Exercise
Importance of rest during Exercise

क्या Exercise के लिए रेस्ट डेज जरूरी हैं, इस सवाल के जवाब को लेकर लोगों के मन में कई तरह की गलतफहमियां हैं। सच तो यह है इस सवाल का जवाब जानना सबके लिए बहुत जरूरी है। आज इस आर्टिकल में हम फरीदाबाद स्थित इक्विलिबिरियम प्रो जिम के फिटनेस एक्सपर्ट और स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट हिमांशु कौशिक से जानते हैं एक्सरसाइज करने के लिए रेस्ट डेज़ क्यों जरूरी हैं। 

अक्सर लोग एक्सरसाइज को इतना महत्व देने लग जाते हैं कि यह भी भूल जाते हैं कि एक्सरसाइज के साथ-साथ शरीर को सही समय पर आराम की भी जरूरत पड़ती है। रेस्ट करने से हमारा मतलब सिर्फ सोने से नहीं है। हालांकि, सोना भी हमारे शरीर और सेहत के लिए बहुत जरूरी है। शरीर को सही तरीके से तैयार करने के लिए कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना भी जरूरी है। जब हम गहरी नींद में होते हैं, तो वही एक समय होता है जब हमारा शरीर एक्सरसाइज के बाद होने वाले स्ट्रेस से अपने आप को रिपेयर करता है। 

Exercise tips
At least 1 day a week should be without any physical activity

कहने का मतलब यह है कि हमें हफ्ते में कम से कम 1 दिन बिना किसी फिजिकल एक्टिविटी के रहना चाहिए ताकि हमारे शरीर के अलग-अलग सिस्टम को रेस्ट मिल सके। अलग-अलग सिस्टम का मतलब है – 

सेंट्रल नर्वस सिस्टम

Exercise tips
Central Nervous System

हमारे दिमाग और रीढ़ की हड्डी को मिलाकर यह सिस्टम बनता है। हफ्ते में एक दिन हमारे दिमाग को भी हार्ड कोर फिजिकल एक्टिविटी से दूरी की जरूरत रहती है। हमारा दिमाग ही है, जो रीढ़ की हड्डी से निकलने वाले नर्वस के द्वारा मांसपेशियों को काम करवाता है। 

मस्कुलर सिस्टम 

Exercise tips
Muscular System

हमारे शरीर की कुछ ऐसी मांसपेशियां हैं, जिनका इस्तेमाल हर काम में किया जाता है। जैसे कोर मसल्स और फोरआर्म मसल्स। इन मांसपेशियों को हमें कम से कम 1 दिन का पूरा आराम देना बहुत जरूरी है। आराम देने से हमारे शरीर की मांसपेशियां जल्दी से जल्दी खुद को रिपेयर कर लेती हैं और फिर से ऑप्टिमल परफॉर्मेंस के लिए खुद को तैयार कर पाने में सक्षम होती हैं। 

स्केलेटल सिस्टम 

Exercise tips
Skeletal System

एक्साइज से हमारे शरीर के स्केलेटल सिस्टम यानी हड्डियों पर भी काफी असर पड़ता है। इसलिए इस सिस्टम को भी एक दिन का आराम देना जरूरी है। 

इम्यून सिस्टम 

Exercise tips
Immune System

इसके बाद हमारे शरीर से निकलते हैं जो हमारे शरीर के न्यू सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं।  लेकिन विटामिन सी और विटामिन ई की मदद से हम इन सब से बच सकते हैं।  हमारे न्यूनतम पर ज्यादा प्रभाव ना पड़े इसलिए इसे भी एक दिन का आराम देना जरूरी हो जाता है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...

Leave a comment