पेट में दर्द के लिए किस तरह से फायदेमंद है साइक्लोपाम, पाएं जानकारी: Cyclopam Medicine Benefits
Cyclopam Medicine Benefits

पेट की परेशानियों को दूर करने के लिए फायदेमंद है साइक्लोपाम

साइक्लोपाम एक कॉम्बिनेशन मेडिसिन है जिसका इस्तेमाल पेट दर्द और अन्य समस्याओं के ट्रीटमेंट के लिए किया जाता है। इसे लेने से पहले इसके बारे में सही जानकारी होना आवश्यक है।

Cyclopam Medicine: साइक्लोपाम एक ऐसी मेडिसिन है, जिसकी सलाह पेट में दर्द और मरोड़ आदि के उपचार के लिए दी जाती है। इस कॉम्बिनेशन ड्रग में डाइसाइक्लोमीन और पेरासिटामोल शामिल हैं। यह ड्रग रोगी को मसल कॉन्ट्रैक्शंस से आराम दिलाती है, जो पेट दर्द का कारण बन सकती है। यह दवा मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के उपचार के लिए भी प्रभावी है। इसकी डोज रोगी की कंडिशन पर निर्भर करती है। साइक्लोपाम को लेने से पहले हमेशा मेडिकल हिस्ट्री के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें, ताकि वो आपको इसकी सही डोज के बारे में बता सकें। जानिए क्या हो सकते हैं इस दवा के फायदे और नुकसान।

साइक्लोपाम किस काम आती है Cyclopam Uses in Hindi

Read more: मिथाइलकोबालामिन का उपयोग | लेवोसिट्राजिन टेबलेट का उपयोग

जैसा की पहले ही बताया गया है साइक्लोपाम एक कॉम्बिनेशन मेडिसिन है, जिसका इस्तेमाल पेट दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। यह दवा पेट के मसल्स को रिलैक्स करती है जिससे पेट दर्द और क्रैम्प्स कम होते हैं। यही नहीं, यह दवा उन केमिकल मैसेंजर्स को भी ब्लॉक कर देती है, जो दर्द और बुखार का कारण बनते हैं। इस दवा को खाने के साथ और बिना भोजन लिया जा सकता है। इस मेडिसिन को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए। साइक्लोपाम के कारण अधिकतर रोगी को हलके साइड इफेक्ट्स होते हैं, जो समय के साथ खुद ही ठीक हो जाते हैं। लेकिन, अगर यह गंभीर हैं तो मेडिकल हेल्प लेना न भूलें। 

इस मेडिसिन को लेने से पहले डॉक्टर से बात करना बहुत जरूरी है ताकि वो आपकी हेल्थ कंडिशंस और अन्य चीजों के अनुसार आपको इसकी सही डोज के बारे में बता पाएं। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि साइक्लोपाम सिरप किस काम आती है (How Cyclopam Syrup work) या साइक्लोपाम ड्रॉप्स (Cyclopam drops) का क्या काम है, तो आपको बता दें कि यह दोनों भी पेट दर्द को कम करने का ही काम करती हैं।

Cyclopam Medicine Benefits
Cyclopam Uses

साइक्लोपाम के फायदे क्या हैंCyclopam benefits in Hindi

Read more: अनवांटेड 72 Pill के फायदे | एवियन 400 टैबलट के फायदे

साइक्लोपाम टैबलेट्स, साइक्लोपाम इंजेक्शन (Cyclopam injection) और साइक्लोपाम ड्रॉप् (Cyclopam drop) को अचानक पेट में मसल स्पाज्म और कॉन्ट्रैक्शंस के कारण होने वाली दर्द आदि से राहत पहुंचाने के लिए जाना जाता है। पेट के दर्द, मरोड़, ब्लोटिंग और परेशानी को दूर करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। इस दवा को लेने से रोगी को अधिक एक्टिव रहने, डेली एक्टिविटीज करने और जीवन को आसान बनाने में मदद मिलती है। बच्चों के लिए साइक्लोपाम सिरप (Cyclopam syrup for kids) दिया जा सकता है। छह महीने से अधिक उम्र के बच्चों को ही इसे देने की सलाह दी जाती है। यह दवा पेट की मसल्स को रिलैक्स करती है जिससे कब्ज, भूख न लगना, उलटी आना, जी मिचलाना जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।

