mehanat kee kamaee
mehanat kee kamaee

Heart Touching Story: एक बाद गुरुनानक देव एक गांव गए, वे वहां कुछ दिन के लिए रुक गए। ये बात आसपास के क्षेत्र में फैल गई कि एक दिव्य महापुरुष हमारे क्षेत्र में आए हैं। वहां एक धनी व्यक्ति भी रहता था, जो कि बेईमानी करके धनवान बना था। वह धनी व्यक्ति गरीब किसानों से अनुचित लगान वसूलता और उनकी फसल भी हड़प लेता था। जब उस धनी व्यक्ति को नानकजी के बारे में पता चला तो वह उन्हें अपने घर खाने के लिए बुलाना चाहता था। लेकिन गुरुजी ने एक गरीब के छोटे से घर में ठहरने का फैसला किया। गरीब व्यक्ति ने अपने सामर्थ्य के अनुसार गुरुजी का बहुत अच्छी तरह आदर सत्कार किया। नानक देव भी उस गरीब के घर में बड़े चाव से रुखी-सूखी रोटी खाते थे। जब धनी व्यक्ति को यह बात पता चली तो उसने एक बड़ा भोज आयाजित किया। उसने इलाके के के सभी बड़े लोगों के साथ गुरु नानकजी को भी आमंत्रित किया। गुरु नानकजी ने उस अमीर का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये सुनकर धनी व्यक्ति क्रोधित हो गया उसने अपने सेवकों को गुरुनानक जी को अपने यहां लाने का आदेश दिया।

जब उसके सेवक नानकदेव जी को उसके महल लेकर आए तो धनी व्यक्ति ने कहा कि “गुरुजी मैंने आपके ठहरने का बहुत अच्छा इंतजाम किया था। कई सारे स्वादिष्ट व्यंजन भी बनवाए, फिर भी आप उस गरीब के यहां सूखी रोटी खा रहे हैं, ऐसा क्यों?”

गुरुदेव ने कहा, “मैं तुम्हारा भोजन नहीं खा सकता, क्योंकि तुमने गलत तरीके से कमाई की है। जबकि उस गरीब की रोटी उसकी ईमानदारी और मेहनत की कमाई है।” गुरुजी की यह बात सुनकर धनी व्यक्ति बहुत क्रोधित हो गया। गुरुजी को इसका सबूत देने को कहा। गुरुजी ने गरीब के घर से रोटी का एक टुकड़ा मंगवाया। धनी व्यक्ति के यहां कई लोग उपस्थित थे। उसके सामने गुरुजी ने एक हाथ में सूखी रोटी और दूसरे हाथ में धनी व्यक्ति की रोटी उठाई। गुरुनानक ने दोनों रेाटियों सो हाथों में लेकर जोर से दबाया। गरीब की रोटी से दूध और धनी व्यक्ति की रोटी से खून टपकने लगा। धनी व्यक्ति अपने दुष्कर्मों का सबूत देख नानकदेव जी के चरणों में गिर गया। गुरुजी ने उसे गलत तरीके से कमाई हुई सारी धन-दौलत गरीबों में बांटने को कहा और ईमानदार बनने की सलाह दी। धनी व्यक्ति ने गुरुनानक की बात मान ली।

प्रसंग की सीख : गलत तरीके से कमाए गए धन से चीजें तो खरीदी जा सकती है लेकिन शांति नहीं। ईमानदारी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

ये कहानी ‘दिल को छू लेने वाली कहानियाँ’ किताब से ली गई है, इसकी और कहानी पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएंDil Ko Chhoo Lene Wali Kahaniyan (दिल को छू लेने वाली कहानियाँ)