Overview:
अगर आपकी सेक्स ड्राइव भी स्लो है और चाहते हुए भी आप अपनी पार्टनर को खुश नहीं कर पाते तो रात में सोने से पहले कुछ चीजों का सेवन करना आपके लिए 'वियाग्रा' जैसा काम करेगा।
Improve Sex Drive: अगर आपकी पार्टनर भी अक्सर आपसे लव लाइफ को लेकर शिकायत करती है। अगर आपकी सेक्स ड्राइव भी स्लो है और चाहते हुए भी आप अपनी पार्टनर को खुश नहीं कर पाते तो रात में सोने से पहले कुछ चीजों का सेवन करना आपके लिए ‘वियाग्रा’ जैसा काम करेगा। ये सुपरफूड खाकर आपकी सेक्स ड्राइव बढ़ेगी। ये आपकी यौन इच्छा और कामेच्छा को बढ़ाती हैं। इतना ही नहीं इनके सेवन के बाद आपकी परफॉर्मेंस कई गुणा बेहतर हो जाती है।
Also read : आपको जीरो से हीरो बना देंगे ये सुपर हर्ब्स, अचानक से बढ़ जाएगा स्पर्म काउंट: Herbs for Sperm Count
1. केसर बढ़ाता है कामेच्छा!

केसर और आपकी कामेच्छा का सीधा कनेक्शन होता है। इससे आपकी सेक्स ड्राइव बढ़ती है। यह आपका तनाव कम करता है और आप बेहतर तरीके से पार्टनर के साथ समय बिता पाते हैं। स्टडी बताती हैं कि केसर पुरुषों के साथ ही महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इससे उत्तेजना और आनंद दोनों में सुधार होता है। पुरुषों के स्तंभन दोष जैसी समस्याएं भी इससे दूर होती हैं। बस सोने से पहले आप केसर के पांच से छह धागे खाएं। आप इसे दूध के साथ भी ले सकते हैं।
2. स्ट्रॉबेरी-रास्पबेरी से बढ़ेंगे स्पर्म
सोने से पहले स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी खाने से भी कामेच्छा में इजाफा होता है। इन दोनों ही टेस्टी बेरीज में भरपूर मात्रा में जिंक होता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों की ही सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है। पुरुषों में स्पर्म काउंट, क्वालिटी और गतिशीलता बढ़ाने का काम भी स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी बखूबी करती हैं।
3. चॉकलेट से बेहतर होगी सेक्स लाइफ
डार्क चॉकलेट न सिर्फ आपका मूड बेहतर करती है, बल्कि यह आपकी कामेच्छा को भी बढ़ाती है। आपको पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से पहले डार्क चॉकलेट जरूर खानी चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो रक्त वाहिकाओं को रिलेक्स करते हैं और ब्लड फ्लो को बढ़ाते हैं। इसी के साथ डार्क चॉकलेट खाने से सेरोटोनिन और डोपामाइन बढ़ते हैं, जिससे आपका मूड अच्छा होता है। ऐसे में ये शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर करती है।
4. जिनसेंग से आएगा जोश
जिनसेंग एक जड़ होती है, जिसका पाउडर और सप्लीमेंट आपको आसानी से मिल जाते हैं। ये आपके जोश और ताकत को कई गुणा बढ़ा सकता है। इससे आपकी सेक्स ड्राइव में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। यह पुरुषों के साथ ही महिलाओं के लिए भी लाभदायक है। यह जड़ी बूटी पुरुषों की मांसपेशियों को ताकत देता है। साथ ही ब्लड फ्लो भी बढ़ाता है। आप डॉक्टर की सलाह से जिनसेंग का सेवन करें, इससे आपको फायदा होगा।
5. ग्रीन टी है आसान उपाय
ग्रीन टी आपकी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती है। रात में सोने से पहले आप ग्रीन टी का सेवन करें, इससे आपके शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ेगा, जिससे आपकी सेक्स ड्राइव मजबूत होगी। इसी के साथ यह फ्री रेडिकल्स से लड़ती है और रक्त वाहिकाओं को नुकसान से बचाती है। इसमें ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके मूड को अच्छा करते हैं और आप रिलेक्स होते हैं।
