Dada dadi ki kahani : एक बहुत सुंदर मुर्गी थी। उसके पंख सुनहरे और लाल रंग के थे। उसके दोस्त उसे प्यार से ‘सुनहरी’ कहकर बुलाते थे।
एक दिन सुनहरी आराम से घूम-घूमकर दाना चुग रही थी। तभी एक लोमड़ी ने उसे देखा। इतनी तंदुरुस्त और सुंदर मुर्गी को देखकर उसके मुँह में पानी आ गया। उसने सोचा कि आज रात के खाने का इंतज़ाम हो गया।
वह छिपकर बैठ गई और मौका लगते ही उसने सुनहरी को पकड़ लिया। उसने सुनहरी को एक बोरी में डाला और अपने घर की ओर चल पड़ी।
सुनहरी मुर्गी के दोस्त सफेद कबूतर ने लोमड़ी को देख लिया था। कबूतर के सफ़ेद रंगों के कारण सब उसे उजाला कहकर बुलाते थे। उजाला अपनी प्यारी दोस्त को छुड़ाना चाहता था।
वह तेज़ी से उड़कर लोमड़ी से आगे निकल गया। थोड़ी दूरी पर वह ज़मीन पर लेट गया और ऐसा बहाना करने लगा जैसे कि उसका एक पंख टूट गया है। लोमड़ी ने एक सफ़ेद कबूतर को ज़मीन पर पड़ा देखा तो खुश हो गई। उसने सोचा कि आज तो खाने का मज़ा आ जाएगा। कबूतर और मुर्गी दोनों .. वाह …..
वह उजाला की ओर लपकी। उजाला ने ऐसा नाटक किया कि जैसे वह उड़ नहीं पा रहा है, सिर्फ उड़ने की कोशिश कर रहा है। इसी कोशिश में वह कूद-कूदकर थोड़ा-थोड़ा आगे जा रहा था। लोमड़ी ने उसे पकड़ने के लिए अपनी बोरी नीचे रख दी। उजाला तो चाहता ही यही था। सुनहरी बोरी से निकलकर चुपके से भाग गई। जब उजाला ने देखा कि उसकी दोस्त सुरक्षित होकर दूर चली गई है, तब वह भी फुर्र से उड़ गया। लोमड़ी उसे देखती रह गई। वह दौड़कर बोरी के पास आई। लेकिन बोरी भी ख़ाली थी। बहुत गुस्सा आया बेचारी को। लेकिन उस दिन वह समझ गई कि कोई है, जो उससे भी ज्यादा चतुर है।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
