Long Distance Relationship
long distance relationship

Long Distance Relationship: प्यार एक ऐसा शब्द है, जिसके बिना जीवन अधूरा है। अगर आपके जीवन में प्यार का रंग नहीं है, तो बाकी रंग अपने आप ही हल्के लगने लगते हैं। वो कहते हैं ना प्यार करना जितना आसान है, उसे निभाना उतना ही मुश्किल। और यह मुश्किल तब और बढ़ जाती है, जब आपका रिलेशनशिप लॉन्ग डिस्टेंस हो। आज इसी मुश्किल के समाधान के बारे में हम बात करेंगे।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में जो सबसे ज्यादा परेशानी आती है, वह है भरोसे की। पार्टनर्स एक दूसरे पर से बहुत जल्दी अपना भरोसा खो देते हैं। जिसके कारण उनके बीच में झगड़े बढ़ जाते हैं और उनका आपस में ब्रेकअप हो जाता है।

प्रतिदिन अपने साथी से बात करें। उन्हें सुबह प्यारा सा गुड मॉर्निंग मैसेज भेजें तथा उनके अच्छे दिन की शुभकामना के साथ प्यार भेजें। इस तरह उनके दिन की एक खुशनुमा शुरुआत होगी और आपकी भी। इस खुशनुमा शुरुआत के साथ आपका और आपके साथी का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा।

दिन में एक बार वीडियो कॉल जरूर करें, यह आपके बीच के भरोसे को बढ़ाता है। वीडियो कॉल में आप अपने साथी के चेहरे को देखकर भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं। जिससे आप अंदर से खुशी और संतुष्टि महसूस करते हैं।

अपने व्यस्त दिनचर्या में भी नियमित रूप से समय निकालकर अपने साथी से बात करें, साथ ही उनके दिनचर्या के बारे में पूछे। उनकी बातों को ध्यान से सुने और उनके भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

how to avoid this
how to avoid this

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कई बार आपस में ना मिल पाने के कारण पार्टनर्स के बीच में तनाव बढ़ जाता है। जिससे कई बार पार्टनर्स के बीच भरोसे और विश्वास में कमी देखने को मिलती है। अपने रिलेशनशिप में भरोसे और विश्वास को बनाए रखने के लिए समय-समय पर आपको अपने साथी से मिलना चाहिए। साथ ही उनके साथ यादगार समय बिताना चाहिए। अगर आप अपने व्यस्तता के कारण अपने साथी से नहीं मिल पा रहे हैं तो आपको वर्चुअल डेट पर जाना चाहिए। आज के समय में यह एक अच्छा ऑप्शन है। अपने साथी को सरप्राइज दें। उनके लिए स्पेशल वीडियो बनाएं, पोस्टकार्ड भेजें। इससे उन्हें खुशी मिलेगी, साथ ही आपके बीच के प्यार को भी गहरा रंग मिलेगा।

आपको अपने साथी के सिर्फ खुशी में नहीं परेशानियों में भी शामिल होना चाहिए। वो कहते हैं ना, परेशानियां समझने वाला हमारा ज्यादा करीबी होता है। जब आप अपने साथी की परेशानियों को समझते हैं, उसका समाधान उसे बताते हैं, तब आप उनके सबसे करीबी दोस्त बन जाते हैं। और आपका रिश्ता और मजबूत हो जाता है।

कई बार ऐसा होता है कि प्यार में लोग अपने करियर को भी भूल जाते हैं, फिर पछतावा करते हैं। ऐसे पछतावे से आपका या आपके साथ का सामना ना हो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने और अपने साथी को कैरियर बनाने की अहमियत को समझाएं। प्यार जीवन में बहुत जरूरी है, लेकिन समय के साथ, समय पर कैरियर बनाना भी उतना ही जरूरी है। प्यार भरोसे के साथ बढ़ता है और कैरियर बढ़ने के साथ मजबूत और टिकाऊ बनता है। इस बात का ध्यान रखें।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...