और पढ़ें। लेवोसिट्राजिन टैबलेट्स का इस्तेमाल

साइक्लोपाम के साइड इफेक्ट्सCyclopam Side Effects in Hindi

Read more: नैटेक आई ड्रॉप्स का साइड इफेक्ट्स

इस दवा को लेने के बाद अधिकतर लोग साइड इफेक्ट्स का अनुभव नहीं करते हैं। लेकिन, कुछ लोग हलके साइड इफेक्ट्स का सामना कर सकते हैं। इन साइड इफेक्ट्स के लिए मेडिकल हेल्प की जरूरत नहीं पड़ती और यह कुछ दिनों में खुद ठीक ठीक हो जाते हैं। इसके कारण होने वाले सामान्य साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं:

  • जी मिचलाना
  • मुंह सुखना
  • नजरों का धुंधला होना
  • अधिक नींद आना
  • कमजोरी
  • थकावट

अगर यह लक्षण गंभीर हो जाएं या आप इन साइड इफेक्ट्स को लेकर चिंतित हैं, तो डॉक्टर से बात करना न भूलें। डॉक्टर से साइक्लोपाम की सही डोज के बारे में अवश्य जानें। इस टैबलेट को पूरा निगलें। इसे न तो चबाएं न ही तोड़ें।

Cyclopam side effects
Cyclopam Side effects

साइक्लोपाम इंटरैक्शन 

ड्रग इंटरैक्शन के कारण मेडिकेशन्स अपने काम करने के तरीके को बदल सकती है और इससे साइड इफेक्ट्स का रिस्क भी बढ़ सकता है। यह मेडिसिन अन्य दवाईयों के साथ इंटरैक्ट कर सकती है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह के बिना इस दवा को लेना शुरू, बंद न करें और न ही इसकी डोज में किसी तरह का बदलाव करें। कुछ दवाईयां अन्य ड्रग्स से इंटरैक्ट कर सकती है जैसे पोटैशियम टैबलेट्स या ड्रग्स जो स्लो गट मूवमेंट को प्रभाव डालती हैं। साइक्लोपाम अन्य प्रोडक्ट्स जैसे लेवोडोपा, कुछ अजोल एंटी-फंगल ड्रग्स आदि को एब्जोर्प्शन को प्रभावित कर सकती है। अगर आप केटोकोनाजॉल या इट्राकोनाजॉल को ले रहे हैं, तो आप इन दवाईयों को साइक्लोपाम से कम से कम दो घंटे पहले लें। कुछ अन्य ड्रग्स साइक्लोपाम के साथ इंटरैक्ट कर के कब्ज और ड्राई माउथ का कारण बन सकती हैं। इस बारे में भी पहले ही डॉक्टर से बात करें।

साइक्लोपाम को लेने से पहले इन चीजों का रखें ध्यान

साइक्लोपाम को लेने से पहले कई चीजों का ख्याल रखना जरूरी है। इस बारे में आपको इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए:

  • साइक्लोपाम के अनचाहे साइड इफेक्ट्स से बचना के लिए एल्कोहॉल को सीमित मात्रा में लें। एल्कोहॉल से इसके साइड इफेक्ट्स बदतर हो सकते हैं। इस बारे में डॉक्टर से अवश्य बात करें।
  • प्रेग्नेंसी में इस दवा को केवल तभी लेना चाहिए, अगर डॉक्टर ने इसकी सलाह दी हो। अन्यथा यह आपके और आपके बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं, तो इस दवा को लेने से पहले भी डॉक्टर की राय ले लें।
  • साइक्लोपाम चक्कर आना, नजरों में समस्या या अन्य कई परेशानियों का कारण बन सकती है। इससे आपकी ड्राइविंग या ऐसा कोई काम करने की क्षमता पर असर हो सकता है, जिसे करने के लिए ध्यान लगाने की जरूरत हो। इसलिए, अगर इस दवा को लेने के बाद आप किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का अनुभव कर रहे हैं, तो ड्राइव करने से बचें।
  • अगर आपको कोई लिवर डिजीज है तो साइक्लोपाम का सेवन सावधानी से करना चाहिए। डॉक्टर ऐसे रोगियों के लिए इस दवा की डोज को एडजस्ट कर सकते हैं। यही सलाह किडनी रोगियों के लिए भी दी जाती है।
  • बच्चों के लिए साइक्लोपाम ड्रॉप्स (Cyclopam drops) या ओरल लिक्विड्स की सलाह तभी दी जाती है अगर डॉक्टर ने इसे प्रिस्क्राइब किया हो। बच्चे की उम्र या मेडिकल कंडिशन के अनुसार इसकी डोज को एडजस्ट किया जा सकता है।
  • अगर आप किसी भी अन्य दवा या सप्लीमेंट्स को ले रहे हैं, तो पहले ही डॉक्टर को इस बारे में बता दें। क्योंकि, कुछ दवाईयां या सप्लीमेंट्स आदि इसके साथ इंटरैक्ट कर सकती हैं।
Cyclopam benefits
Cyclopam benefits

