Summary : 20 मिनट में तैयार करें हाइड्रेटिंग और प्रोटीन रिच लौकी चीला
लौकी का चीला गर्मियों के लिए एक हेल्दी और हाइड्रेटिंग रेसिपी है, जिसमें बेसन और पनीर की स्टफिंग से स्वाद दोगुना हो जाता है। अगर आप लौकी को नई और स्वादिष्ट तरीके से खाना चाहते हैं, तो ये आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।
Lauki Cheela Recipe: शरीर को इस गर्मी बचाने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित रखने के लिए कई तरह की हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करते है। इसके अलावा मार्केट से खरीदकर एसिडिक बेवरेजिज़ भी पीते है, जिससे की शरीर में पानी की कमी ना हो। लेकिन इन सभी चीजों की जगह पर लौकी से बनी रेसिपीज भी शरीर को उतना ही फायेदा पहुंचाती है। गर्मी में लौकी का सेवन करने से शरीर को उच्च मात्रा में वॉटर कंटेंट मिलता है। अब जब लौकी खाने की बात आती है, तो सभी नाक मुंह सिकुड़ने शुरू हो जाते है। लेकिन आप सब्जी की जगह पर लौकी का चीला भी बना सकते है। इसलिए आज हम लौकी से बने चीला की रेसिपी लेकर आए है, तो चलिए जानते है।
लौकी चीला रेसिपी: Lauki Cheela Recipe

सामग्री
- 2 कप लौकी
- 2 कप दही
- 1 कप बेसन
- 2 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा कप बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
- आधा चम्मच कसूरी मेथी
- आधा कप वेजीटेबल ऑयल
- 1 कप मैशड पनीर
- 2 कप पानी
- नमक स्वादानुसार
बनाने का तरीका
- लौकी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छोकर छिल लें।
- फिर एक बाउल में कद्दूकस की मदद ग्रेट कर लें।
- कुछ देर तक लौकी को ऐसे ही छोड़ दें। फिर हाथों की मदद से इसका पानी निचोड़ लें।
- अब इसमें बेसन, बारीक कटा हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती, डालकर मिला लें।
- फिर इसमें कसूरी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, नमक डालकर मिक्स कर लें।
- अब धीरे-धीरे इसमें पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
- कुछ देर के लिए इस बैटर को सेट होने के लिए रख दें।
- अब गैस पर एक पैन गर्म कर लें। फिर इसमें तेल डाल दें।
- तेल जैसी गर्म हो जाएं, तो पैन में करछुल की मदद से बैटर को डालें।
- फिर तेल डालकर चीला को अच्छे से सेंक लें।
- अब एक प्लेट में पनीर को कद्दूकस कर लें। फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर मिक्स करें।
- फिर इसे चीला के बीच में स्टफ कर दें। ऐसे करके बैटर से सारा चीला तैयार कर लें।
- तैयार है लौकी का चीला। हरी या फिर लाल चटनी के साथ ब्रेकफास्ट में सर्व करें।
