Has Talwiinder face really been revealed know how much less Disha Patani boyfriend net worth is than hers
Has Talwiinder face really been revealed know how much less Disha Patani boyfriend net worth is than hers

Overview: क्या सच में रिवील हो गया तलविंदर का चेहरा?

हाल ही में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जिसमें दिशा पाटनी एक शख्स का हाथ थामे नजर आ रही थीं।

Talwiinder Networth: बॉलीवुड की गलियारों में कब कौन सी जोड़ी चर्चा का विषय बन जाए, यह कहना मुश्किल है। लेकिन इस बार जिस जोड़ी ने इंटरनेट की दुनिया में धमाका किया है, वह बेहद चौंकाने वाली और रहस्यमयी है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की ‘ग्लैमर क्वीन’ दिशा पाटनी और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारे तलविंदर की। इन दिनों हर तरफ इन दोनों की ही चर्चा है। 

हाल ही में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी की कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जिसमें दिशा पाटनी एक शख्स का हाथ थामे नजर आ रही थीं। बस फिर क्या था, फैंस और पैपराजी की नजरें उस चेहरे पर टिक गईं जिसे आज तक इंटरनेट की दुनिया ने देखा ही नहीं था। आइए जानें, तलविंदर की नेटवर्थ के बारे में…

आखिर कौन हैं तलविंदर?

पंजाबी सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर तलविंदर के बारे में सबसे दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने लंबे समय तक अपनी पहचान को गुप्त रखा। सोशल मीडिया पोस्ट हो या म्यूजिक वीडियो, उन्होंने कभी अपना चेहरा सार्वजनिक नहीं किया। लेकिन नूपुर की शादी के वायरल वीडियो ने जैसे एक बड़ा खुलासा कर दिया है। इंटरनेट यूजर्स का दावा है कि दिशा का हाथ थामने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि तलविंदर ही हैं। हालांकि, अभी तक इस जोड़ी ने अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन दिशा के साथ उनकी केमिस्ट्री ने अफवाहों के बाजार को गर्म कर दिया है।

पंजाब से सैन फ्रांसिस्को तक का सफर

तलविंदर की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। 1997 में पंजाब के तरन तारन में जन्मे तलविंदर महज 14 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ सैन फ्रांसिस्को शिफ्ट हो गए थे। विदेश में रहने के बावजूद उनकी जड़ें पंजाब से जुड़ी रहीं। उन्होंने पश्चिमी हिप-हॉप, R&B और इलेक्ट्रॉनिक संगीत को पंजाबी लोकगीतों के साथ ऐसा घुलाया कि एक नया सिग्नेचर साउंड तैयार हो गया।

संघर्ष से लेकर करोड़ों की नेट वर्थ तक

तलविंदर को यह शोहरत रातों-रात नहीं मिली। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउंडक्लाउड और यूट्यूब पर म्यूजिक अपलोड करके की थी। साल 2022 में उनके गाने ‘कम्मो जी’ और ‘धुंधला’ ने उन्हें Gen-Z युवाओं के बीच रातों-रात स्टार बना दिया। हाल ही में उन्होंने अपना एल्बम ‘मिसफिट’ रिलीज किया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। अगर कमाई की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तलविंदर की कुल संपत्ति लगभग 11.5 करोड़ रुपये है। दूसरी ओर, दिशा पाटनी करीब 75 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

टाइगर श्रॉफ के बाद एक नया अध्याय?

दिशा पाटनी का नाम लंबे समय तक एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ा रहा। हालांकि दोनों ने हमेशा खुद को ‘सिर्फ अच्छा दोस्त’ ही बताया, लेकिन उनकी बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं थी। अब टाइगर के बाद दिशा का नाम तलविंदर के साथ जुड़ना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग अब केवल इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब यह जोड़ी कैमरे के सामने आकर अपने दिल की बात कहेगी।

फिलहाल, दिशा के लुक्स और तलविंदर की आवाज, दोनों ही इंटरनेट पर राज कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि यह ‘मिस्ट्री मैन’ और बॉलीवुड डीवा की यह कहानी आगे क्या मोड़ लेती है!

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...