Smiling woman with a green face mask, holding lemon slices over her eyes.
Skincare mistake making you look older

Summary: महंगी क्रीम नहीं, आपकी रोज़मर्रा की आदतें ही आपकी स्किन को चुपचाप बूढ़ा बना रही हैं।

क्लीनिंग से लेकर सनस्क्रीन और नाइट केयर तक, कुछ आम स्किन केयर गलतियाँ आपकी स्किन को समय से पहले डल और एजिंग वाली बना देती हैं। इन छोटी आदतों को समय रहते सुधार लिया जाए, तो स्किन की असली उम्र बचाई जा सकती है।

Skincare Mistakes: सुबह उठते ही शीशे में झाँककर सबसे पहले चेहरा देखना ये आदत लगभग हर महिला की होती है। कभी लगता है स्किन डल है, कभी फाइन लाइन्स ज़्यादा दिख रही हैं, तो कभी लगता है उम्र अचानक बढ़ गई है। हम अक्सर इसका दोष उम्र, जेनेटिक्स या महंगे प्रोडक्ट्स न इस्तेमाल करने को देते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि आपकी स्किन को नुकसान पहुँचाने वाली सबसे बड़ी वजह वो छोटी-छोटी स्किन केयर गलतियाँ हैं, जो आप रोज़ अनजाने में कर रही हैं।

क्लीन स्किन के चक्कर में कई महिलाएँ दिन में तीन-चार बार चेहरा धो लेती हैं। उन्हें लगता है इससे स्किन फ्रेश और ऑयल-फ्री रहेगी। लेकिन हकीकत इसके उलट है। बार-बार फेसवॉश करने से स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है, जिससे स्किन ड्राई, स्ट्रेच्ड और जल्दी एजिंग वाली दिखने लगती है। साफ़ स्किन अच्छी बात है, लेकिन ओवर-क्लीनिंग आपकी उम्र बढ़ा सकती है।

Smiling woman lying on a beach, applying sunscreen to her face while holding a lotion bottle.

अक्सर महिलाओं को लगता है कि सनस्क्रीन सिर्फ बाहर निकलने पर ज़रूरी है। घर में क्या धूप लगेगी? लेकिन मोबाइल, लैपटॉप और खिड़की से आने वाली धूप भी आपकी स्किन पर असर डालती है। लगातार बिना सनस्क्रीन रहने से झुर्रियाँ, पिगमेंटेशन और फाइन लाइन्स जल्दी दिखने लगती हैं। सनस्क्रीन न लगाना एजिंग को न्योता देना है, चाहे आप घर में ही क्यों न हों।

दिनभर की थकान के बाद मेकअप उतारे बिना सो जाना या बस पानी से चेहरा धोकर बिस्तर पकड़ लेना बहुत आम गलती है। जबकि रात का समय स्किन रिपेयर का होता है। अगर आप स्किन को नाइट क्रीम या मॉइश्चराइज़र नहीं दे रही हैं, तो स्किन खुद को ठीक नहीं कर पाती। इसका नतीजा होता है डलनेस, झुर्रियाँ और ढीली स्किन।

नींबू, बेकिंग सोडा, टूथपेस्ट—ये सब आज भी कई महिलाएँ चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं क्योंकि ये “घरेलू और नेचुरल” हैं। लेकिन नेचुरल का मतलब हमेशा सेफ नहीं होता। ऐसी चीज़ें स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुँचाती हैं और धीरे-धीरे स्किन को पतला और बूढ़ा बना देती हैं। तुरंत असर दिखना हमेशा अच्छा संकेत नहीं होता।

Woman with eyes closed gently touching her face, showing smooth and glowing skin.

कभी किसी दोस्त ने तारीफ की तो उसका सीरम खरीद लिया, कभी सोशल मीडिया पर ट्रेंड देखा तो वही क्रीम मंगवा ली। बिना अपनी स्किन टाइप समझे प्रोडक्ट्स बदलना स्किन को कन्फ्यूज़ कर देता है। इससे स्किन बैरियर कमजोर होता है और एजिंग के संकेत जल्दी दिखने लगते हैं।

महंगी क्रीम्स के बावजूद अगर आपकी नींद पूरी नहीं है और पानी कम पीती हैं, तो स्किन कभी हेल्दी नहीं दिखेगी। डिहाइड्रेशन और नींद की कमी से चेहरा थका हुआ, सूजा हुआ और उम्र से बड़ा दिखने लगता है। असली एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट आपकी लाइफस्टाइल में छिपा है।

अच्छी स्किन के लिए ज़रूरी नहीं कि आप बहुत महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें। ज़रूरी है कि आप अपनी रोज़ की छोटी-छोटी गलतियों को पहचानें और उन्हें सुधारें। क्योंकि अक्सर उम्र बढ़ने की वजह वक्त नहीं, हमारी आदतें होती हैं।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...