जब बच्चा पूछे टेढ़े-मेढ़े सवाल, कुछ इस तरह दें उसका सीधा-सा जवाब: Parenting Advice
Parenting Advice

बच्चे पूछ रहे हैं अजीब सवाल, ना रहे चुप कुछ इस तरह दे उन्हें जवाब

एक के बाद एक सवाल पूछना उनके लिए बहुत ही साधारण सी बात है। बच्चा अपने मन की बात सबसे ज्यादा माता पिता के साथ शेयर करता है,

Parenting Advice: टीवी या सोशल मीडिया पर चल रहे विज्ञापान से या कहीं लिखी या देखी हुई बातों से बच्चे बहुत जल्दी प्रभावित होते हैं। बच्चों के मन में बहुत सी उत्सुकता होती है। एक के बाद एक सवाल पूछना उनके लिए बहुत ही साधारण सी बात है। बच्चा अपने मन की बात सबसे ज्यादा माता पिता के साथ शेयर करता है, अगर ऐसे में हम माता पिता उनके सवालों के जवाब सही तरीके से नहीं देंगे और उन्हें नज़रअंदाज़ करेंगे या डांट लगा देंगे तो उनके मन में उस बात को ले कर और उत्सुकता जागेगी। माता पिता से ना सही फिर बच्चा हर किसी से उस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करने लगेगा। हो सकता है उसे उसकी बात का जवाब निल भी जाएं पर शायद गलत तरीके से।

माता पिता बच्चों के टेड़े मेढे सवालों से डरने या चुप रहने की जगह उन्हें उनकी की समझ के अनुसार समझाएं।

Parenting Advice
BE patient

आजकल बच्चे डायपर के बारे में अच्छे से जानते हैं। जब वही बच्चे किसी सेनेटरी पैड के बारे में टीवी पर देखते हैं तो उनके मन में सबसे पहला सवाल आता है क्या बड़े लोग भी डायपर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप उनकी बातों से भागने की जगह उन्हें समझाएं। आपको लगता है बच्चे की उम्र इतनी है की उसे इसके बारे में थोड़ा बहुत बताया जा सकता है तो ठीक तरह से जरूर बताएं। अगर बच्चा छोटा है तो उसकी समझ के अनुसार समझाएं।

Face them
Face them

अक्सर बच्चों के मन में ये जान लेने की उत्सुकता रहती है, बेबी कैसे इस दुनिया में आते हैं। ऐसे में बच्चे को बिल्कु ना डांटें। उसके सवाल से खुश हो कर कहें आपने बहुत समझदारी वाला सवाल किया है। छोटे बच्चों को भगवान् का दिया गिफ्ट, परी रख कर गयी है या कोई बेकार का जवाब ना दें। उन्हें बताएं जब दो बड़े लोग शादी करते हैं तो वो छोटे बच्चे की केयर कर सकते हैं इसलिए छोटे बेबी बड़े लोगों के पास आते हैं। उम्र के अनुसार बच्चों को जिस तरह वो समझ सके समझाएं।

face the truth
Let them face the truth

कई बार छोटे बच्चे खासकर लड़के ये सवाल पूछते हैं। लड़कों के पास बड़े होने के बाद भी ब्रैस्ट नहीं होते ऐसा क्यों। अब इस बात से बहुत से माता पिता या घर के बड़े लोग शर्म महसूस करने लगते हैं और बच्चों का डज्यां बता कर दूसरी तरफ कर देते हैं। ऐसा करने की जगह बच्चे को प्यार से समझाएं, मां अपने बच्चे को फीड कराती हैं और छोटे बच्चे मां के दूध पर ही आश्रित होते हैं इसलिए लड़कियों के पास ब्रैस्ट होते हैं और लड़को के पास चेस्ट। सीधा जवाब दे कर बच्चा संतुष्ट हो जाएगा।

believe in reality
Make them believe in reality

बच्चे स्वभाव से बहुत जिज्ञासु होते हैं। कभी न कभी वो अपने पास किसी की मृत्यु जरूर देखते हैं या कहीं मोबाइल टीवी या सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ देख लेते हैं। इसके बाद वो पूछते हैं लोग मरते क्यों हैं। इस बात पर बच्चे को चुप कराने की जगह उन्हें बताएं ये प्रकर्ति का नियम है। ज्यादा उम्र हो जानें पर इंसान ठीक से कुछ देख सुन नहीं पाता काम नहीं कर पाटा है इसलिए ज्यादा उम्र में मृत्यु हो जाती है। कम उम्र मृत्यु पर समझाएं शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं तब इंसान मर जाता है। इस तरह के सीधे जवाब से बच्चे की जिज्ञासा शांत हो जायेगी।