Things Help To Loss Weight- आज के समय में वजन कम करना और फिट रहना लोगों की प्राथमिकता बन गई है। वजन बढ़ना न सिर्फ आपके सेल्फ कॉन्फीडेंस को कम कर सकता है बल्कि डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और हार्ट डिजीज को भी बढ़ावा देता है। कई बार लोग टीवी, सोशल मीडिया या टीवी एड में दिखाए जाने वाले प्रलोभन में आ जाते हैं और एक महीने में 10 किलो वजन कम करने का सपना देखने लगते हैं। हालांकि एक महीने में 10 किलो वजन कम किया जा सकता है लेकिन इसके लिए आपको पूरी तरह से खाने से परहेज करना पड़ सकता है और ऐसा करना आपके लिए कई मामलों में खतरनाक भी हो सकता है। यदि आप हेल्दी रहकर वेट कम करेंगे तो आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। अगर आप भी 4 महीने में 20 किलो वजन घटाना चाहते हैं तो कुछ सामान्य सी चीजों को अपने रुटीन में शामिल करना न भूलें। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
कैलोरी डेफिसिट बनाएं

वजन कम करने के लिए जरूरी है आप कम मात्रा में कैलोरी का सेवन करें। जिसके लिए आप कैलोरी डेफिसिट चार्ट बना सकती हैं। यानी आप जितनी कैलोरी का सेवन करते हैं, उससे कहीं अधिक कैलोरी आपको बर्न करनी होगी। इसके अलावा आपके शरीर को जितनी कैलोरी की आवश्यकता है उससे थोड़ी कम कैलोरी का सेवन करना होगा। आप कम कैलोरी का सेवन करके और अधिक फिजिकल एक्टिविटी करके इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। वजन कम करने के लिए डेली 500 से 1000 कैलोरी कम करने का प्रयास करें।
हेल्दी डाइट मेंटेन करें
रिस्क फ्री और सक्सेसफुल वेट लॉस के लिए बैलेंस्ड डाइट लेना बेहद जरूरी है। जितना हो सके उतने अलग-अलग फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज का सेवन करें। प्रोसेस्ड फूड, मीठा और फैटी चीजों से दूर रहें। इसके अलावा संयम में रहकर खाना खाएं और किसी भी मील को स्किप करने से बचें। हेल्दी डाइट मेंटेन करने से शरीर में जमे फैट को आसानी से कम किया जा सकता है।
यह भी देखे-इन वीडियो की मदद लेकर घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी दाल मखनी: Dal Makhani Recipe
सर्विंग्स को करें मॉनिटर

वजन कम करने के लिए पोर्शन कंट्रोल करना बेहद महत्वपूर्ण है। बहुत पौष्टिक भोजन करने से भी वजन बढ़ सकता है क्योंकि आप अपनी सर्विंग्स का ध्यान नहीं रखते। प्लेट में सभी पोषक तत्वों को शामिल करना जरूरी है लेकिन उसकी क्वांटिटी पर फोकस करना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। पोर्शन को कंट्रोल करने के लिए छोटी कटोरी, कप और प्लेट का इस्तेमाल करें। इससे आप ज्यादा खाने से बच जाएंगे।
एक्सरसाइज करें
वजन कम करने के लिए अपने रुटीन में एक्सरसाइज को शामिल करना न भूलें। वजन घटाने और हेल्थ को मेंटेन करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना महत्वपूर्ण है। हफ्ते के अधिकांश दिनों में मॉडरेट लेवल पर कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करने का प्रयास करें। इसके लिए आप जॉगिंग, साइकलिंग, ब्रिस्क वॉकिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का चुनाव कर सकते हैं।
तीव्रता बढ़ाएं

कई बार एक जैसे रुटीन और एक्सरसाइज करने से बॉडी को उसकी आदत पड़ जाती है जिससे वजन कम करने में कठिनाई आ सकती है। फिट होने के साथ-साथ अपने एक्सरसाइज प्रोग्राम की तीव्रता को धीरे-धीरे बढ़ाएं। परिणामस्वरूप आप अधिक कैलोरी जला सकते हैं और अधिक तेजी से वजन कम कर सकते हैं।
पर्याप्त नींद लें
यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो पर्याप्त नींद लेना महत्वपूर्ण है। नींद की कमी से मेटाबॉलिज्म और हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं, जिससे मोटापा और डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए प्रतिदिन 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लेने का प्रयास करें।
डेवलपमेंट को ट्रैक करें

हफ्ते में एक बार अपने वजन, परफॉर्मेंस और डेवलपमेंट को ट्रैक करें। ऐसा करने से आपको मोटिवेशन मिलेगा साथ ही आपको अपने रुटीन, डेली डाइट और एक्सरसाइज शेड्यूल को बदलने में मदद मिलेगी। ट्रैक करने से व्यक्ति संतुलन में रहता है।
