Cilnidipine Tablet: सिल्निडिपिन टैबलेट का उपयोग मुख्य रूप से हाई बीपी और एनजाइना के इलाज के लिए किया जाता है। इसको एक तरह के कैल्शियम चैनल ब्लॉकर्स के रूप में प्रयोग किया जाता है। ये टैबलेट शरीर की ब्लड वैसल्स को आराम देती है और फ्री ब्लड फ्लो में सुधार करके हाई बीपी के लेवल को कम करने में मदद करती है। इस दवा का पूरा कोर्स करने से स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कंपोनेंट्स हार्ट पर कैल्शियम एक्टिविटी को रोकने का काम करते हैं जिससे हार्ट सुचारू रूप से काम कर पाता है। जिन लोगों की हार्ट बीट तेज चलती है वे इसका सेवन कर सकते हैं लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं हार्ट को सुरक्षित रखने वाली सिल्निडिपिन टैबलेट के बारे में।
सिल्निडिपिन टैबलेट की रासायनिक संरचना- Cilnidipine Tablet Composition

सिपला द्वारा निर्मित सिल्निडिपिन टैबलेट को हाई बीपी को कंट्रोल करने और कैल्शियम के चैनल ब्लॉकर के रूप में जाना जाता है। इस टैबलेट में सिल्निडिपिन नामक तत्व मौजूद होता है जो अधिक एक्टिवेट रहता है। ये दवा ब्लड वैसल्स में कैल्शियम चैनलों की एक्टिविटी में रुकावट डालकर हार्ट में ब्लड सप्लाई को बढ़ाती है जिससे हार्ट की वर्किंग स्मूद हो जाती है।
सिल्निडिपिन टैबलेट का उपयोग-Cilnidipine Tablet Uses
सिल्निडिपिन टैबलेट का उपयोग हाइपरटेंशन, हाई ब्लड प्रेशर, एनलाइना, हार्ट अटैक और स्ट्रोक की रोकथाम के लिए किया जा सकता है। ये एक इफेक्टिव दवा है जो कुछ ही घंटों में अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। हालांकि इस दवा के सेवन के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव और फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाने की सलाह दी जाती है।
Read more: सिल्निडिपिन टैबलेट का उपयोग | ड्रोटिन 40 एमजी टैबलेट का उपयोग
सिल्निडिपिन टैबलेट के फायदे-Cilnidipine Tablet Benefits

सिल्निडिपिन टैबलेट का उपयोग हार्ट संबंधित समस्याओं जैसे सीने में दर्द, हार्ट अटैक, आर्टरीज में ब्लॉकेज और एनजाइना के इलाज के लिए किया जाता है। ये एक प्रकार का कैल्शियम चैनल ब्लॉकर है जो हार्ट में कैल्शियम के प्रवेश को रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। सिल्निडिपिन टैबलेट के ऐसे ही कई फायदे हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।
– सिल्निडिपिन टैबलेट हार्ट में मौजूद मांसपेशियों को स्मूद बनाती है और उन्हें चौड़ा करने में मदद कर सकती है।
– सिल्निडिपिन टैबलेट कोरोनरी आर्टरीज में होने वाली अचानक ऐंठन को कम करने का काम करती है।
– इसके सेवन से हार्ट को पंप करने के लिए प्रॉपर ऑक्सीजन देने में मदद मिलती है।
– सिल्निडिपिन टैबलेट के सेवन से फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ाने और थकान को कम करने में भी सहायता मिलती है।
– ये एक्टिविटी के दौरान शरीर के ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने का काम करती है।
– सिल्निडिपिन टैबलेट पूरी तरह से हार्ट के लिए सुरक्षित है और ये हार्ट की हर स्थिति में सुधार करती है।
Read more: डल्कोफ्लेक्स टैबलेट के फायदे | टेंटेक्स फोर्ट टैबलेट के फायदे
सिल्निडिपिन टैबलेट के साइड इफेक्ट्स एवं नुकसान-Cilnidipine Tablet Side Effects

