Summary: लव मैरिज के फायदे: खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की चाबी
लव मैरिज में पार्टनर एक-दूसरे को पहले से जानते हैं, जिससे समझदारी, जिम्मेदारी और पारिवारिक तालमेल बेहतर होता है — यही बनाता है इसे मजबूत और भरोसेमंद रिश्ता।
Love Marriage Benefits: हर माँ की एक ही ख़्वाहिश होती है कि वह अपने बेटे के लिए अपनी पसंद की बहु लेकर आए, जो उनके घर की जिम्मेदारी अच्छे से निभाए और उनका ध्यान रखे। लेकिन आजकल लड़के अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहते हैं। ऐसे में जब लड़के अपनी माँ को अपनी पसंद की लड़की के बारे में बताते हैं तो माँ का पहला जवाब ना ही होता है। लेकिन आपको ना करने से पहले लव मैरिज के फायदों के बारे में एक बार जरूर जानना चाहिए, ताकि आप अपने बेटे की शादी खुशी-खुशी उसकी पसंद की लड़की से करा सकें।
एकदूसरे को अच्छे से जानते हैं लड़का-लड़की

लव मैरिज में लड़का-लड़की दोनों को अपने पार्टनर के बारे में अच्छे से पता होता है। ऐसे में उन्हें शादी के बाद एकदूसरे को जानने व समझने में बिलकुल भी परेशानी नहीं होती है। वे आराम से एकदूसरे के साथ एडजस्ट कर लेते हैं और काफी खुश भी रहते हैं। साथ ही उन्हें एकदूसरे की पसंद ना पसंद, अच्छी व बुरी आदतों के बारे में भी पता होता है, इसलिए एकदूसरे के साथ धोखे में रहने जैसी कोई बात नहीं होती है।
बहु परिवार को खुश रखने की कोशिश करती है

लव मैरिज के बाद एक बहु की सिर्फ यही कोशिश रहती है कि वे अपनी सासू माँ और अपने परिवार को खुश रखे, ताकि सब उसकी तारीफ करे। इसके लिए वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश करती है, साथ ही परिवार के तौर-तरीके अपनाने के लिए भी हर समय प्रयास करते रहती है।
एक्स्ट्रा अफेयर का डर नहीं होता
सोनम-राजा जैसा मामला सामने आने पर हर लड़के को अरेंज मैरिज से डर लगने लगा है। ऐसे में अगर आप अपने बेटे की शादी उसकी पसंद की लड़की से करा देती हैं तो उनके बीच किसी और के साथ अफेयर का खतरा नहीं रहता है। आप किसी अनजान लड़की को अपने घर लेकर आती हैं तो आपको भी नहीं पता होता है कि उस लड़की का अफेयर किसी के साथ है या नहीं। ऐसे में लव मैरिज सबसे सुरक्षित विकल्प है।
जिम्मेदारियों का बंटवारा अच्छे से होता है

अरेंज मैरिज में लड़की के ऊपर ही सारी जिम्मेदारी आने के कारण वह घबरा जाती है और खुद को काम के बोझ तले दबा देती है। ऐसे में लव मैरिज में लड़का-लड़का खुद ही शादी से पहले अपनी जिम्मेदारियों का बंटवारा कर लेते हैं। कुछ मामलों में लड़का-लड़की दोनों वर्किंग होते हैं तो वे अपनी सुविधानुसार जिम्मेदारियों का बंटवारा कर लेते हैं, जिससे घर के किसी भी सदस्य को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है।
लड़ाई-झगड़े कम होते हैं

लव मैरिज में कपल पहले से ही एकदूसरे को जानते-पहचानते हैं, उन्हें यह भी अच्छे से पता होता है कि पार्टनर के नाराज होने पर उन्हें कैसे मनाना है और पार्टनर को किन बातों को गुस्सा आता है। ऐसे में अगर उनके बीच कभी कोई लड़ाई होती भी है तो वे खुद ही इसका समाधान निकाल लेते हैं।
