ideal age gap between couples
ideal age gap between couples

Overview:

ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड कपल्स के बीच उम्र का अंतर अब नजर आ रहा है। बॉलीवुड में यह चलन काफी पुराना है। मशहूर एक्टर दिलीप कुमार और सायरा बानो के बीच 22 साल का अंतर था। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच करीब 13 साल का एज गैप है।

Ideal Age Gap between Couples: बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनके बीच उम्र का लंबा अंतर है। इसके बावजूद वे एक अच्छी और हैप्पी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं। हालांकि पति पत्नी के बीच उम्र के इस फासले को लेकर अक्सर लोग चर्चा करते हैं। क्योंकि एक समय बड़ी उम्र का पति और छोटी उम्र की पत्नी की जोड़ी ही अच्छी मानी जाती थी। लेकिन आज कपल्स के बीच एज गैप होना सही है या गलत, आइए जानते हैं।

इन बॉलीवुड कपल्स में बड़ा एज गैप

ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड कपल्स के बीच उम्र का अंतर अब नजर आ रहा है। बॉलीवुड में यह चलन काफी पुराना है। मशहूर एक्टर दिलीप कुमार और सायरा बानो के बीच 22 साल का अंतर था। वहीं धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के बीच करीब 13 साल का एज गैप है। संजय दत्त और मान्यता के बीच करीब 19 साल का अंतर है। वहीं सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर से करीब 10 साल बड़े हैं। इतना ही अंतर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की उम्र में भी है। मीरा राजपूत पति शाहिद कपूर से 13 साल छोटी हैं। कपल्स के बीच उम्र के फासले का जब जिक्र आता है तो उसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स का नाम जरूर आता है। प्रियंका ​पति निक से करीब 10 साल बड़ी हैं।

रिश्ते में बनता है बैलेंस

मनोचिकित्सक मानते हैं कि कपल्स के बीच उम्र का अंतर होना कई मायनों में अच्छी बात है। यह न सिर्फ आपके जीवन के अनुभव को बेहतर बना सकता है। बल्कि इससे भावनात्मक परिपक्वता बनी रहती है, जिससे रिश्ते से मजबूती आती है। यह रिश्ते में संतुलन को बनाकर रखता है। जब रिश्ते में कोई एक बचपना दिखाता है तो दूसरा साथी समझदारी से स्थितियों को संभालने का काम करता है।

सोच मिलना है जरूरी

गौतम हॉस्पिटल की डॉ. अनीता गौतम का कहना है कि एक समय था जब माना जाता था कि पति की उम्र पत्नी से कुछ साल बड़ी होनी चाहिए। क्योंकि उस समय कम उम्र में ही शादियां होती थीं। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है। अब युवक हो या युवती दोनों ही मैच्योर होने के बाद ही शादी करने का फैसला करते हैं। ऐसे में उम्र का अंतर सिर्फ एक नंबर भर रह गया है। डॉ. गौतम का कहना है कि किसी भी शादी को सफल बनाने में सबसे जरूरी है आपसी प्यार और समन्वय होना। इन दोनों के बिना रिश्ता चल नहीं सकता। इसलिए उम्र नहीं, हर कपल को प्यार पर फोकस करना चाहिए।

इस सोच ने बदला बहुत कुछ

डॉ. गौतम का कहना है कि एक समय था जब युवक-युवती के लिए शादी के फैसले पेरेंट्स ही लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब कपल्स खुद ये फैसला करते हैं। ऐसे में साफ है कि आज के समय में कपल्स के बीच उम्र का अंतर होना कोई बड़ी बात नहीं है। आपसी समझ ही रिश्ते की मजबूत नींव होती है।

कुछ चुनौतियां भी हैं सामने

ऐसा नहीं है कि कपल्स के बीच उम्र का अंतर हर तरह से सिर्फ अच्छा ही होता है। कई बार यह अपने साथ चुनौतियां भी लाता है। इसमें सबसे अहम है जनरेशन गेप। इसके कारण कभी-कभी कपल्स के बीच सोच का अंतर नजर आता है। दोनों की प्राथमिकताएं, अपेक्षाएं और शौक अलग-अलग हो सकते हैं। ये सभी बातें तनाव का कारण भी बन सकती हैं। लेकिन अगर आपसी तालमेल अच्छा है तो इन स्थितियों को आसानी से सुलझाया जा सकता है।

Subscribe GL


मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...