Marriage Tips: अगर आप किसी की शादी में शरीक होने जा रहे हैं तो जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
शादी-विवाह के अवसर पर कई दिनों तक रस्मो-रिवाज चलते रहते हैं। परिवार, सगे-संबंधी दूर-दूर से शादी में शरीक होने आते हैं, लेकिन क्या सिर्फ बाहर से अच्छा दिखना ही काफी है? शादी में सम्मिलित होने आए एक मेहमान के लिए अच्छा दिखने के साथ-साथ अच्छी सामान्य एटीकेट्स का होना भी जरूरी है। ऐसा न हो कि आपके व्यवहार को देख कर कोई आगे से आप को निमंत्रण ही न भेजे।
Also read: शादी का कार्ड-गृहलक्ष्मी की कहानियां
इन बातों का ध्यान अवश्य रखिए-
- अगर निमंत्रण में सिर्फ आपका ही नाम है तो जबरदस्ती दो-चार को साथ मत ले कर जाइए।
- अगर कार्ड पर क्रस्ङ्कक्क लिखा गया है तो उन्हें फोन या इ-मेल द्वारा सूचित कीजिए कि आप वहां उपस्थित होंगे या नहीं।
- इतना भी सज-धज कर मत जाइए कि दूल्हा- दुल्हन आपके आगे फीके लगें। आज का दिन खास उनके लिए है।
- अपने साथ तोहफा, शगुन, फूल आदि जो कुछ भी चाहते हैं, लेकर जाइए। खाली हाथ कभी मत जाइए।
- घर पर पड़े पुराने उपहारों को आगे मत बढ़ाइए। जो भी दीजिए, नया और काम का हो।
- दूल्हा-दुल्हन को मिलने लाइन से जाइए। स्टेज पर भीड़ मत लगाइए।
- स्टेज पर कम-से-कम समय तक रहिए, ताकि औरों को भी दूल्हा-दुल्हन से मिलने का मौका मिले।
- जबरदस्ती हर फोटो में आने की कोशिश मत कीजिए।
- इतनी शराब मत पीजिए कि आप बदतमीजी पर उतर आएं।
- खाने की प्लेट को उतना ही भरिए, जितना कि आप खा सकें। खाना मत फेंकिए।
- खाने के लिए भी लाइन में ही जाइए। पंक्ति तोड़कर बीच में मत घुसिए।
- रीति-रिवाज के हिसाब से रंग चुनिए। बिलकुल सफेद या बिलकुल काला मत पहनिए।
- सिर्फ उसी कार्यक्रम या तारीख को जाएं, जिस दिन का आपको न्योता हो। बाकी के कार्यक्रम, जिसका आपको निमंत्रण न हो, में मत जाइए।
- बहू क्या लाई, क्या मिला जैसे सवाल कभी न पूछिए।
- बाकी के मेहमानों से भी मिल-जुल कर बात कीजिए।
- अपने फोन के रिंगर को कम रखिए। जोर-जोर से मोबाइल पर बात करके आस-पड़ोस के लोगों का ध्यान मत खराब कीजिए।
- अपने इस्तेमाल किए गए प्लेट, गिलास आदि चारों तरफ मत फैलाइए।
