Overview:
पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होना, क्वालिटी और गतिशीलता घटना जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। इन सभी से कुछ फल आपको छुटकारा दिला सकते हैं। इनका नियमित सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है।
Fruits for Sperm Count: जमाना बदल रहा है, उसी के साथ लोगों की आदतें भी बदल रही हैं। सेहतमंद खाने से लोग दूर हो रहे हैं और आसान पैकेज्ड व प्रोसेस्ड फूड जिंदगी का हिस्सा बन रहा है। वर्क प्रेशर, टेंशन, बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल आदि का सीधा असर सेहत के साथ फर्टिलिटी पर पड़ा है। यह समस्या महिलाओं के साथ ही पुरुषों में भी बढ़ रही है। हालांकि कुछ फल स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार होते हैं। इनसे आपकी सेक्स ड्राइव भी बढ़ती है।
ये फल बढ़ा सकते हैं स्पर्म काउंट

पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होना, क्वालिटी और गतिशीलता घटना जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं। इन सभी से कुछ फल आपको छुटकारा दिला सकते हैं। इनका नियमित सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है।
केले में हैं कमाल के गुण
केला एक बजट फ्रेंडली फल है। इस स्वादिष्ट और मीठे फल में फोलेट और ब्रोमेलैन जैसे तत्व होते हैं। ये स्पर्म की संख्या और मोबिलिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। केले में विटामिन 6 और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। जिससे गहरी और अच्छी नींद आती हैं और मांसपेशियां रिलेक्स होती हैं। ऐसे में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का उत्पादन बढ़ने में मदद मिलती है। टेस्टोस्टेरोन एक पुरुष सेक्स हार्मोन है। यह कामेच्छा भी बढ़ाता है।
अनार है बहुत शक्तिशाली
कहते हैं अनार कई बीमारियों का इलाज है। इसमें विटामिन सी और ई होता है। ऐसे में नियमित रूप से अनार का जूस पीने से शुक्राणु की गुणवत्ता और गतिशीलता दोनों ही बेहतर होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़कर शुक्राणुओं की सुरक्षा करता है। ऐसे में पुरुषों की प्रजनन क्षमताएं और सेक्स ड्राइव बढ़ती हैं।
संतरे में है शक्ति

आहार में नियमित रूप से संतरे खाने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है। यह फल विटामिन सी से भरपूर होता है। यह पावरफुल विटामिन शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता दोनों बढ़ाने में मददगार है। ये शुक्राणुओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से भी बचाता है। आप स्ट्रॉबेरी को भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
एवोकाडो है अच्छा विकल्प
एवोकाडो भी स्पर्म हेल्थ के लिए अच्छा है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी और फोलिक एसिड होता है। साथ ही मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी होता है। ये सभी पुरुषों के साथ ही महिलाओं की प्रजनन क्षमता भी बढ़ते हैं। इस फल को नियमित रूप से खाने से शुक्राणुओं की संख्या बढ़ती है।
डार्क बेरीज हैं बेस्ट
ब्लूबेरी, एल्डरबेरी जैसी डार्क बेरीज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये शुक्राणुओं की संख्या, गतिशीलता और आकार को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं। अगर आप अपनी फर्टिलिटी बढ़ाना चाहते हैं तो डार्क बेरीज को अपनी डाइट में शामिल करें। सुबह के समय इन्हें खाने से ज्यादा फायदा होता है।
तरबूज है बहुत हेल्दी
गर्मियों में मिलने वाला तरबूज भी शुक्राणुओं के लिए अच्छा होता है। यह रसीला फल शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता दोनों को बेहतर बनाता है। तरबूज में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह शुक्राणुओं को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाता है और गतिशीलता बढ़ाता है। इसमें एमिनो एसिड साइट्रलाइन भी होता है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ाता है। जिससे रक्त वाहिकाओं को फैलाने में मदद मिलती है। इससे सेक्स ड्राइव बेहतर होने में मदद मिलती है।
