शारीरिक कार्यक्षमता बनाए रखने और पुरानी बीमारियों से होने वाली जटिलताओं को रोकने या कम करने में मदद मिल सकती है।

Exercise for Adults: अगर आपने अभी तक शारीरिक गतिविधि को आदत नहीं बनाया है, तो एक्सरसाइज करने के लिए 30 की उम्र सब से सही मानी जाती है। स्वस्थ जीवन शैली के लिए उचित पोषण के साथ-साथ फिटनेस भी महत्वपूर्ण है। फिट रहने से ऊर्जा बढ़ाने, शारीरिक कार्यक्षमता बनाए रखने और पुरानी बीमारियों से होने वाली जटिलताओं को रोकने या कम करने में मदद मिल सकती है। जो लोग जीवन भर नियमित रूप से व्यायाम करते हैं उनकी वृद्धावस्था में स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होती है।

अगर आप सही व्यायाम नहीं कर रहे हैं, तो व्यायाम न करने से भी अधिक नुकसान हो सकता है। आपका शरीर उम्र के साथ बदलता है इसलिए आपकी दिनचर्या भी बदलनी चाहिए। अन्यथा यह केवल आपके शरीर को नुकसान पहुंचाएगा। 30 की उम्र के बाद नियमित रूप से व्यायाम करने से दिल की बीमारी होने की संभावना कम होती है। बढ़ती उम्र में स्ट्रेचिंग और योग जैसी गतिविधियों को करने से आप फुर्तीला महसूस करेंगे। बढ़ती उम्र में रोजाना व्यायाम करने से आपको उम्र से संबंधित बीमारियों जैसे कैंसर और हृदय रोग का जोखिम कम हो सकता है। तो इस बढ़ती उम्र में आप कुछ हल्के फुल्के योगासन करके अपने आपको फिट रख सकते है। आइए जानते है वो कौन से योगासन है जो आपको बढ़ती उम्र में करने चाहिए।

टहलना या जॉगिंग करना

Exercise for Adults
Walking

ये प्रक्रिया सरल लेकिन काफी फायदेमंद हैं। ये आपकी मांसपेशियों को मजबूत करते हैं और बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। टहलना आपके जोड़ों के लिए आसान है। हर हफ्ते सिर्फ एक घंटा चलने से जोड़ों का दर्द कम होता है। नियमित रूप से टहलना कोरोनरी हृदय रोग के विकास को कम करने में मदद करता है। हर दिन कम से कम 30 मिनट निकालने की कोशिश करें और खुद को स्वस्थ रखने के लिए जॉगिंग के लिए जरूर जाएं।

डांसिंग

Dancing
Dancing

चाहे वह ज़ुम्बा हो या एरोबिक्स या बॉलरूम किसी भी प्रकार का डांस आपको फुर्तीला महसूस कराने, मांसपेशियों को मजबूत करने और अपका संतुलन सुधारने में मदद कर सकता है। कैलोरी बर्न करने के साथ-साथ आपके दिमाग के लिए भी अच्छा होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि ये करने में आपको मजा आएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा कि आप व्यायाम कर रहे हैं। आप रोजाना नियमित रूप से 30 मिनट डांसिंग करके कई तरह की बीमारियों से बच सकते है।

साइकिलिंग

Cycling
Cycling

साइकिल चलाना एक बढ़िया विकल्प है। खासकर अगर आपके जोड़ों में दर्द है। तो ये आपके लिए और भी ज्यादा फायेदा करेंगा। यह आपके रक्त संचार को को आगे बढ़ाता है और आपकी मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके साथ ही यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। साइकिलिंग करने से शरीर और जांघ के आस-पास के चर्बी को भी कम करने में मदद मिलती है। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी साइकिल चलाना काफी कारगर साबित हुआ है।

बितिलासन\काउ पोज़

Cat Cow Pose
Cat Cow Pose

सांसों के साथ तालमेल बिठाने वाली यह मुद्रा आपके शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद है। यह सरल मुद्रा आपके मस्तिष्क को शक्ति प्रदान करती है और फोकस और मानसिक स्थिरता में भी सुधार करती है। बिल्ली या गाय की मुद्रा आपकी रीढ़ की हड्डी के बीच रक्त संचार में सुधार करती है। यह पीठ दर्द और तनाव से राहत दिलाने में मदद करती है। यह आसन करने से महिलाओं में होने वाले मासिक धर्म के दर्द से भी राहत दिलाता है। यह मुद्रा आपकी मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार करती है। साथ ही रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है।

Leave a comment