Benefits of applying tilak on forehead
Benefits of applying tilak on forehead

Summary: माथे पर तिलक लगाने के चमत्कारी फायदे: श्रद्धा से स्वास्थ्य तक

माथे पर तिलक लगाना सिर्फ धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि मानसिक और शारीरिक लाभों से भी भरपूर है। यह एकाग्रता, ऊर्जा और सकारात्मकता को बढ़ाता है और विभिन्न तिलकों के अपने-अपने फायदे हैं।

Benefits of Applying Tilak on Forehead: माथे पर तिलक लगाना हिन्दू संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। कोई भी धार्मिक आयोजन हो या फिर त्योहार, माथे पर तिलक लगाए बिना पूर्ण नहीं माना जाता है। दरअसल शास्त्रों में माथे पर तिलक लगाने के कई फायदे बताए गए हैं, जिनमें धार्मिक, आध्यात्मिक और शारीरिक लाभ भी शामिल हैं। माथे पर तिलक लगाने के लिए कई प्रकार की अलग-अलग सामग्री का उपयोग किया जाता है, जैसे चंदन, हल्दी, कुमकुम, केसर, दही और भस्म इत्यादि।

तिलक के लिए उपयोग की जाने वाली प्रत्येक सामग्री का अपना खास महत्व होता है और यह भी माना जाता है कि यह अलग-अलग प्रकार से लाभ प्रदान करती है। धार्मिक, आध्यात्मिक और शारीरिक महत्व के आधार पर तिलक लगाने के कई फायदे होते हैं।

Benefits of Applying Tilak
Religious significance
  • हिन्दू धर्म में तिलक सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इसे माथे पर लगाने से  जीवन में सकारात्मकता आती है और इससे ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम होता है। 
  • माथे पर तिलक लगाने से देवी- देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और हर कार्य में सफलता मिलती है।
Spiritual significance
Spiritual significance
  • माथे पर तिलक लगाने से एकाग्रता में वृद्धि होती है और ध्यान केंद्रित करने में काफी मदद मिलती है। 
  • माथे पर तिलक लगाने से मन शांत होता है और नकारात्मक विचारों से छुटकारा मिलता है। 
  • तिलक आज्ञा चक्र को जागृत करता है और यह व्यक्तित्व में आत्मविश्वास को बढ़ाता है। 
  • माथे पर तिलक लगाने से मस्तिष्क को ठंडक की प्राप्ति होती है। 
  • माथे पर तिलक लगाने से सिरदर्द में आराम मिलता है। 
  • माथे पर तिलक लगाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। 
  • तिलक मानसिक बीमारियों से बचाव करता है।
  • माथे पर तिलक लगाने से दिमाग में सेराटोनिन और बीटा एंडोर्फिन का स्राव अच्छे से होता है, जिससे अकेलापन और उदासी दूर होता है और मन में उत्साह बना रहता है। इस उत्साह से खुशी महसूस होती है।
different types of tilak
Benefits of different types of tilak
  • हल्दी में एंटी बैक्ट्र‍ियल गुण मौजूद होता है, साथ ही यह रोगों से भी छुटकारा दिलाता है। माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से त्वचा शुद्ध होती है।
  • माथे पर चंदन का तिलक लगाने से मनुष्य के सारे पापों का नाश होता है और संकटों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माथे पर तिलक लगाने से ग्रहों की शांति में भी मदद मिलती है।
  • चंदन का तिलक माथे पर लगाने वालों के घर में कभी भी अन्न-धन की कोई कमी नहीं होती है और उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है। 
  • माथे पर कुमकुम का तिलक लगाने से आकर्षण बढ़ता है और आलस्य से छुटकारा मिलता है। 
  • माथे पर केसर का तिलक लगाने से यश में वृद्धि होती है और रुके हुए काम में सफलता मिलती है। 
  • माथे पर दही का भी तिलक लगाया जाता है। दही का तिलक लगाने से मन और मस्तिष्क दोनों को शांति मिलती है। 
  • माथे पर केसर का तिलक लगाने से यश में वृद्धि होती है और रुके हुए सभी काम पूरे होने लगते हैं। 

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...