BHARTI SINGH

Weight Loss Tips: कॉमेडियन भारती सिंह टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है, जो हमेशा अपनी बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। सभी जानते हैं कि एक समय भारती की हेल्थ काफी ज्यादा थी और कई लोग उनकी इस बात का मजाक बनाते थे। हालांकि, कॉमेडी के दौरान वह खुद भी अपने मोटापे पर जोक्स बनाया करती थी और उन्होंने हमेशा इस चीज को पॉजिटिव तरीके से हैंडल किया।

हालांकि, अपनी प्रेगनेंसी के कुछ समय पहले भर्ती ने तेजी से अपना वजन कम किया था। जो लोग मोटे होते हैं वह अक्सर ही वजन कम करने की तरीके तलाश करते हैं। आज हम आपको भारती के कुछ टिप्स बताते हैं जिनके जरिए उन्होंने अपना वजन कम किया। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन भारती ने पराठे खाकर अपना वजन कम किया है। थोड़ा बहुत भी नहीं बल्कि कॉमेडियन ने पूरा 15 किलो वजन कम किया है। चलिए उनका वेट लॉस सीक्रेट जानते हैं।

15 किलो वेट लॉस

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने वेट लॉस से हर किसी को हैरान कर दिया था। अपने ट्रांसफॉरमेशन के दौरान उन्होंने लगभग 15 किलो वजन कम किया था। एक खास डाइट को फॉलो कर उन्होंने अपने इस शानदार ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को हैरान किया था।

ऐसी रही वेट लॉस जर्नी

वेट लॉस के दौरान भारती ने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो नहीं की थी उन्होंने बस अपनी खाने की आदत और तरीका बदल लिया और थी उनके फिटनेस की वजह है।

एक वीडियो के दौरान भारती ने यह भी बताया था कि जब वह पैदा हुई थी तब उनका वजन साढ़े 4 किलो था। मजाक में उन्होंने ये भी कहा था कि अपने पति से दूर रह सकती हैं लेकिन खाने से दूर नहीं रह सकती। यही वजह है कि उन्होंने डाइट के खाना बंद नहीं किया बल्कि तरीके से खाया।

पराठे खाकर घटाया वजन

भारती को घर का खाना बहुत पसंद है और उन्हें राजमा चावल और घी पराठा बहुत ही पसंद है। वो अपने लिए पंजाब से घी मंगवाती हैं और आटा खुद पिसवाने के साथ ऑर्गेनिक सब्जियों का इस्तेमाल करती हैं।

भारती अपना सुबह का नाश्ता सुबह 10 बजे कर लेती हैं। उनकी इस डाइट में पराठा, बटर और अंडे के साथ ब्लैक टी का सेवन करती हैं। इसके अलावा उन्हें राजमा चावल, गोभी पराठा और आलू पराठा बहुत ज्यादा पसंद है।

फॉलो की ऐसी डाइट

भारती ने अपना वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट डाइट का सहारा लिया था। ये एक ऐसी फास्टिंग होती है जिसमें शाम 7 बजे के बाद खाना नहीं खाया जाता है। शाम 7:00 बजे से पहले भोजन कर लेने के बाद वह दूसरे दिन दोपहर 12:00 बजे अपना मील लिया करती थी। इस तरह से उन्होंने कम कैलोरी का सेवन किया जिससे उनके शरीर में फैट नहीं बढ़ा और वजन कम होने लगा।

वजन कम करने की या फिट होने की बात आती है तो व्यक्ति हमेशा जिम जाने के बारे में सोचता है। लेकिन भारती ने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया और जिन की बजाय उन्होंने वॉक करना ज्यादा बेहतर समझा। योग और जिम से बिल्कुल इतर उन्होंने सिर्फ खाने पर कंट्रोल कर खुद को फिट किया। आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं और जिम या फिर एक्सरसाइज की मदद नहीं लेना चाहते तो भारती की तरह किसी एक्सपर्ट की सलाह से अपनी एक डाइट तैयार कर सकते हैं। इस तरह से बिना किसी चीज को छोड़ आप खुद को फिट बना सकते हैं।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...