साइक्लोपाम को डॉक्टर द्वारा बताई डोज से अधिक लेने से साइड इफेक्ट्स का रिस्क बढ़ सकता है। साइक्लोपम को ऑटोनोमिक न्यूरोपैथी और हाइटल हर्निया वाले रोगियों में नहीं दिया जाना चाहिए। इसके बारे में पूरी जानकारी पहले ही ले लें। अगर आपको इसे लेने के बाद कोई समस्या होती है, तो मेडिकल हेल्प लेना न भूलें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Grehlaxmi इनकी पुष्टि नहीं करता. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

FAQ | क्या आप जानते हैं

साइक्लोपाम किस काम आती है?

साइक्लोपाम वो दवा है जिसे लेने की सलाह पेट दर्द, ब्लोटिंग, मूत्र का अनियंत्रित होना आदि कई समस्याओं के उपचार के लिए दी जा सकती है। इस दवा को हमेशा डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए। साइक्लोपाम इंजेक्शन, टैबलेट और इसके साथ ही साइक्लोपाम ड्रॉप्स (Cyclopam drops) के रूप में भी बाजार में उपलब्ध है।

साइक्लोपाम सिरप या साइक्लोपाम सस्पेंशन किस काम आता है?

साइक्लोपाम सिरप या साइक्लोपाम सस्पेंशन (Cyclopam suspension in Hindi) का इस्तेमाल इंफैंटाइल कोलिक से राहत पहुंचाने के लिए किया जाता है। इंफैंटाइल कोलिक यानि नवजात शिशुओं का लगातार रोना।  इसके साथ ही यह पेट में समस्या, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट स्पाज्म,डाइजेस्टिव डिसऑर्डर आदि परेशानियों को भी दूर करने में फायदेमंद है।

क्या साइक्लोपाम का इस्तेमाल सुरक्षित है?

डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज में इस दवा को लेना पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन, इसकी अधिक या कम मात्रा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसकी अधिक डोज से लिवर डैमेज हो सकता है। इस दवा को लेते हुए कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इस ड्रग को लेते हुए एल्कोहॉल का सेवन करने से लिवर डैमेज का जोखिम और अधिक बढ़ सकता है। अपने डॉक्टर से इस बारे में बात जरूर करें।

क्या बच्चों को साइक्लोपाम दी जा सकती है?

छह महीने से अधिक उम्र के बच्चों को इस दवा को दिया जा सकता है। साइक्लोपाम ड्रॉप्स नवजात शिशुओं के लिए एंटीस्पास्मोडिक और एंटीफ्लेटयुएंट ड्रग्स हैं। यह ड्रॉप्स पेट में गैस, एसिडिटी और गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल ट्रैक्ट इन्फेक्शन्स और डिजीज के कारण होने वाली दर्द से राहत दिलाती हैं। यह ड्रॉप्स इरिटेबल बाउल सिंड्रोम का उपचार करती हैं, पेट की मसल्स को रिलैक्स करती हैं और गैस को भी रिलीज करती हैं।

किसे साइक्लोपाम नहीं लेनी चाहिए?

यह ड्रग चक्कर आने का कारण बन सकती है। ऐसे में, उन लोगों को यह दवा नहीं लेनी चाहिए जिन्हें ड्राइव करना है या कोई ध्यान लगाने वाला काम करना है। प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी इसे नहीं लेना चाहिए। बच्चों को बिना डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के इसे देने से बचना चाहिए।

क्या साइक्लोपाम किडनी को प्रभावित करती है?

साइक्लोपाम का लम्बे समय तक सेवन करने से कुछ लोगों को पेनफुल यूरिनेशन और यूरिन में प्रोटीन या ब्लड आने की समस्या हो सकती है। इसलिए, इस मेडिसिन का सेवन ध्यान से करना चाहिए, अगर आपको किडनी प्रॉब्लम है। आपका डॉक्टर आपकी स्थिति के आधार पर आवश्यकतानुसार आपके लिवर फंक्शन मॉनिटर कर सकते हैं।

साइक्लोपाम टैबलेट प्राइस (Cyclopam tablet price) क्या है?

साइक्लोपाम टैबलेट आपको बाजार में या ऑनलाइन आराम से मिल जाएगी। इसकी दस टैबलेट्स की स्ट्रिप की कीमत 45 से लेकर 55 रुपए तक है।