Shalin Bhanot revealed decided to remarry Under pressure from family
Shalin Bhanot revealed decided to remarry Under pressure from family

Overview: शालीन भनोट परिवार के दबाब में करेंगे दोबारा शादी

शालीन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। शालीन एक बार फिर शादी करने वाले हैं।

Shaleen Bhanot Second Marriage: टीवी जगत के गलियारों में इन दिनों एक ही नाम की चर्चा जोरों पर है शालीन भनोट। बिग बॉस’ से लेकर कई सुपरहिट टीवी शोज के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले शालीन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। खबर है कि शालीन एक बार फिर से अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं।

टीवी के इस हैंडसम हंक के घर जल्द ही शहनाइयां बज सकती हैं और मुमकिन है कि साल 2026 में वे दूसरी बार दूल्हा बन जाएं। शालीन भनोट ने खुद भी इन खबरों को पूरी तरह से नकारा नहीं है, बल्कि उन्होंने इस पर खुलकर अपनी बात रखी है और बताया है कि आखिर क्यों वह दोबारा ‘घोड़ी चढ़ने’ के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

शालीन भनोट फिर करेंगे शादी

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शालीन ने अपनी शादी की चर्चाओं पर विराम लगाने के बजाय उसे एक दिलचस्प मोड़ दे दिया। उन्होंने मजाकिया और भावुक लहजे में बताया कि उनके आसपास का माहौल ही कुछ ऐसा बन गया है कि उन्हें अपनी सिंगल लाइफ पर फिर से सोचना पड़ रहा है। शालीन कहते हैं कि उनके लगभग सभी दोस्त और करीबी रिश्तेदार या तो शादीशुदा हैं या फिर किसी सीरियस रिश्ते में हैं। ऐसे में जब भी वह किसी गेट-टुगेदर या पारिवारिक फंक्शन में जाते हैं, तो वह इकलौते ऐसे शख्स होते हैं जो अकेले होते हैं।

उनके परिवार और दोस्तों का उन पर एक प्यारा-सा दबाव है कि वह अब और अकेले न रहें। शालीन के मुताबिक, उनके चाहने वाले दिन-रात यही दुआ कर रहे हैं कि अगले साल तक उनका घर बस जाए और वे एक बार फिर से वैवाहिक जीवन की खुशियों का आनंद लें।

शांति से शादी करना चाहते हैं शालीन

दिलचस्प बात यह है कि शालीन इस दबाव को बोझ नहीं मान रहे, बल्कि वह इससे इमोशनली प्रभावित हो रहे हैं। वह मानते हैं कि अपनों की खुशी में ही उनकी खुशी है। हालांकि, जहां आज के दौर में सेलिब्रिटी अपनी शादियों को एक मेगा इवेंट बनाने में यकीन रखते हैं, वहीं शालीन का नजरिया थोड़ा जुदा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि वह भविष्य में शादी करते हैं, तो वह कोई शोर-शराबे वाला फंक्शन नहीं होगा। 

शादी को लेकर बना हुआ है सस्पेंस

शालीन अपने माता-पिता को भगवान का दर्जा देते हैं और उनका कहना है कि उनकी जिंदगी का यह सबसे महत्वपूर्ण पल बेहद निजी और सादगी भरा होगा। वह अपनी खुशी का जश्न केवल अपने परिवार और उन चंद लोगों के बीच मनाना चाहते हैं जो उनके दिल के सबसे करीब हैं। दुल्हन कौन होगी और तारीख क्या होगी, इस पर फिलहाल उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखा है।

पहली पत्नी ने लगाए थे घरेलू हिंसा के आरोप

शालीन की निजी जिंदगी का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। साल 2009 में उन्होंने टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर के साथ सात फेरे लिए थे और 2014 में उनके बेटे जेडन का जन्म हुआ। लेकिन, यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और 2015 में दोनों का तलाक हो गया। उस समय दलजीत द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों ने शालीन की छवि पर काफी गहरा असर डाला था।

इसके बाद ‘बिग बॉस 16’ के घर में टीना दत्ता के साथ उनकी नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन वह रिश्ता भी शो के खत्म होते-होते कड़वाहट के साथ खत्म हो गया। अब इतने उतार-चढ़ाव के बाद, फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शालीन को इस बार वह सुकून और प्यार मिले, जिसकी उन्हें तलाश है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...