सिल्निडिपिन टैबलेट के साइड इफेक्ट्स की बात करें तो इसके सेवन से शुरुआत में सिरदर्द और थकान जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे शरीर को दवा की आदत पड़ जाती है ये समस्याएं अपने आप ही समाप्त हो जाती हैं। इसके अलावा कुछ मामलों में पेशेंट को इन निम्न समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
– एडिमा
– पैरों में सूजन
– थकान
– चक्कर आना
– लालिमा
– हार्टबीट का तेज होना
– पैरों की टखनों में सूजन
– किडनी में सूजन
– हार्ट समस्याएं
– स्लीपीनेस
– फ्लशिंग
– जी मचलाना
– पेट में दर्द
– आंख में दर्द
– झटके
– बीपी का कम होना
– खुजली
– रैशेज
सिल्निडिपिन टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें- How To Take Cilnidipine Tablet

सिल्निडिपिन टैबलेट का सेवन डॉक्टर द्वारा बताई कई डोज और समय के अनुसार करना चाहिए। दवाओं की खुराक लिंग, आयु और स्थिति के अनुसार निर्धारित की जाती है। इस दवा को एक गिलास पानी के साथ निगला जा सकता है। ये दवा कड़वी होती है इसलिए इसे कुचलें और चबाएं नहीं। इस दवा को हर दिन एक ही समय पर लेना आवश्यक होता है। इसलिए टैबलेट का खाने के बाद या साथ में लिया जा सकता है। यदि किसी दिन दवा लेना भूल जाएं तो खुराक दोगुनी न करें। तय समय पर ही दवा का सेवन करें। सिल्निडिपिन टैबलेट का इस्तेमाल एक दिन में दो बार से अधिक नहीं किया जाना चाहिए।
Read more: अश्वगंधा की कीमत | लेवोसल्पिराइड टैबलेट की कीमत
सिल्निडिपिन टैबलेट की कीमत-Cilnidipine Tablet Price
सिल्निडिपिन टैबलेट की एक स्ट्रिप की कीमत लगभग 66.78 रुपए है। इसकी एक स्ट्रिप में 10 टैबलेट होती है। इन दवाओं को बिना प्रिस्क्रिप्शन से नहीं खरीदा जा सकता।
सिल्निडिपिन टैबलेट का विकल्प-Cilnidipine Tablet Substitute
सिल्निडिपिन टैबलेट के समान कॉम्बिनेशन वाली अन्य दवाएं इस प्रकार हैं।
– नेक्सोवास 5 एमजी टैबलेट
– नेओडीपाइन 5 एमजी टैबलेट
– डिलकार्डिया 60 एमजी टैबलेट
– नुलोंग 5 एमजी टैबलेट
दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है
Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…
डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending
DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…
इपटोइन 100 टैबलेट(Eptoin 100 Tablet in Hindi) उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Eptoin 100 Tabletin Hindi: इपटोइन 100 टैबलेट का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है l यह मस्तिष्क…
नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…
रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Relent Tablet in Hindi : रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…
लूझ सिरप (Looz Syrup in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Looz Syrup: बहुत से लोगों की यह समस्या होती है कि उनका पेट सही से साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें बेचैनी महसूस…
सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।
सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…
डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
सिल्निडिपिन टैबलेट का सेवन बंद कर देने से क्या होगा ?
क्या सिल्निडिपिन टैबलेट का सेवन प्रतिदिन कर सकते हैं ?
क्या सिल्निडिपिन टैबलेट के कारण एंकल में सूजन हो सकती है ?
क्या प्रेग्नेंसी के दौरान सिल्निडिपिन टैबलेट का सेवन सुरक्षित है ?
क्या सिल्निडिपिन टैबलेट किडनी के लिए नुकसानदायक है ?
