एंज़ोफ्लाम: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
एंज़ोफ्लाम टैबलेट का इस्तेमाल कई कंडिशंस में दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है। आइए, जानें क्या हैं इस दवा के फायदे और क्या हो सकते हैं इसके साइड इफेक्ट्स।
Enzoflam: एंज़ोफ्लाम टैबलेट कुछ दवाईयों का मिक्सचर है, जिसका इस्तेमाल कई समस्याओं के लक्षणों के उपचार के लिए किया जाता है जैसे बुखार, सूजन, लालिमा और परेशानी आदि।
Enzoflam Tablet: इसके अलावा इस दवा का प्रयोग ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटाइड आर्थराइटिस, एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस आदि के सिम्पटम्स को दूर करने के लिए भी किया जाता है। इस ड्रग का प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए। डिक्लोफेनाक, पेरासिटामोल और सेराटियोपेप्टाइडेज से मिल कर यह दवा बनती है। इसके सामान्य साइड इफेक्ट्स में जी मिचलाना, उलटी आना, पेट में दर्द, डायरिया, अपच और गैस्ट्रिटिस आदि शामिल है। जानिए एंज़ोफ्लाम: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प के बारे में।
एंज़ोफ्लाम की रासायनिक संरचना-Enzoflam Tablet Composition in Hindi
एंज़ोफ्लाम दर्द से आराम पहुंचाने और सूजन को कम करने में मदद करती है। यह ड्रग डिक्लोफेनाक, पेरासिटामोल और सेराटियोपेप्टाइडेज का मिश्रण है। जिसमें डिक्लोफेनाक एक एंटी-इंफ्लेमेटरी कॉम्पोनेन्ट की तरह कार्य करती है। सेराटियोपेप्टाइडेज एक एंजाइम है, जो सूजन वाली जगह पर असामान्य प्रोटीन को ब्रेक डाउन करती है। जिससे हील होने में मदद मिलती है और दर्द कम होता है। इसके साथ ही पेरासिटामोल बुखार को कम करने के लिए फायदेमंद है।
Read more: क्रोसिन टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
एंज़ोफ्लाम के उपयोग-Enzoflam Tablet uses in Hindi
एंज़ोफ्लाम का इस्तेमाल जोड़ों और हड्डियों से जुडी समस्याओं जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटाइड आर्थराइटिस, एंकिलॉज़िंग स्पॉन्डिलाइटिस के कारण मसल्स, जोड़ों और हड्डियों में दर्द व इंफ्लेमेशन से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही इसका इस्तेमाल ऑपरेशन्स और सर्जरीज के बाद दर्द, सूजन और लालिमा को कम करने के लिए भी किया जा सकता है।
Read more: नेक्सिटो प्लस टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

एंज़ोफ्लाम के फायदे-Enzoflam Tablet Benefits in Hindi
एंज़ोफ्लाम को कई समस्याओं के उपचार के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जैसे:
- रूमेटाइड आर्थराइटिस, जो एक सामान्य क्रोनिक इंफ्लेमेटरी कंडीशन है और जोड़ों और शरीर के अन्य भागों से जुडी है जैसे आँख, हार्ट और लंग्स आदि। इन गंभीर स्थितियों के उपचार के लिए डॉक्टर एंज़ोफ्लाम की सलाह देते हैं।
- एंज़ोफ्लाम,रूमेटाइड आर्थराइटिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस में होने वाली समस्याओं जैसे बुखार, सूजन, लालिमा और अन्य लक्षणों के उपचार के लिए प्रयोग होती है।
- माइल्ड माइग्रेन, जॉइंट पेन, मसल पेन, मेंस्ट्रुअल पेन और डेंटल पेन में इसके इस्तेमाल से आराम मिलता है।
- एंज़ोफ्लाम को बर्साइटिस के उपचार के लिए दिया जा सकता है, जो वो कंडिशन है जिसमें रोगी बुर्सा की इंफ्लेमेशन के कारण गंभीर जॉइंट पेन का अनुभव कर सकते हैं।
- एंज़ोफ्लाम की सलाह एडेमा यानि फ्लूइड रिटेंशन के उपचार के लिए भी दी जा सकती है।
Read more: जेरोडोल पी टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
एंज़ोफ्लाम के साइड इफेक्ट एवं नुकसान-Enzoflam Tablet Side Effects in Hindi
एंज़ोफ्लाम के इस्तेमाल के बाद अधिक लोग साइड इफेक्ट्स का अनुभव नहीं करते हैं। यही नहीं, इनमें मेडिकल अटेंशन की जरूरत भी नहीं होती है। लेकिन, अगर यह साइड इफेक्ट्स गंभीर हों, तो डॉक्टर की तुरंत सलाह लें। एंज़ोफ्लाम के सामान्य साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं:
- जी मिचलाना
- उलटी आना
- पेट में दर्द
- अपच
- हार्टबर्न
- भूख न लगना
