क्या बच्चा हो जाने से पति-पत्नी के बीच हो जाता है प्यार कम? जानिए क्यों और कैसे लाएं दोबारा प्यार
Married Life After Baby : बच्चा होने के बाद पति-पत्नी के बीच का प्यार कम हो जाता है। आइए जानते हैं क्यों?
Married Life After Baby: शादी के बाद बच्चा हो जाए, तो पति-पत्नी के बीच अक्सर मतभेद रहता है। ऐसा अक्सर लोग समझ बैठते हैं, इसलिए कई कपल्स बच्चा करने से भी कतराते हैं। वैसे इस बात में कुछ प्रतिशत सच्चाई भी है। दरअसल, जब बच्चा हो जाता है, तो महिलाओं को कई तरह की तकलीफ और लाइफस्टाइल बदल जाती है, जिसकी वजह से पति को उन्हें समझने में कठिनाई होती है। वहीं, पति का व्यवहार में कई बार उनके हिसाब से नहीं रहता है, जिसकी वजह से रिश्ते में थोड़ी सी खटास आने लगती है। आइए जानते हैं बच्चा हो जाने के बाद क्यों प्यार होने लगता है कम?
Also read: बॉडी लैंग्वेज से जान मनुष्य का व्यवहार
समय की कमी
बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं काफी ज्यादा बिजी हो जाती हैं, जिसकी वजह से उनके पास खुद के लिए समय नहीं बचता है। वहीं, इस स्थिति में ने घर के लोगों का भी ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिसकी वजह से कई बार पार्टनर उनकी मुश्किलों को समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि कुछ समय के लिए बच्चे को घर के अन्य सदस्यों के पास कुछ समय के लिए छोड़कर उनके साथ समय बिताएं।
एक-दूसरे के लिए प्यार-दुलार की हो जाती है कमी

बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसकी वजह से उनका मूड सही नहीं रहता है। ऐसे में जब भी पति उनके पास कुछ प्यार से बात करने आता है, तो वे चिड़चिड़ी हो जाती हैं। ऐसे में रिश्ता थोड़ा बिगड़ने लगता है। क्योंकि पार्टनर को इस समय समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने पार्टनर के मूड को समझें और फिर उनके साथ कुछ अलग से समय बिताएं। साथ ही उनकी थकान को कम करने की कोशिश करें।
नींद की कमी भी डालती है रिश्ते में असर

जन्म के लगभग 3 सालों तक बच्चा रातभर माता-पिता की नींद खराब करता है, जिसकी वजह से वे काफी चिड़चिड़े हो जाते हैं। उनका सिर हमेशा दर्द करता रहता है। इसके अलावा कई तरह की परेशानी होने लगती है, जिसकी वजह से उनके आपस का रिश्ता भी खराब होने लगता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप एक-दूसरे के साथ मिलकर रहें। छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट या गुस्सा करने के बजाय नींद पूरी करने के लिए एक-दूसरे की मदद करें।
जिम्मेदारियां
कई बार बच्चे की जिम्मेदारी सिर्फ मां पर रह जाती है, जिसकी वजह से महिला काफी झुंझला जाती है। सपोर्ट न मिलने की वजह से महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं। वहीं, अगर किसी तरह की गड़बड़ी हो जाए, तो लोग उन्हें कोसने आ जाते हैं। ऐसे में रिश्ता खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें कि किसी एक पर जिम्मेदारी न थोपें, आपस में मिलकर जिम्मेदारियों को बांटे।
