क्रेमाफिन सिरप : उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Cremaffin plus Syrup Uses: क्रेमाफिन प्लस सिरप कब्ज की समस्या को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं क्रेमाफिन प्लस सिरप के फायदे, उपयोग, कीमत और विकल्प क्या हैं?
Cremaffin Plus Syrup: (क्रेमाफिन प्लस सिरप) का इस्तेमाल कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए किया जाता है। डॉक्टर की सलाह पर क्रेमाफिन प्लस सिरप का सेवन करने से कब्ज में होने वाली मल त्याग की समस्या को दूर किया जा सकता है। यह आंतों की परेशानी को भी कम कर सकता है। इस सिरप का सेवन डॉक्टर के सलाह अनुसार करने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इस लेख में गम आपको क्रेमाफिन सिरप का उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं इसके विषय में कुछ प्रमुख बातें-

क्रेमाफिन प्लस सिरप की रासायनिक संरचना – Cremaffin plus Syrup Composition in Hindi
इस सिरप के केमिकल संरचना की बात करें, तो इस दवा को में एक्टिव इंग्रेडिएंट्स के रूप में लिक्विड पैराफिन, सोडियम पिकोसल्फेट और मैग्नीशियम हाइड्रोक्साइड मौजूद होते हैं, यह इंग्रीडिएंट कब्ज के दौरान होने वाली बेचैनी को कम कर सकते हैं। इन केमिकल से मल त्याग की परेशानी सामान्य होती है। यह ही यह आंतों की हलचल को बढ़ाने में असरदार होता है। नियमित रूप से क्रेमाफिन प्लस सिरप का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करने से मल को नरम किया जा सकता है। इस सिरप को पीने से पहले बोतल को अच्छी तरह से हिला लेनी चाहिए, ताकि इसके सभी इंग्रीडिएंट अच्छे से मिक्स हो सके।
क्रेमाफिन प्लस सिरप का इस्तेमाल – Cremaffin plus Syrup Uses in Hindi
Read more: क्रोसिन एडवांस इस्तेमाल | अजीथ्रल 500 एमजी टैबलेट इस्तेमाल
- क्रेमाफिन प्लस सिरप का इस्तेमाल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों द्वारा किया जाता है। इसका कई तरह से उपयोग होता है, जैसे-
- इस सिरप की मदद से कब्ज के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
- यह कोलोनोस्कोपी के दौरान आंतों को पूरी तरह से खाली करने में मददगार होता है।
- अनुचित आंतों की एक्टिविटी का इलाज करने में उपयोगी होता है।
- क्रेमाफिन प्लस सिरप का उपयोग एसिड न्यूट्रलाइजर की तरह किया जा सकता है, जो गैस्ट्रिक एसिड के असर को कम कर सकता है।
- अपच की परेशानी को रोकने में भी यह उपयोगी होता है।
- पेट के अल्सर की समस्या को कम करने के लिए इस सिरप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- हालांकि, इसका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं करना चाहिए। मल त्याग की समस्या होने पर डॉक्टर से उचित परामर्श लेना न भूलें।

क्रेमाफिन प्लस सिरप के फायदे – Cremaffin plus Syrup Benefits in Hindi
Read more: जिंकोविट टैबलेट के फायदे | एसीलॉक 150 एमजी टैबलेट के फायदे
कब्ज के इलाज में
क्रेमाफिन प्लस सिरप हमारे लिए लैक्सेटिव के रूप में कार्य करता है, जिससे कब्ज की परेशानी का इलाज किया जा सकता है। इस सिरप के इस्तेमाल से पेट साफ न होना तथा मल के सूखेपन की परेशानी को कम किया जा सकता है। डॉक्टर की सलाह पर इस सिरप का सेवन करने से आंत में पानी को बढ़ाया जाता है, जिससे मल को पकड़ना आसान हो जाता है।

शरीर की कमजोरी और दर्द भी करता है कम
कब्ज के दौरान होने वाली कमजोरी और दर्द की समस्या को कम करने में भी यह सिरप प्रभावी हो सकता है। यह पेट को आसानी से साफ करता है, जिससे गुदे में दर्द कम हो सकती है। साथ ही इससे जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।
क्रेमाफिन प्लस सिरप लेने के करीब 1 से 2 दिन में मरीजों में पॉजिटिव असर देखे जा सकते हैं। डॉक्टर के निर्देशों के अनुसार ही इसका सेवन करना चाहिए और इसका सेवन तब तक करें, जब तक डॉक्टर इसे बंद न करने की सलाह लें। इसके साथ ही कब्ज की समस्या को कम करने के लिए आप ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें, जिसमें फाइबर की प्रचुरता होती है।

