Overview:
हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में ही ऐसी कई फिल्मों का निर्माण हुआ है, जहां गुस्से को पुरुषों की पर्सनालिटी का एक हिस्सा मान लिया गया है। लेकिन असल में क्या वाकई ऐसा ही है। क्या सच में पुरुषों के गुस्से से महिलाएं इंप्रेस होती हैं और अपना दिल हार जाती हैं।
What Kind of Partner Girls Like: साल 2019 में आई फिल्म ‘कबीर सिंह’ हो या साल 2024 में आई फिल्म ‘एनिमल’ हो, ऐसी फिल्मों में गुस्सैले पुरुषों को इस तरह दिखाया गया है। जैसे कि यह बहुत ही कूल हैं और महिलाएं ऐसे पुरुषों पर फिदा रहती हैं। इन दोनों ही फिल्मों के अलावा हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों में ही ऐसी कई फिल्मों का निर्माण हुआ है। जहां गुस्से को पुरुषों की पर्सनालिटी का एक हिस्सा मान लिया गया है।
लेकिन असल में क्या वाकई ऐसा ही है। क्या सच में पुरुषों के गुस्से से महिलाएं इंप्रेस होती हैं और अपना दिल हार जाती हैं। दरअसल, पिछले दिनों किया गया एक शोध फिल्मों की फेंटेसी को बिल्कुल गलत ठहराता है। इस शोध में जो बातें सामने आई हैं, वो ‘माचो मैन’ को बदलने के लिए काफी हैं।
सभी गुणों पर भारी गुस्सा

पिछले दिनों इवोल्यूशनरी साइकोलॉजी में प्रकाशित एक स्टडी में पुरुषों और महिलाओं के संबंधों को लेकर नए खुलासा है। इस स्टडी के अनुसार ज्यादा गुस्सा करने वाले पुरुषों से महिलाएं इंप्रेस नहीं होती हैं। उल्टा उन्हें कम बुद्धिमान मानती हैं।
इस स्टडी में 18 से 80 साल के जोड़ों को शामिल किया गया था। इन सभी के संबंधों, स्वभावों और संतुष्टि के स्तर का अध्ययन किया गया। स्टडी में सामने आया कि जो पुरुष हमेशा अपनी पार्टनर पर गुस्सा करते रहते हैं, उन्हें महिला कम बुद्धिमान मानती है।
महिलाओं का कहना था कि ज्यादा गुस्से के कारण पुरुष अपनी भावनाओं को ठीक से संभाल ही नहीं पाते हैं। वे कुछ भी बोल देते हैं और अपनी बात को सही तरीके से बता नहीं पाते हैं।
इससे उनकी सोचने और समझने की क्षमताओं पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। कभी-कभी पुरुषों को इतना तेज और ज्यादा गुस्सा आता है कि उनके सारे गुण और भावनाएं उसी में दब जाती हैं।
यानी गुस्सा एक ऐसा अवगुण है, जो सभी गुणों पर भारी है। अगर पार्टनर वफादार है और रिश्तों को संभालने की कोशिश कर रहा है तो भी गुस्सा उसे सुधरने का मौका नहीं देता। ऐसे में गुस्सा हर रिश्ते को खराब कर देता है।
छीन लेता है सारी खुशियां
स्टडी में यह बात भी सामने आई कि गुस्से के कारण लोगों के रिश्ते खराब हो रहे हैं। उनकी खुशियां और संतुष्टि दांव पर लग रही हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार स्टडी में शामिल महिलाओं के रिश्ते अपने पार्टनर से साथ ज्यादा अच्छे नहीं थे।
वे अपने पार्टनर से संतुष्ट और खुश नहीं थीं। इतना ही नहीं यह भी सामने आया कि गुस्से के कारण पुरुषों के काफी ब्रेेकअप भी होते हैं। ऐसे लोग रिश्ते को निभा नहीं पाते।
ऐसे लोगों के रिश्ते चलते हैं दूर तक
इस स्टडी में कपल्स के रिश्तों के आकलन के आधार पर यह भी बताया गया है कि कैसे रिश्ते दूर तक चलते हैं ?किन्हें महिलाएं पसंद करती हैं? शोधकर्ताओं के अनुसार जो लोग रिश्ते में हमेशा दयालु रहते हैं, उन्हें पार्टनर ज्यादा पसंद करता है।
रिश्ते में जब भावनात्मक स्थिरता होती है तो महिलाएं पार्टनर को ज्यादा बुद्धिमान मानती हैं और खुश रहती हैं। स्टडी में पाया गया कि रिश्ते को निभाने के लिए भावनाएं सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं।