इसके गंभीर साइड इफेक्ट्स में यूरिन में ब्लड आना, कमजोरी, पेट में दर्द, स्किन रैशेज, गंभीर एलर्जी सांस लेने में परेशानी या असामान्य ब्लीडिंग आदि भी शामिल है। इन साइड इफेक्ट्स के नजर आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
Read more: साइक्लोपाम मेडिसिन: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

एंज़ोफ्लाम का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take Enzoflam in Hindi
एंज़ोफ्लाम की अपने लिए सही डोज के बारे में जानने के लिए डॉक्टर से बात करें। यह दवा पेन और फीवर को कम करने वाली मेडिसिन है। अगर आप गलती से इसकी एक डोज लेना भूल जाते हैं, तो याद आने पर तुरंत इसका सेवन करें लेकिन डबल डोज लेने से बचें। अगर आपको इस दवा या इसके इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी है, तो भी इस दवा को लेने से बचें। अस्थमा, स्किन रैशेज और नाक के बहने की समस्या की हिस्ट्री वाले लोगों को भी इस दवा को नहीं लेना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं, किडनी व लिवर के रोगियों को इस दवा को डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए।
Read more: मिथाइलकोबालामिन मेडिसिन : उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
एंज़ोफ्लाम की कीमत-Enzoflam Price
एंज़ोफ्लाम की 10 टेबलेट्स की स्ट्रिप्स की कीमत 125 से 150 रुपए है। यह दवा आपको अपने पास के मेडिकल स्टोर से आसानी से मिल जाएगी।
Read more: एस्थेलीन 2 MG टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
एंज़ोफ्लाम की विकल्प-Enzoflam Substitute in Hindi
इन सब्स्टीट्यूट मेडिसिन्स को एंज़ोफ्लाम की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन मेडिसिन्स को लेना चाहिए। यह विकल्प इस प्रकार हैं:
- फ्लोजेन-प्लस टैबलेट (Flozen-Plus Tablet)
- सेरडिक-पी टैबलेट (Seradic-P Tablet)
- मस्कोडैक टैबलेट (Muscodac Tablet)
- फैन्स -पी टैबलेट (Fense-P Tablet)
संक्षेप में कहा जाए तो एंज़ोफ्लाम डिक्लोफेनाक, पेरासिटामोल और सेराटियोपेप्टाइडेज का मेल है। इसका इस्तेमाल दर्द और बुखार से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसके कारण कुछ साइड इफेक्ट्स भी अनुभव हो सकते हैं। इस मेडिसिन को हमेशा सूरज की रोशनी से बचाकर स्टोर करना चाहिए। बच्चों की पहुंच से भी इसे दूर रखें।
Read more: एवियॉन एलसी टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Read more: हिमालय कॉन्फिडो टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
DISCLAIMER
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI
GREHLAKSHMI इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
एंज़ोफ्लाम टैबलेट का क्या काम है?
एंज़ोफ्लाम टैबलेट दर्द से राहत पहुंचाने वाली दवा है। इसके इस्तेमाल से जोड़ों व हड्डियों में दर्द, सूजन और इंफ्लेमेशन से आराम मिलता है। लेकिन, इस दवा को केवल डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेने की सलाह दी जाती है।
क्या एंज़ोफ्लाम एक स्ट्रांग दर्द निवारक है?
एंज़ोफ्लाम एक नारकोटिक पेन रिलीवर है। इसके इस्तेमाल से हल्दी दर्द से आराम मिल सकता है और बुखार कम होने में भी इससे लाभ हो सकता है। इस दवा का इस्तेमाल मसल्स पेन, पीठ में दर्द, जोड़ों के दर्द, दांत में दर्द आदि में भी किया जा सकता है।
क्या दांत के दर्द के लिए एंज़ोफ्लाम का प्रयोग किया जा सकता है?
हां, एंज़ोफ्लाम एक अच्छी दर्द दूर करने वाली दवा है। दांत के दर्द को दूर करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।
क्या सिग्नोफ्लैम एक एंटीबायोटिक है?
नहीं, सिग्नोफ्लैम एक एंटीबायोटिक नहीं है। यह दर्द और सूजन को दूर करने वाली मेडिसिन है, जिसका प्रयोग शरीर के विभिन्न अंगो और विभिन्न समस्याओं के कारण होने वाली दर्द से राहत पाने में के लिए किया जाता है।
दांत दर्द के लिए सबसे अच्छी दवा कौन सी है?
एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स जैसे आइबूप्रोफेन, मोटरीन या नेप्रोक्सेन का इस्तेमाल दांत दर्द के लिए फायदेमंद माना गया है। लेकिन, यह पेनकिलर इस दर्द से कुछ देर तक ही राहत पहुंचाती हैं। कुछ ओवर-द-काउंटर दवाईयां भी दांत दर्द को दूर कर सकती हैं। हालाँकि, सभी ओवर-द-काउंटर मेडिसिन्स इससे आराम नहीं पहुंचाती हैं।