Summary: सेक्स ड्राइव घट रही है? ये टिप्स करें फिर से एक्टिव
उम्र बढ़ने के साथ हार्मोनल बदलाव और खराब लाइफस्टाइल के कारण सेक्स ड्राइव कम हो सकती है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव कम करके इसे बेहतर किया जा सकता है।
Low Sex Drive with Age: आमतौर पर युवावस्था में सेक्स ड्राइव काफी अच्छी होती है। इस समय कपल्स सेक्स का भरपूर आनंद लेते हैं, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है, उनकी सेक्स ड्राइव भी कम होने लगती है। दरअसल युवास्था में टेस्टेस्टेरॉन काफी हाई रहता है और उम्र बढ़ने के साथ ही टेस्टेस्टेरॉन भी घटने लगता है, इसी वजह से सेक्स ड्राइव यानी कामेच्छा में कमी आने लगती है। इसके अलावा इसके पीछे खराब और असंतुलित जीवनशैली भी एक मुख्य कारण है। साथ ही ध्रूमपान, शराब और शारीरिक गतिविधि की कमी होने पर भी सेक्स ड्राइव कम होने लगती है। इसलिए उम्र बढ़ने पर इन चीजों से दूरी बनानी चाहिए और जीवनशैली में भी बदलाव करना चाहिए।
उम्र बढ़ने के साथ इस तरह बदलती है सेक्स ड्राइव

बढ़ती उम्र के साथ सेक्स ड्राइव इसलिए कम हो जाती है, क्योंकि उम्र बढ़ने पर टेस्टेस्टेरॉन कम होने लगता है। साथ ही हार्मोन्स में भी बदलाव आने लगते हैं। पुरुषों में सेक्स ड्राइव इसलिए कम होती है, क्योंकि उनमें इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होने के साथ स्पर्म की गुणवत्ता प्रभावित होती है। जबकि महिलाओं में उम्र बढ़ने पर इस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरॉन हार्मोन कम होता है, जिसकी वजह से सेक्स ड्राइव कम होती है। इसके अलावा कई बार महिलाओं में वेजाइनल ड्राइनेस होने के कारण भी उनमें सेक्स की इच्छा कम होने लगती है और लिबिडो पर भी असर होता है।
सेक्स ड्राइव कम होने के क्या-क्या कारण हैं

- सेक्स ड्राइव कम होने के पीछे कई कारण होते हैं, जिसमें खराब लाइफस्टाइल सबसे मुख्य कारण होता है।
- अगर आप बहुत ज्यादा धूम्रपान करते हैं या शराब का सेवन करते हैं तो इससे भी सेक्स ड्राइव कम होने लगती है।
- बहुत ज्यादा तनाव या एंग्जाइटी के कारण भी लिबिडो पर असर पड़ता है और सेक्स ड्राइव कम होती है।
- कभी-कभी कुछ दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण भी सेक्स ड्राइव कम हो जाती है।
- उम्र बढ़ने पर हार्मोन्स में बदलाव आने पर भी सेक्स ड्राइव में कुछ समय के लिए कमी आ जाती है।
सेक्स ड्राइव को ठीक करने के उपाय
संतुलित आहार लेना शुरू करें

खराब लाइफस्टाइल और जंकफूड के ज्यादा सेवन के कारण भी सेक्स ड्राइव कम होने लगती है। इसलिए आप सबसे पहले अपना खान-पान सही करें और खाने में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर चीजें ज्यादा मात्रा में शामिल करें।
नियमित रूप से व्यायाम करना शुरू करें

अगर आप चाहते हैं कि उम्र बढ़ने के बाद भी आपकी सेक्स ड्राइव सही रहे तो आप नियमित रूप से व्यायाम करना शुरू करें। इससे आपका शरीर और कामेच्छा में भी सुधार होगा।
तनाव कम लें

सेक्स लाइफ तनाव के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। इसे कम कम करने के लिए ध्यान करें, गहरी सांस लेने और विश्राम तकनीकों का अभ्यास करें, इससे आपको लाभ मिलेगा।
डॉक्टर से सलाह लें
अधिकांश लोग शर्म महसूस करने के कारण डॉक्टर के पास जाने से हिचकिचाते हैं, जिसकी वजह से समय से उन्हें सेक्स ड्राइव कम होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे छुपाने के बजाए डॉक्टर से सलाह लें और इससे जरूरी प्राथमिक चिकित्सक लेने में हिचक बिलकुल महसूस ना करें।