क्रेमाफिन प्लस सिरप के साइड-इफेक्ट्स एवं नुकसान – Cremaffin plus Syrup Side Effects in Hindi
Read more: हिमालय लिव.52 टैबलेट के साइड इफेक्ट्स | मेट्रोजिल 400 टैबलेट के साइड इफेक्ट्स
किसी भी दवा का सेवन करने से पहले डॉक्टर से उचित परामर्श लेने की जरूरत होती है। अगर आप डॉक्टर के परामर्श पर दवा लेते हैं, तो इससे नुकसान होने की संभावना कम होती है। वहीं, हम अगर क्रेमाफिन प्लस सिरप की बात करें, तो अगर आप डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन कर रहे हैं और इस बीच कुछ साइड-इफेक्ट्स दिख रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर की ज़रूरत नहीं पड़ती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से लक्षण अपने आप कम होने लगते हैं। लेकिन कुछ दिनों तक दवा के सेवन करने के बावजूद अगर आपकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है, तो ऐसे में आपको डॉक्टर से सलाह की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इस दवा से होने वाले कुछ साइड-इफेक्ट्स-
- डायरिया की परेशानी (दस्त)
- पेट में ऐंठन या बेचैनी जैसा महसूस होना
- मल का अचानक निकल जाना या लीकेज होना
- गुदे में काफी या कम जलन होना
- पेट में दर्द होना, इत्यादि।

क्रेमाफिन प्लस सिरप का इस्तेमाल कैसे करें? – How to Take Cremaffin plus Syrup in Hindi
इस दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह पर करना चाहिए। डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि और डोज के मुताबिक इसका सेवन करें। वहीं, इसका इस्तेमाल करने से पहले सिरप के बोतल पर लेवल की जरूर जांच करें। ध्यान रखें कि इसे हमेशा मापने वाले कप से ही माप कर पिएं। दवा का सेवन करने से पहले शीशी को अच्छी तरह से हिलाएं।
क्रेमाफिन सिरप का सेवन खाने के बाद या फिर भूखे पेट भी कर सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि इस बात को तय करने से पहले आप डॉक्टर से उचित परामर्श लें। ताकि डॉक्टर आपकी स्थिति के हिसाब से आपको सही जानकारी दे सके।

क्रेमाफिन प्लस सिरप की कीमत? – Cremaffin Syrup Price in Hindi
एबट निर्मित 225 ml क्रेमाफिन सिरप की कीमत 153.62 रुपये है। इस दवा की एक्सपायरी डेट 36 महीने की है। हालांकि, अलग-अलग दवा कंपनियों और ऑनलाइन मार्केट में इसकी कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है। ऐसे में इसकी कीमत में हर जगह फर्क देखे जा सकते हैं। ऐसे में आपको दवा खरीदने से पहले इसे प्राइस टैग को जरूर देखना चाहिए।
क्रेमाफिन प्लस सिरप का विकल्प – Cremaffin plus Syrup Substitute in Hindi
- क्रेमाफिन मिक्स्ड फ्रूट सिरप 225ml – कीमत 246 रुपये
- क्रेमाफिन मिक्स्ड फ्रूट सिरप 450ml – कीमत 292 रुपये
- क्रेमाफिन मिंट सिरप शुगर फ्री 225ml -कीमत 184 रुपये
- मॉम प्लस सस्पेंशन – कीमत 107 रुपये
- क्रेमाफिन प्लेन (शुगर फ्री) सिरप 225ml – कीमत 147 रुपये, इत्यादि।
दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है
Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…
डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending
DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…
इपटोइन 100 टैबलेट(Eptoin 100 Tablet in Hindi) उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Eptoin 100 Tabletin Hindi: इपटोइन 100 टैबलेट का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है l यह मस्तिष्क…
नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…
रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Relent Tablet in Hindi : रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…
लूझ सिरप (Looz Syrup in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Looz Syrup: बहुत से लोगों की यह समस्या होती है कि उनका पेट सही से साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें बेचैनी महसूस…
सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।
सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…
डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न – FAQ
किस समस्या के लिए क्रेमाफिन इस्तेमाल होता है?
क्या मैं क्रेमाफिन सिरप रोजाना ले सकती हूं?
क्या अल्कोहल के साथ क्रेमाफिन सिरप लेना है सुरक्षित?
क्या गर्भावस्था में क्रेमाफिन सिरप है सुरक्षित?
क्या ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं के लिए यह सिरप सुरक्षित है?
ड्राइविंग करते समय क्या क्रेमाफिन सिरप लिया जा सकता है?
किडनी रोगियों के लिए क्रेमाफिन सिरप सुरक्षित है?
क्रेमाफिन सिरप लिवर मरीजों के लिए सुरक्षित है या नहीं?
क्या क्रेमाफिन की आदत हो जाती है?
