ramajaan story in Hindi
ramajaan story

ramajaan story in Hindi : एक दिन बादशाह ने पूछा, ‘कोई बता सकता है, रमजान खुश होकर आता-जाता है अथवा दुखी होकर आता-जाता है?’

‘खुश होकर।’ एक मुल्ला बोल पड़े।

‘हाँ जी, वह खुशी से आता है और फिर जाता भी खुशी से है।’

‘कैसे कह सकते हो कि वह खुशी से जाता है, खुशी से आता है।’

अब सब चुप थे।

बीरबल तब तक उत्तर न देते थे जब तक कोई बात उन्हीं से नहीं पूछी जाती थी।

बादशाह ने बीरबल की ओर देखा, बोले, ‘तुम क्या कहते हो?’

‘हुजूर, रमजान का महीना खुशी से जाता है। तभी तो हर साल , आ जाता है। बिगड़कर जाता या दुखी होता तो फिर न आता।’

बादशाह उनके उत्तर से प्रसन्न हुए।

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…