Dada dadi ki kahani : एक राजा अपनी रानी के साथ महल में रहते थे। दोनों आपस में बहुत प्रेम करते थे। राजा का नाम था मयंक और रानी का नाम था गार्गी।
अचानक राजा मयंक को न जाने क्या हुआ, उनका रानी गार्गी से मन भर गया। हुआ यह कि एक दिन उनके दरबार में एक ज्योतिषी आए। ज्योतिषी ने बताया कि रानी गार्गी के ग्रह राजा के ग्रहों से भी ज़्यादा अच्छे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि कुछ वर्षों के बाद शासन रानी सम्हालने लगें। राजा को यह बात बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। उसी दिन से वे रानी से ईर्ष्या करने लगे।
एक दिन तो उन्हें इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने रानी को तुरंत महल छोड़कर जाने को कहा। वे रानी से बोले, ‘हम चाहते हैं कि आप तुरंत यह राजमहल छोड़कर अपने माता-पिता के घर चली जाएँ।’
रानी यह बात सुनकर बहुत दु:खी हुईं। उनको रोता हुआ देखकर राजा बोले, ‘आपको यह महल और इसकी सुख-सुविधाओं को छोड़ने में तकलीफ़ होगी। आप चाहें तो अपनी सबसे प्यारी और मूल्यवान वस्तु अपने साथ ले जा सकती हैं, बस! इससे ज़्यादा हम आपको कुछ नहीं दे सकते।’
ऐसा कहकर महाराज चले गए।
रात को महाराज रानी से कुछ भी बोले बिना अपने कक्ष में जाकर सो गए।
सुबह जब उनकी नींद खुली तो वे समझ नहीं पाए कि वे कहाँ हैं। चारों ओर देखने पर उन्हें बस इतना ही समझ में आया कि यह उनका महल नहीं था। उनको बहुत आश्चर्य हुआ। तभी रानी वहाँ आईं। रानी को फिर से अपने सामने देखकर वे क्रोधित हो गए और बोले, ‘यह हम कहाँ हैं? हम यहाँ कैसे आए? और आप यहाँ क्या कर रही हैं?’
रानी ने मुस्कुराकर उत्तर दिया, ‘महाराज, यह मेरे माता-पिता का घर है। आपके आदेश के अनुसार ही मैं यहाँ आई हूँ। आप ही ने कहा था न महाराज कि अपनी सबसे प्यारी और मूल्यवान वस्तु को मैं अपने साथ यहाँ ला सकती हूँ। मैंने वही किया। मेरी सबसे प्यारी और मूल्यवान वस्तु आप ही तो हैं। इसीलिए रात को जब आप सो रहे थे, तब सैनिकों की मदद से मैं आपको यहाँ ले आई, आपके पलंग के साथ, जिससे कि आपकी नींद न टूटे।’
राजा ने जब यह बात सुनी तो भावुक हो उठे। उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने रानी से माफ़ी माँगी।
राजा पयंक और रानी गार्गी अपने महल में लौट आए और सदा प्रेम से रहे।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
