Overview:
जर्मनी और चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि भोजन, मूड और सेक्स ड्राइव के बीच गहरा संबंध है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात और भी ज्यादा स्पष्ट होती है।
Intermittent Fasting for Sex Drive: लव लाइफ की खुशियां काफी हद तक सेक्स लाइफ पर निर्भर करती हैं। आप अपने पार्टनर के जितने करीब होंगे, प्यार उतना ही परवान चढ़ेगा। ऐसे में बेडरूम में दोनों पार्टनर की परफॉर्मेंस काफी मायने रखती है। हालांकि उम्र के साथ इसमें कमी आने लगती है। अब वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एक डाइट फॉलो करके आप अपनी सेक्स ड्राइव को बढ़ा सकते हैं।
ये है भोजन और सेक्स में संबंध

जर्मनी और चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि भोजन और सेक्स ड्राइव के बीच गहरा संबंध है। हाल ही में हुए एक शोध में यह बात और भी ज्यादा स्पष्ट होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जो लोग समय-समय पर उपवास करते हैं उनकी सेक्स ड्राइव बेहतर होती है। खासतौर पर यह बुजुर्ग पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे उनके शरीर के हार्मोन प्रभावित होते हैं, जिससे कामेच्छा बढ़ती है।
इसलिए बेहतर होता है मूड
शोधकर्ताओं ने पाया कि फास्टिंग से मस्तिष्क में सेरोटोनिन नामक हार्मोन कम होता है। वैसे तो यह एक जरूरी हार्मोन है, लेकिन जब शरीर में सेरोटोनिन का स्तर कम होता है तो कामेच्छा बढ़ने लगती है। जर्मन सेंटर फॉर न्यूरोडीजेनेरेटिव डिजीज के इस शोध ने कई लोगों के लिए प्यार की राह आसान बना दी है। अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ. डैन एहिंगर का कहना है कि शोध से साफ है कि उपवास करने से यौन गतिविधियों की इच्छा बढ़ती है।
ऐसे नजर आता है असर
डॉ. एहिंगर का कहना है कि उपवास यानी फास्टिंग करने वालों में संभोग की इच्छा ज्यादा हो सकती है। इतना ही नहीं उम्र के हिसाब उनकी संतानों की संख्या भी ज्यादा हो सकती है। चूहों पर किए गए इस शोध में वैज्ञानिकों ने इंटरमिटेंट फास्टिंग को सेक्स ड्राइव बढ़ाने में कारगर माना है।
इंटरमिटेंट फास्टिंग है असरदार
शोधकर्ताओं के अनुसार इंटरमिटेंट फास्टिंग का असर यौन इच्छाओं पर नजर आता है। दरअसल, सेरोटोनिन शरीर में पाए जाने वाले अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन पर निर्भर करता है। भोजन ट्रिप्टोफैन को पाने का सबसे बड़ा माध्यम है। जब आप भोजन कम करते हैं तो ट्रिप्टोफैन का लेवल कम होने लगता है, जिससे सेरोटोनिन का उत्पादन भी कम होता है। ऐसे में सेक्स ड्राइव बढ़ने लगती है।
लग सकता है इतना समय
शोधकर्ताओं ने फास्टिंग और सेक्स ड्राइव के बीच संबंध तो ढूंढ लिया है। हालांकि फास्टिंग का प्रभाव नजर आने में समय लग सकता है। किंगदाओ यूनिवर्सिटी में न्यूरोबायोलॉजी के विशेषज्ञ प्रोफेसर यू झोउ का कहना है कि इंटरमिटेंट फास्टिंग से यौन इच्छा बढ़ाती है। इसके रिजल्ट तुरंत सामने नहीं आते हैं। शोध से साफ है कि यह अवधि कम से कम छह सप्ताह से लेकर छह महीने के बीच हो सकती है। लेकिन इसका प्रभाव संभव है।
पुरुषों-महिलाओं दोनों पर असर
शोधकर्ताओं का कहना है कि फास्टिंग का असर सिर्फ पुरुषों की सेक्स ड्राइव पर ही नहीं होता। बल्कि यह महिलाओं की सेक्स ड्राइव को भी प्रभावित करती है। क्योंकि इससे दोनों के ही सेरोटोनिन हार्मोन प्रभावित होते हैं, जिससे कामेच्छा बढ़ती है।दुनियाभर में हुए शोध बताते हैं कि सेक्स और पार्टनर से नजदीकी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इससे आपका दिल सेहतमंद रहता है। साथ ही तनाव को कम करने में भी यह मददगार है। सेक्स आपके शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
