पति-पत्नी लॉन्ग डिस्टेंस में रखें इन बातों का ध्यान
शादी के बाद कपल्स की मुश्किलें तब और ज्यादा बढ़ जाती हैं जब उन्हें किसी कारणवश एकदूसरे से दूर यानी लॉन्ग डिस्टेंस में रहना पड़ता हैI
Long Distance Relationship After Marriage: शादी के बाद कपल्स को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई प्रयास करने पड़ते हैंI पार्टनर के साथ समय बिताने से लेकर उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखना पड़ता है, ताकि एकदूसरे को जानने व समझने में आसानी होI लेकिन कपल्स की मुश्किलें तब और ज्यादा बढ़ जाती हैं जब उन्हें किसी कारणवश एकदूसरे से दूर यानी लॉन्ग डिस्टेंस में रहना पड़ता हैI लॉन्ग डिस्टेंस में एकदूसरे को समझने में परेशानी तो आती ही है, साथ ही तालमेल बैठाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैI छोटी सी बात होती नहीं है कि कपल्स एकदूसरे पर शक करने लगते हैंI
Also read: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कैसे चेक करें पार्टनर की वफादारी
पार्टनर पर भरोसा करना ना छोड़ें

जब आप शादी के बाद लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह रहे हैं तो आपको यह बात अच्छे से समझनी होगी कि लॉन्ग डिस्टेंस में रिश्ता भरोसे के दम पर ही चलते हैंI अगर आप छोटी-छोटी बातों को लेकर पार्टनर पर शक करेंगी या जासूसी करेंगी तो आपकी गृहस्थी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगीI इसलिए शक और जासूसी के बजाए पार्टनर से खुलकर बात करेंI
तुलना करने से बचें

अक्सर महिलाएं रिश्तों में दूसरे लोगों के साथ तुलना करती हैंI वे अपने रिश्ते को खुशहाल बनाने के बजाए उनके बारे में ही सोच-सोच कर उदास रहती हैंI लेकिन जब आप शादी के बाद लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह रहे हैं तो कभी भी अपने रिश्ते की तुलना किसी और से नहीं करेंI आपका ऐसा करना आपके संबंध को खराब कर सकता हैI बल्कि आप अपना फोकस इस बात पर रखें कि आप कैसे दूर रहते हुए भी एकदूसरे के करीब होने का एहसास पा सकते हैंI
पार्टनर से झूठ बोलने से बचें

कभी भी किसी चीज के बारे में अपने पार्टनर से झूठ ना बोलें और ही बातें छुपाने की कोशिश करेंI अगर आप अपने पार्टनर से कभी झूठ बोल देते हैं और अगर सच उनके सामने आ जाता है, तो आपके रिश्ते में कड़वाहट पैदा हो जाती है और आपका रिश्ता खोखला हो जाता हैI
हर बात पर शक ना करें

अक्सर लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में किसी कारण से अपने पार्टनर पर शक करना शुरू कर देते हैंI ऐसा होने के कारण कपल्स के बीच अक्सर लड़ाई होने लगती है और वे एकदूसरे से दूर जाने की कोशिश करने लगते हैंI इसलिए लॉन्ग डिस्टेंस में शक के बजाए आपको अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखना चाहिए और मन में किसी तरह का कोई नकारात्मक विचार भी नहीं आने देना चाहिएI
पार्टनर की बात भी सुनें

कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सिर्फ अपनी बातें ही बोलते जाते हैं, अपने पार्टनर को बोलने का मौका ही नहीं देते हैंI उन्हें लगता है कि पार्टनर से दूर रख कर सिर्फ उन्हें ही तकलीफ हो रही है, उनका पार्टनर तो उनके बिना मजा कर रहा हैI ऐसा करने के बजाए अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुनना चाहिए और उन्हें प्यार से समझाना चाहिए, ताकि दूर रहने के बावजूद भी आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाने में आसानी हो
